न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेस वॉश की जगह आजमाए ये घरेलू नुस्खें, मिलेगी साफ और ग्लोइंग स्किन

आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चेहरे पर जमी गंदगी, धूल-मिट्टी को आसानी से निकालने में मदद करेंगे। आइये जानें और करें इनका इस्तेमाल...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 2:50:47

फेस वॉश की जगह आजमाए ये घरेलू नुस्खें, मिलेगी साफ और ग्लोइंग स्किन

चहरे से धूल-मिट्टी या मेकअप हटाने एवं त्वचा की सफाई के लिए फेस वॉश का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं। कई लोग तो दिनभर में 2 से 3 बार फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं जो कि चहरे की सफाई के लिए जरूरी भी हैं अन्यथा पिंपल्स, मुंहासों जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन स्किन की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल युक्त फेस वॉश से भी स्किन को बचाना जरूरी हैं। ऐसे में बेहतर यही रहेगा कि आप फेस वॉश की जगह कुछ नेचुरल चीजों की मदद ले जो बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए त्वचा की अंदर तक सफाई करें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चेहरे पर जमी गंदगी, धूल-मिट्टी को आसानी से निकालने में मदद करेंगे। आइये जानें और करें इनका इस्तेमाल...

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

दूध

इसे स्किन केयर के लिहाज से एक क्लींजर भी कहा जाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन से डेड सेल्स को रिमूव करके उसे ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण रूखी और बेजान पड़ी हुई स्किन को रिपेयर करने के लिए आप दूध की मदद ले सकते हैं। इसके लिए 4 से 5 बड़े चम्मच दूध कटोरी में लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसकी चेहरे पर मसाज करें। जरूरी नहीं है कि हर तरह का फेस वॉश झाग ही बनाएं, तो ही बेस्ट रिजल्ट दे। ऐसे होममेड फेस वॉश में भले ही झाग न बने, पर ये बेस्ट रिजल्ट देते हैं।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

चेहरे की क्लींजिंग करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आप एक फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इससे अपने चेहरे की मालिश करें। एलोवेरा चेहरे की अंदरुनी सफाई करता है, चेहरे पर जमा सारी गंदगी को आसानी से निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो मार्केट में मौजूद एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा क्लींजर से चेहरे की अच्छी तरह से सफाई होगी, साथ ही त्वचा मॉयश्चराइज भी बनेगी। चेहरे के कील-मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नींबू

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो नींबू आपकी त्वचा के लिए बेस्ट क्लीन्जर है। नींबू आपको टैन से छुटकारा पाने में भी मदद करेगा। अपने चेहरे को साफ करने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सार दूध या दही मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनटों के बाद अपना चेहरा धो लें और फिर उसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

शहद

इससे बनने वाले होममेड फेस वॉश से स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखा जा सकता है। दरअसल, अगर स्किन में ड्राइनेस होगी, तो उस पर पिंपल्स, एक्ने व अन्य समस्याएं बनने लगती है। ऐसे में उसकी नमी बरकरार रखना बहुत जरूरी हो जाता है। पहले चेहरे को पानी से गिला करें और फिर एक चम्मच शहद को चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से इसकी मसाज करें। अब चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर आने वाले पिंपल्स के अलावा झुर्रियों की प्रॉब्लम भी सुलझ जाएगी।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

गुलाब जल

गुलाब जल एक बेस्ट क्लींजर के तौर पर काम करता है। गुलाब जल सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गुलाब जल लें, इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। गुलाब जल त्वचा को कोमल बनाता है, त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। गुलाब जल से चेहरे को ठंडक मिलती है, एक्ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

बेसन

ऑयली स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या आम होती है। चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं बेसन से जमी हुई गंदगी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक छोटा चम्मच नींबू लें और इसमें दो चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। इस होममेड फेस वॉश को आप फेस स्क्रब भी कहा जाता सकता है।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

दही

दही एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को नमी भी पहुंचाती है और चेहरे से गंदगी भी साफ करती है। यह उन महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी है, जिनका चेहरा टैन हो जाता है। चेहरे को साफ करने के लिए दही का इस्तेमाल करते हुए बस आपको इतना करना है कि अपने फ्रिज से एक चम्मच दही निकालिये और साबुन की जगह इसे चेहरे पर मल लीजिए।

home remedies for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

खीरा

खीरे का हल्का और ठंडा प्रभाव आपकी संवेदनशील और ड्राय स्किन को चमकदार बना देगा। मुंहासे वाली त्वचा पर यह अच्छी तरह से काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए खीरे की स्लाइस काट कर चेहरे पर लगा लें और फिर 15-20 मिनट तक रखें। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद