न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें मेकअप से पहले अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा सही लुक

आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप करने से पहले ध्यान रखी जाने वाली जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप स्किन को मेकअप के लिए सही तरह से तैयार कार पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 4:22:21

इस तरह करें मेकअप से पहले अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा सही लुक

मेकअप महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जिसके बिना महिलाएं अपने घर से बाहर तक नहीं निकलती हैं। मेकअप करने का सभी का अपना तरीका होता हैं और सभी पार्टी या फंक्शन के अनुसार मेकअप करते हैं। मेकअप आपका लुक निखारने का काम करते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि मेकअप से पहले अपनी स्किन को तैयार किया जाए ताकि मेकअप चहरे पर सही से लगे। आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप करने से पहले ध्यान रखी जाने वाली जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप स्किन को मेकअप के लिए सही तरह से तैयार कार पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

make up tips,beaut tips,beauty hacks

फेस वॉश

जब मेकअप के लिए स्किन को रेडी करने की बात होती है तो यह जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने फेस को वॉश करें। दरअसल, फेस वॉश करने से स्किन में मौजूद किसी भी तरह की गंदगी व ऑयल बाहर निकल जाता है, जिससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है। ऐसे में आपके द्वारा किया हुआ मेकअप भी ग्लो करेगी। वहीं अगर आप डल स्किन पर मेकअप अप्लाई करेंगी तो आपका फेस डार्क व डल नजर आएगा।

make up tips,beaut tips,beauty hacks

बर्फ का इस्तेमाल

अगर आप मेकअप से पहले किसी रूमाल या पतले कपड़े में बर्फ लपेटकर उसे अपनी स्किन पर रब करती हैं तो इससे आपको कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपके चेहरे पर गजब का ग्लो आता है। इतना ही नहीं, यह आपकी थकी हुई आंखों को सूदिंग इफेक्ट देता है। इसके अलावा बर्फ के इस्तेमाल से आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग भी बना सकती हैं।

make up tips,beaut tips,beauty hacks

टोनर लगाएं

त्वचा पर टोनर लगाना भी बहुत जरूरी है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है और त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ध्यान रहे कि आपको ऐसे टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें अल्कोहल न हो। इसे कॉटन में लें और चेहरे पर लगाएं।

make up tips,beaut tips,beauty hacks

हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र

चूंकि फेस वॉश करने के बाद आपकी स्किन का नेचुरल ऑयल भी निकल जाता है, इसलिए स्किन को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा इससे आपका मेकअप भी क्रैक्ड नजर आता है। खासतौर से, अगर आपकी त्वचा शुष्क है तो आपको हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

make up tips,beaut tips,beauty hacks

अच्छी आई क्रीम का इस्तेमाल करें

आंखों के आसपास का क्षेत्र बहुत काला और शुष्क हो जाता है। आई क्रीम लगाने से आंखों का क्षेत्र एक समान हो जाता है। साथ ही यह आपको मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है।

make up tips,beaut tips,beauty hacks

लिप को करें प्रिपेयर

जब मेकअप के लिए स्किन को प्रीपेयर करने की बात हो रही है तो आपको अपने लिप्स को भी नहीं भूलना चाहिए। अगर आपके लिप्स रूखे हैं तो आपको लिपस्टिक से पहले अपने लिप्स को रेडी करना होगा। इसके लिए पहले आप ऑलिव ऑयल व चीनी की मदद से स्क्रब बनाकर पहले अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करें, ताकि आपके लिप्स से डेड स्किन सेल्स निकल जाएं और वह स्मूद हो जाएं। इसके बाद आप लिप्स को हाइड्रेट करने के लिए लिप बाम को होंठों पर लगाएं और पांच से दस मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद