न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान तरीकों से आपको मिलेगा खूबसूरत हाथों का साथ!

शरीर के दूसरे अंगों, जैसे चेहरे और पैरों की तरह हाथ को भी विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है। इससे रूखेपन और झुर्रियों को कम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 01 May 2021 1:44:04

इन आसान तरीकों से आपको मिलेगा खूबसूरत हाथों का साथ!

शरीर के दूसरे अंगों, जैसे चेहरे और पैरों की तरह हाथ को भी विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है। इससे रूखेपन और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि उम्र के साथ हाथों पर झुर्रियां पड़ने और बढ़ने लगती हैं।

इन झुर्रियों को रोकने या कम करने के लिए इस आर्टिकल में कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी त्वचा की देखभाल वाली दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।

easy tips for hand care,hand care,wrinkle free hand,moisturizer,sanitizer,beautiful hands,beauty news in hindi

1. खूब पानी पिएं

पानी हमारा बहुत ही अच्छा दोस्त है, और यह बिल्कुल सच है। डीहाइड्रेशन हाथों के रूखेपन का सबसे बड़ा कारण है और इसी की वजह से हाथों पर झुर्रियां भी पड़ती हैं इसलिए ख़ुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। यानी खूब सारा पानी पिएं।

easy tips for hand care,hand care,wrinkle free hand,moisturizer,sanitizer,beautiful hands,beauty news in hindi

2. सनब्लॉक लगाएं

हममें से ज़्यादातर लोग समझते हैं कि सिर्फ चेहरे को ही सनब्लॉक की ज़रूरत होती है, पर ऐसा है नहीं। शरीर के सभी हिस्सों पर सनब्लॉक लगाना चाहिए खासकर उन हिस्सों पर, जिनपर सूर्य की रोशनी सीधी पड़ती है।

चेहरे की तरह हाथों पर भी सूर्य की रोशनी सीधी पड़ती है, हाथों पर भी सनब्लॉक लगाएं। धूप में निकलने से करीब 20 मिनट पहले सनब्लॉक लगाएं और हर दो से तीन घंटे बाद दोहराते रहें। भारतीय स्किन टोन के लिए लगभग 30 या उसके ऊपर के एसपीएफ वाला सनब्लॉक अच्छा होता है।अधिकांश लोगों को लगता है कि सनब्लॉक उनकी त्वचा को ऑयली बना देते हैं। ऐसे में आप मैट फिनिश वाला सनब्लॉक इस्तेमाल करें या उस पर थोड़ा-सा टेलकम पाउडर थपथपाकर लगाएं, वह एक्स्ट्रा मॉइस्चर सोख लेगा। बाहर बादल छाए हों या आप घर में हों तो भी सन ब्लॉक जरूर लगाएं।

easy tips for hand care,hand care,wrinkle free hand,moisturizer,sanitizer,beautiful hands,beauty news in hindi

3. अपने हाथों को मॉइस्चराइज करते रहें

हमें एक अच्छी त्वचा देने के लिए मॉइस्चराइजर्स को लंबा रास्ता तय करना होता है इसलिए रोज़ाना मॉइस्चराइजर लगाएं। बहुत सारे लोग यह मानते हैं कि ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती है, पर यह बिल्कुल सच नहीं है।

ऑयली स्किन के लिए भी मॉइस्चराइजर जरूरी होता है, हां आप माइल्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। कॉम्बिनेशन स्किन वालों को अपनी त्वचा के उन हिस्सों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करना चाहिए, जो आमतौर पर अधिक ड्राई होते हैं।

easy tips for hand care,hand care,wrinkle free hand,moisturizer,sanitizer,beautiful hands,beauty news in hindi

4. अच्छा नाइट केयर रूटीन फॉलो करें

रात के समय अगर आप अपने चेहरे की देखभाल के लिए समय निकालती हैं तो हाथों के लिए भी निकालें। हैंड क्रीम या फिर पेट्रोलियम जेली से हाथों को मॉइस्चराइज करें। ये पूरी रात त्वचा पर लगे रहते हैं, जिससे त्वचा को इन्हें एब्जॉर्ब करने का समय मिल जाता है।

easy tips for hand care,hand care,wrinkle free hand,moisturizer,sanitizer,beautiful hands,beauty news in hindi

5. सैनिटाइजर का कम इस्तेमाल करें

आजकल सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी हो गया है और आपको इसे अपने साथ रखना भी चाहिए। हालांकि अगर आपके पास हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की सुविधा उपलब्ध हो तो सैनिटाइजर की जगह उसे चुनें। सैनिटाइजर हाथों को ड्राई कर देता है, जिससे रिंकल्स और फाइन लाइन्स आ जाती हैं। अगर आप अक्सर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करती हैं, तो अपने हाथों को हमेशा मॉइस्चराइज्ड रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद