न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके बालों में जान डाल देंगे मेंहदी से बने ये 7 हेयर पैक, आजमाते ही महसूस करेंगी फर्क

आज इस कड़ी में हम आपको मेंहदी से बने कुछ हेयर पैक बताने जा रहे हैं जो आपके बालों में जान डाल देंगे। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 10:46:56

आपके बालों में जान डाल देंगे मेंहदी से बने ये 7 हेयर पैक, आजमाते ही महसूस करेंगी फर्क

प्राचीन समय से ही मेंहदी का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा हैं। मेंहदी में मौजूद कूलिंग और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज आपके बालों की सेहत के लिए लाभदायी साबित होती हैं। मेहंदी डैंड्रफ जैसी बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है। मेंहदी से आप कई तरह के हेयर मास्क बना सकते हैं। मेंहदी को आप अन्य सामग्रियों के साथ मिला कर कंडीशनर के रूप में भी यूज कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेंहदी से बने कुछ हेयर पैक बताने जा रहे हैं जो आपके बालों में जान डाल देंगे। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। तो आइये जानते हैं इन हेयर पैक के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

नारियल का दूध और मेंहदी

यह मेंहदी पैक शुष्क बालों के लिए एक अच्छा उपचार है। नारियल के दूध में मौजूद गुण, बालों को मजबूती देने के साथ प्राकृतिक चमक देने में मदद करते है। और यह कंडीशनर का काम करते हैं। इसके लिए एक कप नारियल का दूध और 10 चम्मच मेंहदी पाउडर और चार चम्मच जैतून का तेल गर्म करें। इन सभी को मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें। इस हेयर पैक को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। मिश्रण को एक घंटे के लिए छोड़ दें और हल्के शैम्पू से धो लें। बालों को कंडीशन करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

मेथी और मेहंदी का हेयर पैक

यह हेयर पैक बालों को स्वास्थ रखने का सबसे अच्छा उपचार है। यह बालों की रूसी को रोकने के साथ बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप दही में एक कप मेथी के बीज मिलाकर रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका चिकना पेस्ट तैयार करें इसमें चार चम्मच मेंहदी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर बालों पर लगाएं। इस मिश्रण को लगाने के बाद लगभग 45 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों को शैम्पू और ठंडे पानी से धोएं। बालों को कंडीशनर करना ना भूलें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

केला और मेंहदी हेयर पैक

बालों को रूखे होने से बचाने के लिये केला और मेंहदी से बना हेयर पैक आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका उपयोग करने के लिए आप दो चम्मच मेंहदी में एक पका हुआ केला मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर पतला भी कर सकते हैं। इसके बाद रात भर भीगने दें। अगली सुबह, एक केले को मैश करलें और उसमें भीगी हुई मेंहदी डालें। इस मिश्रण का उपयोग करने से पहले बालों को शैम्पू से धोलें फिर गीले बालों पर इस मिश्रण को लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धोएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

मेंहदी और मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक

तैलीय बालों को झड़ने से रोकने के लिए यह हेयर पैक सबसे अच्छा उपचार है। मुल्तानी मिट्टी के साथ मेंहदी का उपयोग करने से बालों के अंदर जमी अशुद्धियां और गंदगी दूर होती हैं। सर की गंदगी को गहराई से साफ करने में भी मदद मिलती है। इसके ली दो चम्मच मेंहदी और मुल्तानी मिट्टी को थोड़े से ताजे पानी के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार करें। रात को सोने से पहले इसे अपने बालों में लगा लें। और एक तौलिया में बालों को लपेटें जिससे दाग लगने से बचा जा सके। रात भर इस हेयर पैक को लगा रहने दें। अगली सुबह इस हेयर पैक को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

कॉफी और मेहंदी हेयर कलर पैक

यदि आप बालों में मेंहदी बस को लगाती हैं तो इससे बालों का रंग नारंगी हो सकता है लेकिन इसमें कॉफी को मिलाकर लगाती हैं तो यह मिश्रण आपके बालों को काला करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर उबालें। इसके बाद आंच को बंद करके गर्म पानी में पांच चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाकर मिश्रण को धीरे-धीरे चलाए। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। बाल में जब ये पूरी तरह से लग जाएं तब इसे पूरी तरह से ढंके लें, और लगभग 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें। इस हेयर पैक का असर सही निकले इसके लिए अपने बालों को टोपी और तौलिया से अच्छी तरह से ढकें। बालों को शैम्पू और गुनगुने पानी से धोएं। अंत में, अपने बालों को कंडीशन करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

मेंहदी और आंवला हेयर पैक

यह हेयर पैक औषधियुक्त है जिसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो बालों को पोषण देने के साथ उन्हें झड़ने से रोकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। आंवले के गुण भी बालों को मजबूती देकर उन्हें काला चमकदार बनाते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंहदी पाउडर लेकर इसमें एक कप आंवला, और 2 चम्मच मेथी पाउडर डालकर पानी से घोलें और पतला पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट में 1 अंडे का सफेद भाग और नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण को एक घंटे तक भीगने दें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाते हुए पूरे बालों पर इसका उपयोग करें। इसे लगभग 45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू और ठंडे पानी से धोएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehndi hair pack,hair care tips

मेंहदी, दही और अंडे का हेयर पैक

यह हेयर पैक प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को चमकदार, घना और लंबा बनाने में मदद करता है। इसमें कंडीशनिंग के गुण होते हैं। जो एक क्लीन्ज़र के रूप में कार्य करता है जिससे बालों के अंदर जमी अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंहदी और शिकाकाई पाउडर लेकर चिकना पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को रात भर भिंगोकर रख दें। फिर अगली सुबह मेंहदी के मिश्रण में एक अंडा और एक चम्मच दही मिलाएं। पूरे बालों में इस पेस्ट को लगाए। इसे लगभग 45 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धोएं। गर्म पानी का उपयोग न करें नही तो बालों की नमी खत्म हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद