न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल का तेल : होता है खूब लाभकारी, यहां जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी और बनाने का तरीका

यह तो हम सभी जानते हैं कि नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, सेहत से लेकर स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 2:30:41

नारियल का तेल : होता है खूब लाभकारी, यहां जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी और बनाने का तरीका

यह तो हम सभी जानते हैं कि नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, सेहत से लेकर स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। इसलिए अक्सर लोग बाजार से नारियल का तेल खरीदकर उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार मार्केट में मिलने वाला नारियल का तेल उतना प्योर नहीं होता। साथ ही कई बार इसमें प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं। ऐसे में यह आपको उतना लाभ नहीं पहुंचाता, जबकि इसमें आपके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं।

नारियल तेल के प्रकार

नारियल तेल तीन प्रकार के परिष्कृत, अपरिष्कृत और तरल होते हैं। आप जिस नारियल तेल से अपनी स्कैल्प की मसाज करती हैं, उसे अपनी स्किन पर नहीं लगा सकतीं। खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला नारियल तेल को हेयर स्कैल्प पर लगाया जाता है और इसलिए यह स्किन पर हैवी होता है। अनरिफाइंड, आर्गेनिक और कोल्ड प्रेस्ड स्किन केयर के लिए बेस्ट माने जाते है, क्योंकि यह शुद्ध होते हैं।

coconut oil,skin,hair,homemade coconut oil,coconut oil types,organic coconut oil,skin care coconut oil,preservatives,beauty article in hindi

पोर्स को करें क्लॉग

स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि वैसे तो नारियल का तेल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन यह कॉमेडोजेनिक पैमाने पर काफी अधिक है और इसलिए यह आपके छिद्रों को क्लॉग कर सकता है। जब पोर्स क्लॉग होता है तो इससे डेड स्किन सेल्स, बैक्टीरिया और अतिरिक्त सीबम उत्पादन ब्लैकहेड्स व मुंहासे का कारण बनता है। इसलिए अपने पूरे चेहरे पर तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट करना सबसे अच्छा है।

coconut oil,skin,hair,homemade coconut oil,coconut oil types,organic coconut oil,skin care coconut oil,preservatives,beauty article in hindi

सूखी स्किन की हर समस्या का समाधान नहीं

यह सच है कि नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यह आपकी रूखी त्वचा की हर समस्या के उपचार के लिए सही है। स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, एक्जिमा के उपचार के रूप में इसका उपयोग करने से आपको मदद नहीं मिलेगी। हालांकि, यदि आपके पास स्किन रूखी है और आप उसे हाइड्रेट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

coconut oil,skin,hair,homemade coconut oil,coconut oil types,organic coconut oil,skin care coconut oil,preservatives,beauty article in hindi

यूं बनाएं नारियल का तेल

घर पर नारियल का तेल बनाने के लिए आप आवश्यकतानुसार नारियल ले लें। लेकिन एक बार में आप कम से कम आठ से दस नारियल अवश्य लें। इतने नारियल की मदद से आप 100 से 150 ग्राम नारियल का तेल आसानी से निकाल पाएंगे। हालांकि नारियल का तेल निकालने से पहले आपको नारियल का दूध निकालना होगा। इसके लिए आप पहले सभी नारियल को तोड़ लें और उसके अंदर से गूदा निकाल लें। इसके बाद आप इसे ब्लेंडर में ब्लेंड करें। हालांकि ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले आप गूदे को छोटे−छोटे टुकड़ों में काट लें। ताकि ब्लेंडर के ब्लेड व मशीन पर अतिरिक्त जोर ना पड़े।

जब आप नारियल को ब्लेंड करेंगे तो इससे नारियल का दूध निकल जाएगा। इसके बाद आप एक मस्लिन क्लॉथ लें और इसकी मदद से नारियल के दूध को छानकर अच्छी तरह उसे निकाल लें। वैसे तो यह स्टेप बेहद आसानी से हो जाता है। लेकिन अगर आपको इसमें परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप दूध में थोड़ा गर्म पानी डालकर उसके बाद उसे छान सकती हैं। आप इस प्रोसेस को कम से कम दो बार रिपीट करें ताकि नारियल का दूध अच्छी तरह से छन जाए।

coconut oil,skin,hair,homemade coconut oil,coconut oil types,organic coconut oil,skin care coconut oil,preservatives,beauty article in hindi

इसके बाद आप एक एल्युमीनियम का बर्तन लेकर उसमें नारियल का दूध डालें और मध्यम आंच पर इसे पकाएं। नारियल के दूध से तेल निकलने में दो से तीन घंटे लगेंगे। इस बीच नारियल के दूध को जरूर चलाते रहें ताकि वह तली में ना लग जाए।

बस आपका घर का बना हुआ बिना प्रिजर्वेटिव्स का शुद्ध नारियल का तेल बनकर तैयार है। स्किन से लेकर बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल को सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, गहरे पैच को हल्का करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। इसकी मदद से कई सौंदर्य समस्याओं को आसानी से सुलझाया जा सकता है। इसलिए, इसे ब्यूटी रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद