न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुजली, लालिमा और रूखी त्वचा की समस्या मिटाता है नीम का साबुन, यहां पढ़ें...

नीम से बने उत्पाद त्वचा के लिए वरदान माने जाते हैं, जिसका कारण है नीम में मौजूद औषधीय गुण। इसी वजह से सदियों से नीम का ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 5:41:30

खुजली, लालिमा और रूखी त्वचा की समस्या मिटाता है नीम का साबुन, यहां पढ़ें...

नीम से बने उत्पाद त्वचा के लिए वरदान माने जाते हैं, जिसका कारण है नीम में मौजूद औषधीय गुण। इसी वजह से सदियों से नीम का उपयोग साबुन बनाने में भी किया जाता रहा है। नीम का साबुन न सिर्फ खुजली और लालिमा से राहत दे सकता है, बल्कि यह रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करके चिकना भी बना सकता है। नीम के कीटाणुनाशक गुणों के कारण नीमयुक्त साबुन फंगस और परजीवी संक्रमण से होने वाली त्वचा समस्याओं से राहत दे सकता है।

neem soap,neem soap medicinal quality,skin,itch,dry skin,moisturize,beauty article in hindi

बेस्ट नीम साबुन कैसे चुनें?

- साबुन में शामिल तत्वों में नीम के तेल की उपस्थिति जरूर जांच लें।

- नीम का साबुन पूरी तरह नीम से नहीं बनाया जाता है। इसलिए, साबुन का चुनाव करते समय देखें कि इसमें 10 से 40 प्रतिशत तक नीम का तेल हो। इससे अधिक नीम की मात्रा साबुन को कठोर और बदबूदार बना सकती है।

- आप ऐसे साबुन का चुनाव भी कर सकते हैं, जिसमें नीम का तेल और पत्तियां दोनों हों। इससे साबुन की गुणवत्ता बढ़ सकती है।

- हाथ से बना (हैंडक्राफ्ट) नीम साबुन का चुनाव करना भी एक अच्छा निर्णय हो सकता है, क्योंकि इस विधि से बने साबुन में नीम के गुण पूरी तरह से मौजूद रहते हैं।

- रूखी त्वचा के लिए साबुन ऐसा चुनें, जो त्वचा को नमी देना का वादा करता हो।

- तैलीय त्वचा वाले नीम के साबुन में ऑयल कंट्रोल गुण जरूर देखें।

- अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी या गंभीर त्वचा रोग है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही अपनी संवेदनशील त्वचा के लिए साबुन का चुनाव करें।

- नकली उत्पाद से बचने के लिए साबुन के रैपर पर एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) या यूएसडीए (यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) की मुहर देख लेनी चाहिए।

- नीम का साबुन हमेशा ब्रांडेड खरीदें और विश्वसनीय विक्रेता से ही लें।

neem soap,neem soap medicinal quality,skin,itch,dry skin,moisturize,beauty article in hindi

सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम

1. हिमालया हर्बल्स नीम एंड टर्मरिक सोप

हिमालया अपने आयुर्वेदिक आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है। इसका यह साबुन नीम के साथ-साथ हल्दी के गुणों से भी भरपूर है। यह साबुन रूखी त्वचा, खुजली, लालिमा और जलन से छुटकारा दिलाने का दावा करता है।

2. मेडिमिक्स आयुर्वेदिक क्लासिक 18 हर्ब्स सोप

सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम में अगला नंबर है मेडीमिक्स का। मेडिमिक्स आयुर्वेदिक दावा करती है कि यह साबुन सिर्फ नीम से नहीं, बल्कि 18 जड़ी-बूटियों से युक्त है। यह शुद्ध और प्रीमियम ग्रेड ग्लिसरीन और लाक्षादी तेल के गुणों से भी परीपूर्ण है। इस साबुन का उपयोग नरम और कोमल त्वचा पाने के लिए किया जा सकता है।

3. हमाम नीम तुलसी और एलोवेरा सोप बार

नीम साबुन का एक अच्छा विकल्प हमाम साबुन भी है। कंपनी ने इसमें 100 प्रतिशत शुद्ध नीम के तेल का इस्तेमाल करने का दावा किया है। नीम के साथ ही इसमें तुलसी और एलोवेरा के प्राकृतिक गुण भी मौजूद हैं।

4. खादी नैचुरल प्योर नीम सोप

खादी शुद्ध हर्बल बेस से बना साबुन होने का दावा करता है। यह शुष्कता को रोकने के साथ ही त्वचा को मुलायम बना सकता। साथ ही खादी नीम साबुन संक्रमण, विषाक्त पदार्थों और गंदगी को त्वचा से साफ कर सकता है।

neem soap,neem soap medicinal quality,skin,itch,dry skin,moisturize,beauty article in hindi

5. मार्गो नीम सोप

मार्गो नीम साबुन एक पुराना, विश्वसनीय और लोकप्रिय साबुन है। यह त्वचा के लिए क्लीन्जर, टोनर और फेस वाश का काम कर सकता है। इस ब्रांड के मुताबिक यह मार्गो नीम साबुन के नियमित इस्तेमाल से त्वचा चिकनी, चमकदार और स्वस्थ होती है।

6. वादी हर्बल्स एल्यूरिंग नीम तुलसी सोप

सबसे अच्छे नीम साबुन की लिस्ट में अगला नाम है वादी हर्बल्स का। इसका यह साबुन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त है। वादी हर्बल्स का दावा है कि यह नीम साबुन समय से पहले त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है और झुर्रियों को भी कम कर सकता है। इसमें मौजूद नीम और तुलसी त्वचा की कोशिकाओं को बाहरी क्षति से बचा सकते हैं। इसी वजह से कई ग्राहक इसे बेस्ट नीम साबुन मानते हैं।

7. अजाफ्रान ऑर्गेनिक्स नीम एंड हल्दी क्लीयर स्किन क्लीयरिंग बाथ बार

बेस्ट नीम साबुन की लिस्ट में अजाफ्रान का हैंडमेड सोप भी शामिल है। पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद से प्रेरित होकर इस साबुन का निर्माण किया गया है, जिस वजह से इसे मुंहासों और धब्बों को नियंत्रित करने वाला साबुन माना जा सकता है। इसका कारण है कि साबुन को बनाने में इस्तेमाल किया शुद्ध नीम और हल्दी का अर्क। साथ ही इसमें नारियल तेल और शुद्ध सोया बटर के गुण हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

8. गोदरेज नम्बर 1 कोकोनट एंड नीम सोप

गोदरेज के कई बाथिंग सोप आते हैं, लेकिन नीम और कोकोनट सोप को ग्राहकों का सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस उत्पाद के बारे में गोदरेज का दावा है कि इसमें मौजूद तत्व प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। इसका मुख्य घटक नारियल तेल है, जो अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है और नीम त्वचा को साफ कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद