Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखों के काले घेरों की वजह से खोता जा रहा आपका सौंदर्य, आजमाए ये 7 प्राकृतिक तरीके

वर्तमान समय की जीवनशैली में लोग अपने काम में इने व्यस्त हो गए हैं कि दिनभर आंखो के आगे लैपटॉप चलता रहता हैं और बचे हुए समय में मोबाइल चलाते रहते हैं। ऐसे में नींद के लिए भी पूरा समय नहीं मिल पाता हैं और आंखों में थकान होने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 9:38:18

आखों के काले घेरों की वजह से खोता जा रहा आपका सौंदर्य, आजमाए ये 7 प्राकृतिक तरीके

वर्तमान समय की जीवनशैली में लोग अपने काम में इने व्यस्त हो गए हैं कि दिनभर आंखो के आगे लैपटॉप चलता रहता हैं और बचे हुए समय में मोबाइल चलाते रहते हैं। ऐसे में नींद के लिए भी पूरा समय नहीं मिल पाता हैं और आंखों में थकान होने लगती हैं। यह थकान आखों के नीचे काले घेरों के रुप में दिखने लगती हैं जो आपके सौंदर्य को कम करती हैं। इन्हें दूर करने के लिए आप कॉस्मेटिक उत्पाद की मदद ले सकती हैं लेकिन यह महंगा पड़ता हैं और असर भी कम करता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके लेकर आए हैं जो सस्ते होने के साथ ही प्रभावी हैं और आपकी आंखों को काले घेरे से निजात दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन होता है, यह एक ऐसा घटक है जो ह्रदय के स्वास्थ्य, आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसके लिए आप टमाटर के जूस में नींबू के जूस मिला लें फिर इस मिश्रण में रूई डालें और अब रूई को काले घेरों पर लगाएं। इस मिश्रण को दस मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को पूरे दिन में दो बारे दोहराएं। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty हर्बल चाय

हर्बल चाय सेहत के लिए बेहद अच्छी होती है। आप हर्बल चाय को पीने के अलावा उनके टी बैग काले घेरे हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको अपने काले घेरे हटाने हैं तो कभी भी टी बैग को कूड़े में न फेकें। हमेशा उनका उपयोग करने के बाद उन्हें फ्रिज में रख दें। कुछ घंटे बाद टी बैग को अपनी आंखों के ऊपर रख लें। काले घेरे हटाने के लिए आप कैमोमाइल या ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty गुलाब जल

गुलाब जल में न सिर्फ बेहद अच्छी खुशबू आती है बल्कि इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा कोमल और जवान लगने लगते हैं। खीरे की तरह ही इसमें एस्ट्रिजेंट होते हैं इसलिए यह एक बेहतरीन स्किन टोनर की तरह कार्य करता है। इसके लिए आप गुलाब जल में रूई को कुछ मिनट तक डुबोकर रखें, फिर उस को रूई आंखों व काले घेरे पर रखें। इसके बाद 20 मिनट के लिए ऐसे ही रखा हुआ छोड़ दें। इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएं। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty दूध

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो आंखों के आसपास काले घेरे और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको रूई को दूध में भिगोना है और फिर उसे कुछ मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर रखना है। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty एलोवेरा

काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एक एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और फिर उसे आंखों के नीचे लगाएं। दस मिनट तक इसी तरह लगाकर रखें और फिर चेहरे को धो लें। अगर एलोवेरा लगाने के बाद आपको खुजली महसूस होती है तो ये समस्या कुछ देर के बाद ठीक हो जाती है। अगर यह परेशानी काफी समय तक रहती है तो त्वचा को पानी से धो लें। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty खीरा

काले घेरे की समस्या को कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो आंखों के आसपास की सूजन और लालिमा को कम कर देते हैं। काले घेरे कम करने के लिए ठंडे खीरे दोनों आंखों पर रखें। आधे घंटे तक इसी तरह खीरों को आंखों पर रखें। यह उपाय रोजाना दोहराएं। dark circles,home remedies to treat dark circles,eyes care tips,eyes care,beauty tips,beauty कच्चे आलू के टुकड़े

काले घेरे कम करने के लिए आप दोनों आंखों पर आलू के टुकड़ो को भी रख सकते हैं। आलू में मौजूद एस्ट्रीजेंट्स काले घेरे को धीरे-धीरे कम कर देते हैं। इसके आप आलू को घिस भी सकते हैं। फिर घिसे आलू को मुलायम कपड़े में डालें और आंखों के नीचे काले घेरों पर कपड़े को लगाएं। यह उपाय रोज कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology