न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे ये 6 फूल, त्वचा को मिलेगा निखार

खूबसूरत त्वचा की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2024 7:23:39

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे ये 6 फूल, त्वचा को मिलेगा निखार

खूबसूरत त्वचा की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इसी के साथ घरेलू नुस्खों की बात करें तो महिलाएं किचन में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगिया में खिलने वाले सुंगंधित फूल भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। फूलों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से त्वचा को निखार दिलाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फूलों के इस्तेमाल से सुंदर दिखाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

गुलाब का फूल

गुलाब का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही इंफ़्लेमेशन को भी कम करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करनी हो या चाहिए गुलाब सी निखरी रंगत, गुलाब के फूल से मुमकिन से इसे पूरा कर पाना। रोज वॉटर यानि गुलाब जल तो बाजार में मिलता ही है। इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों को पीसकर फेस मास्क भी बना सकते हैं। गुलाब स्किन को पूरी तरह हाइड्रेट करता है और डीप क्लैन्जिंग भी करता है।

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल डेड स्किन से दूर कर नए सेल्स ग्रोथ में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के असर को आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर उम्र का प्रभाव हावी न हो और झुर्रियां दूर रहें इसके लिए आप गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। यह फेस मास्क आपके चेहरे में ताजगी और निखार लाएगा।

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

कमल का फूल

यह आपकी त्वचा की ख़ूबसूरती को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रभावी माने जाते हैं। सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कमल के फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें। आप चाहें तो दूध मिक्स कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर क़रीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आधा चम्मच दूध में कमल की पंखुड़ियों को क्रश कर लें। अब इसमें चंदन पाउडर और बाक़ी बचे हुए दूध को मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और क़रीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

गेंदे का फूल

गेंदे के फूल से सनबर्न से लेकर रैशेस और यहां तक कि चेहरे के दाग़ और काले धब्बों का भी इलाज किया जा सकता है। गेंदे के फूल को फेस पैक में इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, नए स्किन सेल्स की ग्रोथ होती है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन सेहतमंद दिखाई देती है। ऑयली फेस पैक के लिए आप गेंदे के कुछ फूलों का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डाल लें। सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ऑयली स्किन में निखार आएगा। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होने लगेंगे।

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

लैवेंडर का फूल

लैवेंडर त्वचा और बालों की समस्याएं दूर करने में बहुत ही असरदार होता है। रिंकल्स, मुंहासों दूर करने के अलावा बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। लैवेंडर के फूल स्किन ऑयल एंड पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं। ये ड्राई स्किन को भी रूखा होने से बचाते हैं। इसके फेस मास्क से चेहरे इंफेक्शन भी ठीक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

flowers,flower beauty benefits,beauty benefits of flowers,amazing benefits of flowers for skin,natural beauty tips with flowers,floral beauty hacks,flower-infused beauty products,flower skincare benefits,floral remedies for glowing skin,floral beauty treatments,flower beauty secrets,flowers for hair care,beauty benefits of rose petals,flower-based beauty routines,floral beauty rituals

चमेली का फूल

चमेली के फूल में एंटी-एजिंग तत्व पोर्स को क्लीन करने, फ़ाइन लाइन्स कम करने का काम करता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी स्किन को हेल्दी और निखारने का काम करती है। यह त्वचा की टोन को एक समान करता है। पॉल्यूशन का जो असर त्वचा पर पड़ता है, उन कारकों को नष्ट करता है। इस्तेमाल के लिए चमेली के फूलों के पल्प को मोगरा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह आपके चेहरे को पूरी तरह मॉइस्चराइज कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत