न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत बनाने वाला दूध निखारेगा त्वचा की रंगत भी, जानें इस्तेमाल के तरीके

खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा का स्वस्थ और बेदाग होना जरूरी हैं। इसे पाने में आपकी मदद कर सकता हैं दूध। दूध में विटामिन ए, विटामिन डी, लैक्टिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत बनाने का काम करते हैं और यही गुण त्वचा को भी पोषित करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 2:27:09

सेहत बनाने वाला दूध निखारेगा त्वचा की रंगत भी, जानें इस्तेमाल के तरीके

खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा का स्वस्थ और बेदाग होना जरूरी हैं। इसे पाने में आपकी मदद कर सकता हैं दूध। दूध में विटामिन ए, विटामिन डी, लैक्टिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत बनाने का काम करते हैं और यही गुण त्वचा को भी पोषित करते हैं। कई लोग जो त्वचा की रंगत निखारने के लिए पार्लर में बहुत रुपया खर्च करते हैं वे दूध के प्रयोग से घर पर ही सस्ते में त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दूध के त्वचा पर इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि यह किस तरह आपकी स्कीन को हेल्दी और बेदाग बना सकता हैं।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

दूध से स्किन साफ करें

यदि आप एक्ने या डार्क रंग से परेशान हैं तो दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध में विटामिन के साथ विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में होता है। दूध एक्ने के निशान को कम करने में भी मदद करता है। जब आपके एक्ने और एक्ने के निशान कम होंगे, तो रंगत अपने आप निखर जाएगी। इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच दूध लें। इसे सीधे अपनी त्वचा के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां एक्ने या एक्ने के निशान हैं। थोड़ी देर लगे रहें दें और फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से त्वचा का रंग साफ लगने लगेगा और एक्ने भी दूर होगा।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

दूध और बेसन

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड है,जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार है। कई शोध बताते हैं कि यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नए सेल के विकास में भी सहायता करता है। इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर बढ़िया सा पेस्ट तैयार कर लें। इसमें कुछ बूंदें किसी एसेंशियल ऑयल की भी मिला सकते हैं। अब आप इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद जब यह सूखने लगे, तो इसे हल्के हाथ से रगड़ते इसे हटाएं। बाद में सादे पानी से धो लें।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

दूध और मलाई

दूध में तैलीय गुण होते हैं। खासकर दूध की मलाई में, इसलिए जब आप दूध या मलाई को अपनी त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा में नमी आती है और स्किन सिल्की हो जाती है। इससे त्वचा पर चमक आती है और रंगत भी निखरती है। इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा गोरी होती जाती है। इसके लिए त्वचा को सादे पानी से साफ कर लें। अब 1 चम्मच मलाई लें और इसे अपनी उंगलियों की मदद से अपनी त्वचा पर लगाएं। मलाई को त्वचा पर 10 से 20 मिनट के लिए लगे रहने दें। अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। आप चाहें तो मलाई के साथ शहद, एलो वेरा, हल्दी को भी मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

दूध और शहद

दूध के प्राकृतिक एसिडिटी लेवल और लैक्टिक एसिड कॉन्टेन्ट इसे एक बेहतरीन एक्सफोलिएशन इनग्रेडिएन्ट बनाते हैं। कई शोध बताते हैं कि लैक्टिक एसिड सेल टर्नओवर को प्रोत्साहित करके डेड स्किन सेल्स को दूर करता है। दूध में अल्फा हाइड्रोक्सील एसिड भी होता है जो आपकी त्वचा से डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को रंगत प्रदान करता है। इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दूध लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें। अब त्वचा पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगे रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा निखर जाएगी और चमक भी आ जाएगी।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

क्लींजर की तरह दूध का इस्तेमाल

त्वचा को साफ करने के लिए दूध को एक क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं दूध में मौजूद यौगिक गंदगी और बंद रोम छिद्रों से डेड स्किन सेल्स को हटाती है। इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेडस भी नहीं होते। इस्तेमाल के लिए एक छोटी सी कटोरी में दूध ले लें। अब रुई की मदद से दूध को अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं। करीब 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मालिश करते रहें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

milk,milk for skin,milk beauty,milk beauty tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

बादाम और कच्चा दूध

4 बादाम रात में भिगोकर रख दें और इसे सुबह अच्छी तरह से पीस लें जिससे कि यह बारीक पेस्ट बन जाए। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आपके चेहरे पर निखार लाने के लिए यह पेस्ट बेहतरीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद