Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को कर रहे है कम, तो बादाम तेल दिलाएगा इनसे निजात; इस्तेमाल का तरीका

जब आपका शरीर थकान, तनाव, एलर्जी, बीमारी, बेहतर नींद की कमी जैसी समस्‍या को झेलता है तो आँखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circles) होना स्वाभाविक बात है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 8:46:18

डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को कर रहे है कम, तो बादाम तेल दिलाएगा इनसे निजात; इस्तेमाल का तरीका

जब आपका शरीर थकान, तनाव, एलर्जी, बीमारी, बेहतर नींद की कमी जैसी समस्‍या को झेलता है तो आँखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circles) होना स्वाभाविक बात है। डार्क सर्कल को दूर करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन कई जतन करने के बाद भी ये नहीं जातें है। ऐसे में हम आपको बदाम के तेल के बारे में बताने जा रहे है जिसके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते है।
dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips बादाम के फायदे

बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है और इसका तेल त्वचा को कोमल बनाता है। बादाम तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, विटामिन के भी मौजूद होता है जो यहां की कोमल स्किन को बिना किसी इरिटेशन के हील करने में मदद करता है।

ऐसे करे उपयोग

आपको थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाना है, हल्के हाथों से मसाज़ करनी है और फिर ऐसे ही छोड़ देना है। सुबह जब सोकर उठें, तो आंखें धो लें। हफ्तेभर में असर दिखना शुरू हो जाएगा।
dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips इन चीजों के साथ भी कर सकते हैं प्रयोग

- गुलाब जल के साथ


कॉटन को गुलाब जल में भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं। जब ये सूख जाए तो बादाम के तेल की कुछ बूंदों को प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे से मसाज करें। इसे रात भर रहने दें। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - एवोकाडो के साथ

एक पके एवोकाडो को मैश करें और इसमें 6-8 बूंद बादाम का तेल मिलाएं। आंखों के चारों ओर सावधानी से लगाएं। इसके बाद धीरे-धीरे से मसाज करें। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ताजे पानी से धोएं। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - शहद के साथ

शहद और बादाम का तेल बराबर मात्रा में लें और मिश्रण को आंखों के आसपास लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह सादे पानी से धो लें। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - नींबू के रस के साथ

नींबू के रस की कुछ बूंदों में एक चम्मच बादाम के तेल मिलाएं। इसे मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं और हल्‍के हाथों से दो मिनट तक मसाज करें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह ताजे पानी से धो लें। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips कुछ और तरीके डार्क सर्कल दूर करने के

- टमाटर और नींबू


टमाटर सिर्फ डार्क सर्कल को ही कम नहीं करते, बल्कि त्वचा को कोमल भी बनाता है। आप एक चम्मच टमाटर का जूस में एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए। इसे 10 मिनट तक लगे रहने के बाद धो लीजिए। दिन में दो बार ऐसा करने से धीरे-धीरे डार्क सर्कल कम होने लगेंगे। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - आलू का रस

आलू भी डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है। आलू को कद्दूकस कर उसका जूस निकाल लीजिए। फिर रुई को आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए। ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - टी बैग

टी-बैग की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इसके लिए टी बैग लीजिए। अगर ग्रीन टी हो, तो बेहतर है। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए। जब ये ठंडे हो जाएं, तो इन्हें आंखों पर रखिए। यह प्रॉसेस घर में जितना बार हो सके, करें। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - ठंडा दूध

ठंडे दूध के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते है। आपको करना यह है कि रुई को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोना है और फिर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा हिस्सा ढका हो। 10 मिनट तक रुई रखे रहें और फिर सादे पानी से धो लें। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - संतरे का जूस

डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए संतरा मदद कर सकता हैं। आपको संतरे के जूस की कुछ बूंदे ग्लिसरीन के साथ मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगा सकते है। इससे न सिर्फ डार्क सर्कल्स खत्म होंगे, बल्कि आंखों में नेचुरल चमक भी आएगी। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - खीरा

खीरे का आंखों की सेहत से सीधा वास्ता है। इसके लिए आपको खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उनकी स्लाइस काटकर आंखों पर रखनी होंगी। इन स्लाइसेस को 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें और फिर आंखें धो लें। आप फ्रेश महसूस करेंगे और कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाएगा। dark circles,tips to remove dark circles,almond oil to remove dark circles,home remedies to remove dark circles,beauty,beauty tips - पुदीने की पत्तियां

पुदीना यानी मिंट, जिसे आप इसकी रिफ्रेशिंग क्वॉलिटी के लिए इस्तेमाल करते हैं। वैसे इसका इस्तेमाल डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। करना यह है कि कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर 10 मिनट तक लगा रहने धे। इसके बाद ठंडे पानी से धो दें। इसे रोज़ाना रात में लगाएंगे, तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology