न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : स्किन और बालों को बचाना हैं रंगों से तो करें इन तेल का इस्तेमाल

रंगो का त्यौहार होली आ चुका है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता हैं और वे इस दिन रंग खेलने के लिए उत्सुक रहते हैं। होली की इस उत्सुकता में लोग अपनी स्किन और बालों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से रंग खेलने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 11:26:10

Holi 2022 : स्किन और बालों को बचाना हैं रंगों से तो करें इन तेल का इस्तेमाल

रंगो का त्यौहार होली आ चुका है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता हैं और वे इस दिन रंग खेलने के लिए उत्सुक रहते हैं। होली की इस उत्सुकता में लोग अपनी स्किन और बालों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से रंग खेलने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। होली पर रंग खेलने के बाद स्किन में इरिटेशन होने की शिकायत रहती है। होली के रंगों में सिंथेटिक डाई मिली होती है और कई तरह के गुलाल मिट्टी से बनते हैं जो स्किन और बालों के लिए परेशानी का कारण बनते है। ऐसे में आपको स्किन और बालों की उचित देखभाल करने की जरूरत पड़ती हैं और इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इन तेल को होली खेलने से पहले और बाद में भी लगाने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी स्किन हेल्दी बनी रहे। तो आइये जानते हैं इन तेल के बारे में...

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

सरसों का तेल

बालों के लिए सरसों का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस तेल में प्रोटीन समेत सेलेनियम, विटामिन बी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हेयर ग्रोथ और उनकी मजबूती के लिए जरूरी होता है। लेकिन यह आपके बालों को होली के रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसके लिए सरसों के तेल से बालों में भी अच्छी तरह से मसाज करें। तेल बालों में और सिर की त्वचा पर बहुत अच्छी तरह लगा होना चाहिए। ताकि रंग आपके बालों को डैमेज ना कर सके। साथ ही रंग खेलने के बाद जब आप शैंपू करें तो आपके बालों का नेचुरल ऑयल और मॉइश्चराइजिंग का संतुलन बना रहे।

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

नारियल का तेल

नारियल तेल को यूं ही तेलों का राजा नहीं कहा जाता। रोजाना के स्किन और हेयर केयर के लिए यह बेहद शानदार तरीके से काम करता है। फिर इसे होली पर रंग खेलने के दौरान कैसे भूला जा सकता है। नारियल तेल की सबसे खास बात है कि यह हेवी नहीं होता है, फिर भी स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है। अपने बड़े मॉलिक्यूल की वजह से यह रंगों को स्किन के अंदर नहीं जाने देता है। होली में रंग खेलने से पहले बालों में नारियल का तेल लगा लेने से बालों में रंग चिपकते नहीं हैं। साथ ही धुलते समय आसानी के साथ उतर जाते हैं। इसके साथ ही नारियल के तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड व दूसरे तमाम पोषक-तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। इसलिये होली खेलने से पहले बालों में नारियल तेल लगा लेना चाहिये।

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

ऑलिव ऑयल

रंग खेलने से पहले ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसि़ड होता है, जो बालों और स्किन को खूबसूरत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह आपके बालों की गहराई से कंडीशनिंग कर सकता है। होली के मौके पर रंग खेलने से पहले अपने चेहरे और बालों को इन तेल को जरूर लगाएं। ताकि रंगों में मौजूद केमिकल और इससे होने वाली एलर्जी से बचा जा सके। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको रंग से एलर्जी है, तो रंगों से बचें। साथ ही किसी भी तरह का तेल बालों या स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

बादाम का तेल

फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल बालों को मॉइश्चराइज रखता है जिससे बाल रूखे और बेजान नहीं होते हैं। बादाम का तेल एक बेहतरीन मॉइश्चराइजिंग की तरह काम करता है और बालों को हेल्दी रखता है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करता है। होली के रंगों के केमिकल्स के संपर्क में आने से पहले त्वचा और बालों पर इस तेल से धीरे-धीरे मालिश करें। स्कैल्प में रंगों के कारण खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। लेकिन बादम का तेल इसके लिए बहुत प्रभावी है क्योंकि इसमें फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

नींबू और ऑलिव ऑयल का हेयर-मास्क

ऑलिव ऑयल वैसे भी बालों की सेहत के लिये काफी मुफ़ीद माना जाता है। पर उसमें जब नीबू मिला दिया जाता है तो उसके फ़ायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। नीबू और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बनाये गये हेयर-मास्क को होली में रंग खेलने से पहले लगा लें। इससे बालों को रंगों से सुरक्षा तो मिलती ही है साथ ही बेहतरीन पोषण भी मिलता है।

skin care tips,hair care tips,holi care,holi special,holi,holi 2022,oil for hair and skin

कैस्टर ऑयल

होली पर स्किन और बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कैस्टर ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स रंगों के असर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद