Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहाने से जुड़ी ये गलतियां कर उम्र से पहले ही आप खुद को बना रही बूढ़ा, करें इनमें सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहाने के दौरान की जाती हैं जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और स्किन ड्राई व ढीली पड़ने लगती है। तो आइये जानें इन गलतियों के बारे में और लाएं इनमे सुधार..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 4:55:11

नहाने से जुड़ी ये गलतियां कर उम्र से पहले ही आप खुद को बना रही बूढ़ा, करें इनमें सुधार

अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और इसके लिए वे कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी कुछ सामान्य गलतियां इन महंगे ट्रीटमेंट के प्रभावों पर पानी फेर देती हैं और आपको समय से पहले ही बूढ़ा दिखाने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहाने के दौरान की जाती हैं जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और स्किन ड्राई व ढीली पड़ने लगती है। तो आइये जानें इन गलतियों के बारे में और लाएं इनमे सुधार...

mistakes while bathing,beauty tips,beauty hacks नहाते समय चेहरे और बालों पर साबुन लगाने से बचें

अगर आप भी नहाते दौरान चेहरे पर बालों पर साबुन लगा लेती हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। दरअसल, साबुन हार्श व स्किन संवेदनशील होती है। ऐसे में इसे चेहरे व बालों पर लगाने से ये डैमेज हो सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अनुसार, चेहरे पर हमेशा फेसवॉश और बालों पर माइल्ड शैंपू ही लगाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो हर्बल व क्रीमी बेस्ट साबुन इस्तेमाल कर सकती है। कैमिकलयुक्त साबुन लगाने से आपकी स्किन ड्राई व ढीली हो सकती है। इसके अलावा बाल डैमेज होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सही तौलिया करें यूज

हमारी स्किन व बाल बेहद ही नाजुक होते हैं। ऐसे में अगर आप इसपर पुराना व हार्श तौलिया इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल व त्वचा खराब हो सकती है। इससे आपके बाल जड़ों से कमजोर होकर टूट सकते हैं। वहीं स्किन पर निशान पड़ सकते हैं। इसलिए हमेशा सॉफ्ट रोएं वाला टॉवल इस्तेमाल करें। mistakes while bathing,beauty tips,beauty hacks नहाने के बाद मॉइश्चराइजर न लगाना गलत

शरीर की सफाई के लिए साबुन का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। मगर साबुन स्किन को ड्राई बनाता है। इसके अलावा समय से पहले स्किन ढीली होकर बूढ़ी नजर आ सकती है। इसलिए नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन जरूर लगाएं। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होकर त्वचा अंदर से पोषित होगी। इसके लिए नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह से सुखाकर मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हैं तो सोने से पहले भी चेहरे व शरीर पर लाइट मॉइश्चराइजर लगाएं।

बालों में तेल ना लगाना गलत

बालों पर तेल मसाज ना करने पर वे जड़ों से कमजोर होकर टूटने व गिरने लगते हैं। वहीं शरीर की तरह बालों को भी पोषण की जरूरत होती है। ये उसे तेल लगाने से मिलता है। ऐसे में आप भी सिर धोने से करीब 1 घंटा या ओवर नाइट बालों पर तेल लगाएं। इससे बाल जड़ों से मजबूत व पोषित होंगे। इसके अलावा आपको हेयर फॉल, डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप कैमिकलयुक्त की जगह नारियल, जैतून, बादाम, तिल, अरंडी आदि नेचुरल तेल का इस्तेमाल कर सकती है। mistakes while bathing,beauty tips,beauty hacks गीले बालों में कंघी करने से बचें

बाल खूबसूरती बढ़ाने व जवान दिखाई देने में मदद करते हैं। मगर गलत आदतों के कारण बाल झड़ते लगते हैं। ऐसे में इसके कारण महिलाएं समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। इसलिए अगर आप भी गीले बालों पर कंघी करती हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत सुधार लें। असल में, गीले बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। ऐसे में कंघी का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज होकर गिरने लगते हैं। इसलिए हमेशा बालों को सुखाकर व सीरम लगाकर ही सुलझाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology