न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असमय सफेद हो रहे बालों की रफ्तार को धीमा करेंगे ये 8 आहार, करें डाइट में शामिल

पहले के समय में देखने को मिलता था कि लोगों के बाल उम्र बढ़ने के साथ सफेद होने लगते थे और कईयों के तो बुजुर्ग होने के बाद भी बाल काले रहते थे जो कि खानपान के कारण होता था। लेकिन वहीँ आज के समय में देखने को मिल रहा हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:41:06

असमय सफेद हो रहे बालों की रफ्तार को धीमा करेंगे ये 8 आहार, करें डाइट में शामिल

पहले के समय में देखने को मिलता था कि लोगों के बाल उम्र बढ़ने के साथ सफेद होने लगते थे और कईयों के तो बुजुर्ग होने के बाद भी बाल काले रहते थे जो कि खानपान के कारण होता था। लेकिन वहीँ आज के समय में देखने को मिल रहा हैं कि युवा लोगों के कम उम्र में ही सफेदी आने लगी हैं जो कि उन्हें उम्र से पहले ही बूढ़ा बना रही हैं। बालों में पोषण की कमी के चलते ही तमाम तरह की दिक्कत शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें विटामिन D, E और B12 भरपूर मात्रा में हो। आज हम आपको उन्हीं आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मददगार साबित होंगे।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

मशरूम

सफेद बालों की रफ्तार को धीमी करने के लिए डाइट में मशरूम को भी शामिल कर लें। इसमें पर्याप्त मात्रा में कॉपर होता है जो मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। मेलानिन बालों और स्किन के कलर के लिए जिम्मेदार तत्व होता है। मेलानिन की कमी भी बालों के तेजी से सफेद होने की एक वजह होती है।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बेहद कारगर होती हैं। यही वजह होती है इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाद दी जाती है। बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली सहित अन्य सब्जियां शामिल हैं। ये सब्जियां आयरन, विटामिन्स, कैल्शियम, फोलेट सहित अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं जो बालों को हेल्दी रखती हैं।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

मैथी

मेथी बालों को काला करने में सहायक होती है। दरअसल, मैथी में आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बालों में मेलेनिन नामक तत्व को बढ़ाने में सक्षम है। जानकारी के लिए बता दें कि मेलेनिन की कमी से ही जल्दी बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें मेलेनिन हो।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

डार्क चॉकलेट

बालों को हेल्दी रखने के लिए शामिल सुपर फू़ड्स में डार्क चॉकलेट भी शामिल है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि शरीर से उन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं जो कि बालों के असमय सफेद होने की एक वजह हो सकते हैं। डार्क चॉकलेट में कॉपर भी भरपूर मात्रा में होता है जो मेलानिन प्रोडक्शन में मदद करता है।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

ड्राई फ्रूट्स

सफेद बालों की परेशानी झेल रहे लोगों को विशेषज्ञ अखरोट और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार ये दोनों ही खाद्य पदार्थ इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार हैं। बादाम में कॉपर और विटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को पोषण देने का कार्य करता है। इससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। रोज सुबह भीगे हुए 4 बादाम खाने से फायदा मिल सकता है।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

शकरकंदी

शकरकंदी में बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये बालों की चमक को बनाए रखने में मदद करता है। ये बालों को रूखेपन और कमजोर होने से बचाने का काम करता है। ये बालों को मजबूत बनाता है। ये बालों केप्राकृतिक रंग को बनाए रखने का काम करता है।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

अंडा

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। बालों को मजबूत रखने के लिए भी अंडा खाने का सलाद दी जाती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी12 भी होता है, जो कि बालों के असमय सफेद होने की एक बड़ी वजह होती है। बालों की मजबूती के लिए अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाने के बजाय पूरा अंडा खाना चाहिए।

white hair,grey hair,white hair treatment,food for white hair,grey hair treatment,hair care tips,hair beauty,beauty

सोयाबीन

सफेद होते बालों की समस्या का सामना कर रहे हैं तो सोयाबीन को भी अपनी डाइट में शामिल कर लें। सोयाबीन में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें स्पर्मिडीन नामक पोषक तत्व भी होता है। इसके फर्मेंटेड प्रकार शरीर को कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स उपलब्ध कराते हैं जो कि असमय सफेद होने वाले बालों की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता