Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में भी पनपती हैं स्किन टैनिंग की समस्या, इन घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो इस स्किन टैनिंग की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 3:51:40

मानसून में भी पनपती हैं स्किन टैनिंग की समस्या, इन घरेलू उपायों से दूर होगी समस्या

गर्मियों के दिनों में तेज धूप के कारण स्किन टैनिंग की समस्या देखना आम बात हैं। मॉनसून के दिनों में भी यह समस्या अक्सर देखने को मिल जाती हैं जिसमें त्वचा की रंगत खोने लगती हैं और स्किन का निखार छिन जाता हैं। इसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो इस स्किन टैनिंग की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks
शहद और नींबू का करें इस्तेमाल

शहद और नींबू एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से सन टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो टैन को हटाने में मदद करते हैं। इसलिए आप शहद और नींबू को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें और इससे प्रभावित जगह पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आप सन टैनिंग की समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks बेसन व दही का करें इस्तेमाल

स्किन के लिए बेसन व दही का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। जहां बेसन त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाता है। आप स्किन को डिटैन करने के लिए बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट बना सकती है। आप चेहरा क्लीन करके इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और इसे 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद, आप धोते समय इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks खीरा और दूध का करें इस्तेमाल

दूध एक प्राकृतिक सनस्क्रीन है और खीरा सनटैन को दूर करता है। दोनों को मिलाएं और एक अच्छा डी-टैन तैयार करें। कच्चे दूध में खीरे का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और माइल्ड क्लींजर से धो लें। ये त्वचा को नमीयुक्त रखता है। आप इस पैक को दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks दाल का करें इस्तेमाल

दाल सिर्फ सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है, बल्कि यह स्किन को भी लाभ पहुंचाती है। इसके लिए आप थोड़ी मसूर की दाल लें और उसे रात भर कच्चे दूध में भिगो दें। अगली सुबह, भीगी हुई दाल को हल्दी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, चेहरे को धो लें। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks हल्दी और दूध

स्किन की सन टैनिंग से छुटकारा दिलाने में हल्दी और दूध बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। हल्दी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुए होते हैं, जो इस समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए आप दूध में हल्दी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आप टैनिंग की समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks फलों से पाएं निखार

अगर आप अपनी स्किन को दमकती हुई बनाना चाहते हैं तो फलों की गुडनेस से उसे पैम्पर करें। आप स्किन को डिटैन करने के लिए पके पपीते, तरबूज, आलू, टमाटर और खीरा स्लाइस लेकर जेली जैसा पेस्ट बना लें। पेस्ट को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और इसे तब तक मलते रहें जब तक यह त्वचा में समा न जाए। उसके बाद फेस को क्लीन कर लें।

home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर स्किन की सन टैनिंग को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेजन में सुधार करता है और सन टैन से बचाता है। इसलिए आप टमाटर के रस को प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा। home remedies to treat tanning,beauty tips,beauty hacks आलू के रस का इस्तेमाल

आलू आपके डार्क सर्कल पर कमाल का काम करता है, लेकिन यह आपकी टैन्ड स्किन के लिए भी शानदार घरेलू नुस्खा है। इसे लगाने के लिए थोड़े से आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकालें। इस रस को अपनी बाहों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए सूखने दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें और सूखने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology