Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई महिलाएं करती हैं शेविंग, इन टिप्स की मदद से पैरों की त्वचा को बनाए मुलायम

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शेविंग के साथ और बाद में अपनाया जाए तो इनकी मदद से आपकी मुलायम त्वचा की चाहत आसानी से पूरी हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 7:41:24

अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई महिलाएं करती हैं शेविंग, इन टिप्स की मदद से पैरों की त्वचा को बनाए मुलायम

सुंदर और दमकती त्वचा हर महिला की चाहत होती हैं जिसे पाने के लिए महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने का काम करती हैं। हाथ हो या पैर इनपर आए अनचाहे बाल त्वचा की चमक को घटाने का काम करते हैं। इसके लिए कई महिलाएं शेविंग करना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार शेविंग करने के कुछ समय बाद बालों के चुभने जैसी समस्या भी उठने लगती हैं जिससे आपकी स्किन मुलायम नहीं रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शेविंग के साथ और बाद में अपनाया जाए तो इनकी मदद से आपकी मुलायम त्वचा की चाहत आसानी से पूरी हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
women do shaving to remove unwanted hair,beauty tips,beauty hacks,shaving tips सुबह शेव करने की बजाए शाम में करें
जब आप सोती हैं तो पैरों पर थोड़ी थोड़ी सूजन आ जाती है। सुबह शेविंग करने के बाद सूजन आई जगह से शेव करना रह जाता है। जिसके कारण कुछ समय बाद अचानक से वह बाल दिखने लगते हैं जो आपने सोचा था कि आप शेव कर चुकी हैं। इसलिए सुबह की बजाए हमेशा शाम को या दोपहर में शेविंग करें।

एक्सफोलिएट करें
स्किन की डेड सेल्स निकालना भी आवश्यक स्टेप होता है। अगर आप इस डेड स्किन को नहीं निकालती हैं तो चाहे आप कोई भी मॉइश्चराइजर क्यों न प्रयोग कर रही हों, आपके पैरों तक वह पूरा लाभ नहीं पहुंचा पायेगा। इसलिए हफ्ते में एक बार अपने पैरों को एक्सफोलिएट जरूर कर लें ताकि सारी डेड स्किन सेल्स निकल सकें।

women do shaving to remove unwanted hair,beauty tips,beauty hacks,shaving tips अपने पैरों पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें
कुछ महिलाएं पैरों पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझती हैं। अगर आप ज्यादा एक्सफोलिएट करती हैं तो ऊपरी परत हटने के कारण आपकी स्किन सूर्य की किरणों से और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए अपने पैरों को स्मूद बनाने के लिए उन्हें सूर्य की गर्मी और नुकसान से बचा कर रखना भी जरूरी है ताकि वह देखने में लाल या जले हुए जैसे न लग पाएं।
शेविंग क्रीम और जेल का प्रयोग करें
अगर आप पैरों पर साबुन का प्रयोग करती हैं तो उनमें मौजूद कठोर केमिकल्स आपके पैरों को मुलायम होने से कोसों दूर रखते हैं। इसलिए जब भी शेविंग करें , साबुन का प्रयोग करने की बजाए शेविंग क्रीम या जेल का प्रयोग करें। ताकि आपके पैरों को नमी मिल सके। अगर यह जेल या क्रीम विटामिन ई से भरपूर होगा तो नतीजे और अच्छे देखने को मिलेंगे।
women do shaving to remove unwanted hair,beauty tips,beauty hacks,shaving tips
सोते समय बॉडी ऑयल का करें प्रयोग

खासकर सर्दियों के दौरान स्किन से मॉइश्चर लॉस होता है। अगर आप अपने पैरों के ऊपर तेल लगा लेंगी तो अंदर मौजूद वॉटर और मॉइश्चर कंटेंट ऐसे ही बरकरार रहेगा और आपकी स्किन समय समय में ड्राई नहीं होगी। इसलिए रात को सोने से पहले अपने पैरों पर कोई अच्छा सा एसेंशियल या बॉडी ऑयल लगा कर जरूर सोएं।

ह्यालुरोनिक एसिड का प्रयोग कर दें शुरू

अगर आपकी स्किन में स्मूदनेस कम होनी शुरू हो जाती है तो इसका अर्थ है आपका शरीर प्राकृतिक रूप से पर्याप्त ह्यालुरोनिक एसिड नहीं बना पा रहा है। इस समय आपको बहार से किसी अच्छे ब्रांड का मॉइश्चराइजर लेना चाहिए जिसमें ह्यालुरोनिक एसिड मुख्य रूप से शामिल हो।

women do shaving to remove unwanted hair,beauty tips,beauty hacks,shaving tips जेंटल बॉडी वॉश का ही करें प्रयोग
कुछ बॉडी वॉश में काफी केमिकल होते हैं जो आपकी स्किन से सारा प्राकृतिक ऑयल सोख लेते हैं और आपकी स्किन काफी रफ और ड्राई हो जाती है। इसकी बजाए कुछ जेंटल बॉडी वॉश जो काफी क्रीमी भी हों उनका प्रयोग करना शुरू कर दें। नारियल का तेल भी इस मामले में काफी सहायक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology