न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत व शाइनी बालों के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, फॉलो करें ये स्टेप्स

हेयर स्पा कराने के लिए जरूरी नहीं कि आप पार्लर जाकर ही स्पा कराएं, यानी आप घर में भी कुछ खास स्टेप्स की मदद से हेयर स्पा कर सकती है। तो आइए जानते है कि आप घर में हेयर स्पा कैसे करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 10:05:53

खूबसूरत व शाइनी बालों के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, फॉलो करें ये स्टेप्स

खूबसूरत और शाइनी बाल की चाहत हर किसी की होती है। ऐसा शायद ही कोई दिन हो, जब खूबसूरत और शाइनी बाल पाने के बारे में हम नहीं सोचते हों। लेकिन पॉल्यूशन और गंदगी की वजह से हमारे बाल खराब हो जाते हैं और यदि हम सही समय पर इन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये दिन-प्रतिदिन रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। रूखे बेजान बाल जड़ों से कमज़ोर हो जाते हैं और जल्दी टूटते हैं। रूखे बालों का सटीक उपचार है हेयर स्पा। हेयर स्पा से हेयर फॉल, क्षतिग्रस्त बाल, दो मुंहे बाल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं का उपचार होता है। हेयर स्पा ट्रीटमेंट से दोमुंहे और रूखे बालों से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही हेयर लॉस , गंजेपन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

हेयर स्पा कराने के लिए जरूरी नहीं कि आप पार्लर जाकर ही स्पा कराएं, यानी आप घर में भी कुछ खास स्टेप्स की मदद से हेयर स्पा कर सकती है। तो आइए जानते है कि आप घर में हेयर स्पा कैसे करें।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

कैसे करे घर पर हेयर स्पा

हेयर स्पा के लिए सामग्री

हेयर ऑयल
शैंपू
कंडीशनर
हेयर मास्क

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

जानिए, हेयर स्पा करने के आसान स्टेप्स...

सबसे पहले सिर की मसाज करें

हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले सिर की मसाज करें। मसाज करने के लिए नारियल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। मसाज से पहले तेल को हल्का का गुनगुना कर ले। इसके बाद तेल को 15 से 20 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। ऑयल मसाज ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखेगी और बालों की ग्रोथ भी ठीक रहेगी।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

मसाज के बाद बालों को स्टीम दें

अब अपने बालों में आप स्टीम (भाप) लें। भाप की सहायता से ऑइल आपके बालों की जड़ों तक जाएगा। इसे लेने के लिए आप गर्म पानी में तौलिया डुबोकर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और अपने बालों में लपेटकर रख लें। यह प्रक्रिया 2 से 3 बार करें। लगभग 5 से 10 मिनट तक गर्म टॉवल को सिर पर लपेटे इससे सिर में लगा तेल जड़ों तक पहुंचेगा।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

हेयर वॉश करें

बालों को स्टीम देने के बाद किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें। हेयर वॉश करने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें, सर्दी में गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

हेयर वॉश के बाद बालों में कंडीशनिंग करें

बालों को शैंपू करने के बाद बालों पर अच्छी क्वॉलिटी का कंडीशनर लगाएं। कंडीशनर नहीं लगाना चाहते हैं तो चाय के उबले हुए पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर बालों में लगाएं, उसके बाद हल्के गर्म पानी से बालों को साफ करें।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

कंडीशनर के बाद हेयर मास्क लगाएं

बालों में हेयर मास्क लगाना हेयर स्पा का आखिरी स्टेप है। हेयर मास्क आप घर में भी बना सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक प्लास्टिक के कटोरे में दो अंडे, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। हल्के गीले बालों में हेयर मास्क को कम से कम 30 मिनट तक लगा कर रखें। माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें, इस तरह आपका हेयर स्पा पूरा हुआ।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

बालों के हिसाब से बनाए हेयर मास्क

ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क

दही और संतरे का हेयर मास्क

सामग्री - 2 चम्मच दही, 1 अंडा, 4 चम्मच संतरे का रस, 1 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। आपका हेयर मास्क तैयार है।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

रूखे और बेजान बालों के लिए

ग्लिसरीन और शहद का हेयर मास्क

सामग्री - 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शहद, 1 केला, 1 चम्मच तिल का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। आपका हेयर मास्क तैयार है।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

डैंड्रफ वाले बालों के लिए हेयर मास्क

दही और नींबू का हेयर मास्क

सामग्री -
2 चम्मच नारियल तेल, 4 चम्मच गुड़हल के ताजे पीसे हुए पत्ते, 1 चम्मच नींबू का रस और 1/2 कप दही। इन्हें अच्छी तरह से से मिक्स कर लीजिए। बन गया आपका बेहतरीन हेयर मास्क।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

दोमुंहे और डैमेज बालों के लिए हेयर मास्क

खीरे का हेयर मास्क

सामग्री - 1/2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच नारियल का तेल और 4 चम्मच खीरे का पेस्ट लेकर सभी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए। तैयार है आपका हेयर मास्क।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

हेयर स्पा के फायदे

छतिग्रस्त बालों का उपचार –

हेयर स्पा से आपके बालों की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। हेयर स्पा से पोलुशन से छतिग्रस्त हुए बालों का उपचार हो जाता है। जिससे आपके बाल साफ़ और मुलायम हो जाते हैं।

हेयर स्पा से बढ़ते हैं बाल –

अगर आप लम्बे बाल रखने के शौक़ीन हैं या फिर आपके बाल तेजी से नहीं बढ़ते हैं तो हेयर स्पा इसमें भी कारगर साबित होता है। हेयर स्पा से आपके बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

हेयर फॉल में लाभदायक –

हेयर स्पा बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाता है। जिससे बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्याओं का भी सामाधान होता है। अगर आपके बाल गिर रहें हो तो समय-समय पर हेयर स्पा जरूर कराएं।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

डैंड्रफ से छुटकारा –

अगर आप बालों में डैंड्रफ यानी रुसी की समस्या से परेशान है तो हेयर स्पा जरुर ले। हेयर स्पा लेने से आपके स्काल्प को साफ़ करके आपको डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

सूखे बालों के लिए लाभदायक –

नियमित हेयर स्पा से आपके बालों और स्कल्प की ठीक तरह से कंडीशनिंग हो जाती है, जिससे आपके सूखे बालों में जान आ जाती है और आपके बाल मुलायम हो जाते हैं।

तैलीय बालों के लिए लाभदायक –

नियमित हेयर स्पा आपके सिर में तेल के स्राव को सामान्य बनाकर तेल के स्तर को कंट्रोल करता है जिससे आपको तैलीय बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

hair spa,spa,hair massage,hair spa at home,simple tips to do hair spa at home,beauty,beauty tips,hair care tips,hair care

बाल मुलायम और प्राकृतिक चमक आती है –

नियमित रूप से हेयर स्पा करने से आपके बाल मुलायम हो जाते हैं और उनमे प्राकृतिक चमक आती है और ये चमक लम्बे समय तक बनी भी रहती है।

रक्त के प्रवाह के लिए लाभदायक –

नियमित हेयर स्पा आपके सिर में रक्त के प्रवाह को तेज करता है जिससे आपके बालों के फायदे के अलावां आपका दिमाग भी तेज होता है।

मिलती है तनाव से राहत –

इस भाग दौड़ की जिंदगी में हेयर स्पा के दौरान किया जाने वाला मसाज आपको तनाव से भी राहत दिलाता है और आपको अच्छी नींद आने में भी मदतगार होता है।

स्वस्थ बालों के विकास में लाभदायक –

यद्यपि हेयर स्पा करने में कुछ ही वक़्त लगता है किन्तु इसका असर लम्बे वक़्त के लिए होता है और इस तरह यह आपके स्वस्थ बालों के विकास में भी लाभदायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद