न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी स्किन पर भी पड़ गए हैं चश्मे के निशान, इन 9 उपायों से करें इन्हें दूर

वर्तमान समय में आंखों की रोशनी कम होने की समस्या का सामना कई लोग कर रहे हैं जिसे दूर करने के लिए चश्मे का इस्तेमाल किया जाता हैं। कई लोगों को तो बिना चश्मे के कुछ कदम चलना भी मुश्किल हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 5:15:58

क्या आपकी स्किन पर भी पड़ गए हैं चश्मे के निशान, इन 9 उपायों से करें इन्हें दूर

वर्तमान समय में आंखों की रोशनी कम होने की समस्या का सामना कई लोग कर रहे हैं जिसे दूर करने के लिए चश्मे का इस्तेमाल किया जाता हैं। कई लोगों को तो बिना चश्मे के कुछ कदम चलना भी मुश्किल हो जाता है। चश्मा जरूरत जरूर हैं लेकिन यह स्किन के लिए परेशानी भी बना हुआ हैं। जी हां, चश्मे के लंबे समय तक इस्तेमाल से आंख के नीचे और नाक पर काले घेरे के साथ निशान भी पड़ने लगते है। यह चहरे की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि इन निशानों से मुक्ति पाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप चश्में से बने इन निशानों को हटा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

खीरा

खीरे का रस हमारी त्वचा के दागों को खत्म करने का सबसे पुराना और घरेलु उपाय है जिसका उपयोग चेहरे के काले घेरे को कम करने के लिये एंव शरीर की ठडंक के लिये उपयोग किया जाता रहा है। आंखों में हो रही जलन को दूर करनें में खीरे की स्लाइस का प्रयोग किया जाता है। इसके लिये आप खारे की स्लाइस काटकर या उसके रस को निकालकर चेहरे पर पड़े दागों पर लगाये और धारे धीरे मॉलिश करते जाये इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे कम होगें।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

नींबू

नींबू के रस को आप चश्मे के निशान वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से साफ कर लें। नींबू के रस में मौजूद ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज दाग-धब्बों को कम कर चेहरे में निखार लाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं, फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। जिस तरह से आप खीरे के रस का उपयोग दागों को कम करने के लिये करते है यदि आप उसमें नीबू के रस की भी मात्रा मिलाकर त्वचा पर इसका इस्तोमाल कर सकते है।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

गुलाब जल

गुलाब जल का उपयोग चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को निखारनें में काफी समय पहले से बहुतायात मात्रा में किया जाता रहा है। यह आपकी त्वचा में स्किन टोनर के रूप में काम कर त्वचा के दाग धब्बों को दूर करता है। इसके लिये आप गुलाब जल को एक रूई में भिगोकर चेहरे पर पड़े दागों पर लगाते हुए हल्के हाथों से मालिश करें और कुछ देर के लिये सूखने के लिये छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

शहद

एक कटोरी में शहद और दूध के बराबर मात्रा लेकर इसमें मिलाएं साथ ही कुछ मात्रा में जई के आटे की भी डालें यह चेहरे पर पड़े काले घेरे को दूर करता है। कोले दाग को दूर करने के लिये एक जादुई औषधि के रूप में काम करता है। इसे अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक यू ही लगे रहने दें। यह प्राकृतिक उपाय आपके चेहरे के दागों को दूर करने का चमत्कारिक उपाय सिद्ध होगा।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

टमाटर लगाएं

टमाटर के जूस के इस्तेमाल से चश्मे से होने वाली पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है। इस्तेमाल के लिए पहले टमाटर को आधा काट लें और फिर उसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद कुछ मिनट के लिए रस को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर सूखने के बाद त्वचा को पानी से धो दें। इसके अलावा आप टमाटर के जूस को भी प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं। लगाने के बाद कुछ देर अच्छे से मसाज करें और फिर जूस के सूख जाने के बाद त्वचा को पानी से धो दें।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

संतरे का रस

संतरे के रस में विटामिन सी का मात्रा पाई जाती है जो त्वचा के दाग धब्बों को दूर कर चेहरे को चमक प्रदान करनें में अहम भूमिका निभाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप सतंरे के रस को लें या फिर संतरे के छिलके को भी पीसकर इसका उपयोग आप अपने चेहरे के लिये कर सकती है। इसे 15 मिनट तक लगाये रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

ऑयली मसाज

चेहरे के दाग धब्बों को हटाने में बादाम का तेल काफी अच्छा उपचार माना गया है इस तेल की मॉलिश अपने नरम हाथों से रोज करें। इससे आपके चश्में से होने वाले दाग को दूर करने का सबसे बढ़िया उपचार माना गया है। बादाम के तेल में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो त्वचा की देखरेख के लिये प्राकृतिक औषिधि के रूप में काम करती है।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला जेल आपके चेहरे के निशान को दूर करने के साथ ही यह चश्मे से होने वाले दागों को कम कर दागों को हटाता है। इसके लिये आप एलोवेरा की ताजी पत्ती को छीलकर उसके अंदर से निकले लिसलिसे पदार्थ को निकालकर अपने चेहरे पर पड़ने वाले दागों पर लगाये और हल्के हल्के हाथों से उस स्थान की मालिश करें। जिससे चश्में के द्वारा बने दाग से आपको काफी राहत मिलेगी इसे आप लगाने के 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

spectacles marks on your nose,tips to remove specs marks from nose

कच्चा आलू

आलू में प्राकृतिक ब्लीच मौजूद होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल आप चश्मे से पड़ने वाले निशान को कम करने के लिए कर सकते हैं। आलू दाग को हल्का करने में मदद करता है। पहले आलू को छील लें और फिर उसे पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ें और तब तक रगड़ें जब तक आलू का जूस न निकल जाए। अब आलू के जूस को सूखने के लिए छोड़ दें। फिर त्वचा को पानी से धो दें। इसके अलावा आप आलू को मिक्सर में डालकर उसका जूस तैयार कर सकते हैं और फिर इसके जूस को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए जूस को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और फिर त्वचा को पानी से धो दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी