Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डैंड्रफ की समस्या को दूर करेगा लहसुन, इन 6 चीजों के साथ मिलाकर बनाए हेयर मास्क

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें लहसुन के साथ मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता हैं और डैंड्रफ की समस्या से निजात पाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 10:49:14

डैंड्रफ की समस्या को दूर करेगा लहसुन, इन 6 चीजों के साथ मिलाकर बनाए हेयर मास्क

सर्दियों के इन दिनों में बालों की देखभाल बहुत जरूरी हैं क्योंकि नमी खोने की वजह से बालों में रूखापन आने से कई समस्याएं पनपने लगती हैं। खासतौर से इन दिनों में डैंड्रफ की समस्या बहुत परेशान करती हैं जिसकी वजह से कई बार दूसरों के सामने भी शर्मिंदा होना पड़ जाता हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपायों की बात करें तो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर लहसुन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें लहसुन के साथ मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता हैं और डैंड्रफ की समस्या से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं लहसुन के इन हेयर मास्क के बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff शहद

लहसुन में पाए जाने वाले एंटी माइक्रोबिन गुण आपके स्कैल्प से जर्म्स और बैक्टीरिया हटाते हैं। साथ ही कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं। लहसुन के साथ शहद का मिश्रण भी बालों का झड़ना काफी कम कर देता है। लहसुन शहद हेयर मास्क के लिए 10 से 12 लहसुन की कली को अच्छे से कूटकर उसका जूस निकलें। इस जूस में एक चम्मच शहद मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। इसे यूहीं बालों पर करीबन 40 मिनट तक लगे रहने दे और फिर धो ले। अगर आपके बालों में ज्यादा डैंड्रफ है तो आप कुछ समय तक इसे लगाकर छोड़ भी सकते हैं।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff एसेंशियल ऑयल

यह मास्क आपके स्कैल्प के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इससे न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है बल्कि इससे आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। इसके लिए 15 से 17 लहसुन कली को अच्छे से कूटकर उसका खुरदुरा लेप बनाएं। इस लेप में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें और बालों की अच्छे से मालिश करें। यह तेल आपके बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए। अब अधे घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff एलोवेरा

लहसुन और एलोवेरा मास्क बनाने के लिए 6 से 7 लहसुन की कली लें और अच्छे से पीसकर एक लेप बना लें। लहसुन के इस लेप में एलोवेरा जेल मिलाएं। आपका लहसुन एलोवेरा हेयर मस्क तैयार है। अब इस मास्क को स्कैल्प पर मसाज करते हुए आराम से लगाएं। बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाने के बाद बालों को गर्म तौलिया में लपेट कर बीस से तीस मिनट छोड़ दें और शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने मात्र से ही बालों से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff नारियल तेल

लहसुन के साथ नारियल का मिश्रण भी बालों के लिए काफी कारगर माना जाता है। लहसुन नारियल तेल हेयर मास्क बनाने के लिए आपको लहसुन का तेल और नारियल का तेल चाहिए। लहसुन और नारियल के तेल को आपस में मिलाकर हल्का गुनगुना करें। अब इस तेल से अपने बालों की अच्छे से मालिश करें। यह तेल आपके बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए। अब आधे घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपके डैंड्रफ की समस्या आसानी से हल हो सकती है। beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff एप्पल साइडर विनेगर

इस डीआईवाई हेयर मास्क के लिए एक बाउल में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें और लहसुन को कूटकर उससे निकला जूस मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प में अच्छे से लगाएं और बालों को जूडे में बांध लें। 30 मिनट बाद बालों को धो ले। इससे आपके बालों का डैंड्रफ कम होगा और बाल चमकदार भी होंगे। एप्पल साइड विनेगर में विटामिन और मिनिरल की अधिक मात्रा पाई जाती है। खासकर इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी बालों के विकास के लिए मददगार होता है।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,garlic and dandruff नींबू

लहसुन और नींबू एक साथ मिलकर स्कैल्प से फंगस और बैक्टीरिया का सफाया करते हैं, जिससे बालों का डैंड्रफ भी कम होता है। लहसुन नींबू हेयर मास्क बनाने के लिए 6 से 7 लहसुन की कली को कूटकर अच्छे से उसका रस निचोड़ें और उसमें आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मस्क को बालों पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। अब बालों को शैंपू से धो लें। डैड्रफ से निजात पाने के लिए इसी तरह से कुछ दिनों तक इसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology