न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अंडरआर्म्स में वैक्स कराने के बाद आपको भी होती है फुंसियां या खुजली, आजमाएं ये आसान उपाय

अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के दौरान कई लड़कियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ता है। अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के बाद लड़कियों को बारीक - बारीक फुंसियां हो जाती है तो किसी को बहुत अधिक खुजली होने लगती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 9:44:03

क्या अंडरआर्म्स में वैक्स कराने के बाद आपको भी होती है फुंसियां या खुजली, आजमाएं ये आसान उपाय

अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के दौरान कई लड़कियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ता है। अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के बाद लड़कियों को बारीक - बारीक फुंसियां हो जाती है तो किसी को बहुत अधिक खुजली होने लगती है। ऐसे में यह एक परेशानी की वजह बन जाती है। कुछ लोगों को तो ये प्रॉब्लम इतनी ज्यादा हो जाती है कि उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ती है लेकिन अगर समस्या बहुत गंभीर नहीं है तो आप घर रहकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है...

skin care tips,underarms care tips,pimples on underarms,after waxing pimples on underarms,home remedies

ग्रीन टी का मिश्रण

ग्रीन टी सेहत के लिए तो अच्‍छी है, सुंदरता में भी चार चांद लगाती है। हालांकि आपको ग्रीन टी को सीधे इस्तेमाल नहीं करना है। इसका एक मिश्रण तैयार करना है।

सामग्री

ग्रीन टी बैग
आधा कप पानी
कुछ बूंदे नींबू का रस

बनाने की विधि

- आधा कप गर्म पानी में कुछ नींबू के रस की बूंदे डाल दें
- उसमें ग्रीन टी बैग को 2 से 3 मिनट के लिए डूबों कर रख दें।
- इसके बाद ग्रीन टी बैग को निकाल लें।
- रूई की मदद से 5 मिनट तक मिश्रण से मालिश करें।
- इसके बाद फिर सूती कपड़े से हल्‍के हाथों से पोंछ लें।
- कोशिश करें दिन में 3 बार इस तरीके को अपनाएं।

skin care tips,underarms care tips,pimples on underarms,after waxing pimples on underarms,home remedies

एप्‍पल साइडर विनेगर

कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगार है खासकर जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। इसकी मदद से अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसियों की वजह से सूजन को भी काम करने में मदद करेगा। क्‍योंकि इसमें मौजूद स्यूसिनिक एसिड होता है जो पिंपल्स के साथ धब्बों को भी सही करता है।

सामग्री

2 चम्मच पानी
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर

बनाने की विधि

- 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें।
- दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
- 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें।
- हफ्ते में 3 से 4 बार इसे लगाएं, आराम मिलेगा।

skin care tips,underarms care tips,pimples on underarms,after waxing pimples on underarms,home remedies

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा सिर्फ एक नहीं अनेक दवा के रूप में काम आता है। इसमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होता है। जिससे पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम करता है। शोध में भी यह साफ हो चुका है कि सैलिसिलिक एसिड की मदद से फुंसियों को कम करने में मदद मिलती है।

सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा
1 चम्मच गुलाब जल

बनाने की विधि

- 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लें।
- दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
- अंडरआर्म पर इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
- दिन में 2 बार जरूर लगाएं। चाहे तो रोज भी लगा सकते हैं।

ये उपाय भी आपके लिए फायदेमंद

- वैक्सिंग के बाद अगर दाने हो गए हैं या रैशेज की प्रॉब्लम हो गई है तो कुछ दिनों तक प्रभावित जगह पर साबुन न लगाए। साबुन का इस्तेमाल करना ही है तो कोई क्रीम बेस्ड और माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें।
- प्रभावित जगह पर बर्फ का इस्तेमाल करें। इससे दानें दब जाएंगे और खुजली भी कम होगी। बर्फ लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाए।
- एक बात का खास ख्याल रखें कि दानों को नाखून से खुजलाएं नहीं। वरना ये दाने पक भी सकते हैं और दाग भी बन सकता है।

जरुरी बात : पीरियड्स के दिनों में वैक्स कराने से बचें। इन दिनों में हमारा शरीर हॉर्मोनल बदलाव के चलते बहुत सेंसटिव हो जाता है। जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। एक बात का ख्याल रखें, वैक्स कराने के तुरंत बाद गर्म माहौल में जाने से बचें। दरअसल, वैक्स कराने के बाद हमारे पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में बहुत अधिक गर्म और प्रदूषण वाली जगह पर जाने से पोर्स में गंदगी भर जाती है। गंदगी से फोड़े-फुंसी होने की आशंका बढ़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए