न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन की हर समस्या को दूर करेंगे ग्रीन टी के ये फेस पैक, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आपके लिए त्वचा से जुड़ी विभिन्न परेशानियों के लिए अलग-अलग ग्रीन टी फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो अपना असर दिखाते हुए आपको खूबसूरती प्रदान करेंगे। यदि आप अपने चेहरे से दाग धब्बे हटाकर स्किन को क्लीन करना चाहती हैं तो ग्रीन टी के इन फेस पैक का इस्तेमाल करें...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:50:38

स्किन की हर समस्या को दूर करेंगे ग्रीन टी के ये फेस पैक, जानें और आजमाए

वर्तमान समय में ग्रीन टी का सेवन करने वालों की तादाद बहुत बढ़ गई हैं जो कि सेहत के लिए बहुत अच्छा पेय पदार्थ हैं और स्किन को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी का स्किन पर भी इस्तेमाल किया जाता हैं जो कई समस्याओं का समाधान करता हैं। इस चाय में एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए त्वचा से जुड़ी विभिन्न परेशानियों के लिए अलग-अलग ग्रीन टी फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो अपना असर दिखाते हुए आपको खूबसूरती प्रदान करेंगे। यदि आप अपने चेहरे से दाग धब्बे हटाकर स्किन को क्लीन करना चाहती हैं तो ग्रीन टी के इन फेस पैक का इस्तेमाल करें...

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

फेयर स्किन पाने के लिए

ग्रीन टी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकती है और आपकी त्वचा को एक हेल्दी ग्लो प्रदान कर सकती है। त्वचा पर इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा की रंगत और लोच में भी सुधार होता है। दो ग्रीन टी बैग्स को काट लें, सामग्री को खाली करें और इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

ऑयली स्किन के लिए

यदि आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा नींबू सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है जिससे मुंहासे और दाग धब्बे कम होते हैं। चावल का आटा चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखकर डेड स्किन को हटाता है। जबकि ग्रीन टी में मौजूद लेक्टिक एसिड मुंहासे दूर करने में मददगार है।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

मुंहासे और फुंसियों को कम करने के लिए

ग्रीन टी मुंहासों और फुंसियों पर अद्भुत काम करती है। यह ब्रेकआउट के कारण होने वाली लालिमा और सूजन को कम कर सकती है। क्योंकि ग्रीन टी में कैटेचिन जीवाणुरोधी एजेंट होते हैं। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और शरीर में हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करते हैं, जो वास्तव में मुंहासे का कारण बनता है। मुंहासों पर ग्रीन टी का उपयोग करने के लिए, एक चौथाई कप ताजी पीसी हुई ग्रीन टी को थोड़े से पानी के साथ मिलाएं और इसे ठंडा होने दें। फिर घोल को एक कॉटन पैड के इस्तेमाल से प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद, इसे ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस विधि का प्रयोग रोजाना दो बार करें।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

रुखी त्वचा के लिए

जिन लोगों की त्वचा रुखी है उन्हें यह फेस पैक ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। अब चेहरे को धोकर पोंछ लें और तैयार पेस्ट लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा चमकदार बन जाएगी। हफ्ते में सिर्फ दो बार इसका इस्तेमाल करें।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

त्वचा में कसाव के लिए

यह फेस पैक त्वचा में कसाव लाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच पुदीने के पत्ते, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

टोनर के रूप में

आप अपनी त्वचा के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल टोनर के रूप में कर सकती हैं। यह बड़े पोर्स को कम करके, उनमें से अशुद्धियों को बाहर निकालेगा और एक प्राकृतिक चमक प्रदान करेगा। एक टोनर के रूप में ग्रीन टी का उपयोग करने के लिए, दो कप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें। इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद मिलाएं और स्प्रे बॉटल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें। रोजाना दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी और इसके इस्तेमाल के बाद आपको एक अच्छी स्वस्थ चमक भी मिलेगी।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

पिंपल्स दूर करने के लिए

पिंपल्स की समस्या दूर करने में यह पैक बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ग्रीन टी में एक चौथाई चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रखें। फिर पानी से धो लें। विशेषज्ञों के मुताबिक, हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने पर पिंपल्स की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी।

green tea face pack for skin problems,beauty tips,beauty hacks

आंखों के काले घेरे कम करने के लिए

यदि आप आंखों के नीचे के काले घेरे से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और टैनिन आंखों के चारों ओर रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने में मदद करेंगे, जिससे सूजन कम हो जाती है। ग्रीन टी में विटामिन-K पाया जाता है जो काले घेरे को हल्का करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पलकों पर ठंडा ग्रीन टी बैग 30 मिनट के लिए रखें। यदि आप प्रतिदिन दो बार इस विधि का उपयोग करती हैं, तो आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद