न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर बैठे पाएं चेहरे की दमकती त्वचा, ये 7 उबटन बनाएंगे आपका काम आसान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उबटन लेकर आए हैं जो आपका काम आसान बनाएंगे और सुंदर त्वचा दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 5:34:17

घर बैठे पाएं चेहरे की दमकती त्वचा, ये 7 उबटन बनाएंगे आपका काम आसान

चेहरे पर निखार लाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बाजार में मिलने वाले कई सौन्दर्य प्रसाधनों का उपयोग कर महिलाएं चहरे की त्वचा पर चमक लाने का प्रयास करती हैं। लेकिन बाजार के ये नुस्खें त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खों को आजमाकर प्राकृतिक तरीके से चहरे की दमकती त्वचा पाई जाए तो बेहतर होगा। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उबटन लेकर आए हैं जो आपका काम आसान बनाएंगे और सुंदर त्वचा दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उबटन के बारे में...

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- आधा टीस्पून ककड़ी (खीरा) का रस, आधा टीस्पून मूली का रस, आधा टीस्पून टमाटर का रस और आधा टीस्पून गुलाबजल को मिक्स करें। इसमें पांच-छह बूंदें नींबू का रस भी डालें। फिर इसमें एक टीस्पून मक्खन और आधा टीस्पून हल्दी पाउडर मिलाकर उबटन तैयार करें। इस उबटन को आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा का रूखापन तथा दाग़-धब्बे दूर होते हैं और स्किन सुंदर नज़र आती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- एक चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई, चुटकीभर हल्दी पाउडर और आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर उबटन बना लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने पर चेहरा धो लें। सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए ये उबटन बहुत फ़ायदेमंद है। इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा निखर जाती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- सर्दियों में नहाने से पहले उबटन ज़रूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी और त्वचा में निखार भी आएगा। इसके लिए जैतून का तेल, मुल्तानी मिट्टी का पाउडर और गुलाबजल मिलाकर उबटन बनाएं। इसे चेहरे, गले और हाथ-पैर पर 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से स्नान कर लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- संतरे के छिलकों को छाया में सुखाकर पाउडर बना लें। इस संतरे के पाउडर में शहद मिलाकर उबटन बनाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर चेहरा धो लें। सर्दियों में इस उबटन के नियमित प्रयोग से त्वचा गोरी हो जाती है और चेहरे का रूखापन भी दूर हो जाता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- यदि आपको झाइयों की समस्या है, तो दो टीस्पून मलाई में चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर चेहरा साफ़ कर लें। ऐसा करने से झाइयों से राहत मिलती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- यदि आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं, तो हल्दी पाउडर में धनिया की पत्ती को पीसकर लगाएं। कुछ समय तक लगातार इस प्रयोग को करने से आपके चेहरे के ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे और चेहरा निखर उठेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,homemade face pack,skin care tips

- शहद और गुलाबजल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर गरम पानी से चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से कुछ ही दिनों में ही आपकी त्वचा नर्म-मुलायम और ख़ूबसूरत नज़र आने लगेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद