न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

कई महिलाएं इसके लिए बाजार में मौजूद महंगे से महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उसके बावजूद भी सफलता नहीं मिलती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 11:21:00

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

हर महिला की चाह होती हैं कि उसके बाल लंबे, घने, काले और सिल्की हो ताकि उनकी पर्सनैलिटी में चार-चांद लग जाए। हांलाकि आजकल के समय में बढ़ते प्रदूषण और पोषण ना मिल पाने की वजह से बाल फ्रिजी, रूखे या बेजान होने लगते हैं और इन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो आपको अपने बालों की खास देखभाल करने की जरूरत होती हैं। कई महिलाएं इसके लिए बाजार में मौजूद महंगे से महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उसके बावजूद भी सफलता नहीं मिलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रभावी शैम्पू की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आसानी से सस्ते में घर पर ही बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

नारियल दूध से बना शैम्पू

फ्रिजी बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप नारियल के दूध से घर पर ही शैंपू बना सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप नारियल का दूध लें, इसमें आधा चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाएं। इसके बाद आधा कप लिक्विड साबुन डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिला लें और किसी बोतल या जार में डाल दें। अब आप इस शैंपू को अपने रूखे और बेजान बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इस शैंपू को लगभग 15 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। अगर आपके बाल नॉर्मल है, तो भी आप इस शैंपू को लगा सकते हैं। आप इसमें विटामिन ई ऑयल के बजाय रोजमेरी, कैमोमाइल या लैवेंडर ऑयल मिला सकते हैं। वही अगर बाल ड्राय हैं, तो जोजोबा ऑयल फायदेमंद हो सकता है।

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

आंवले से बना शैम्पू

इस होममेड हर्बल शैम्पू से आपके बालों का टूटना-झड़ना तो बंद होगा ही। साथ ही बाल नेचुरल तरीके से काले और घने भी होने लगेंगे। इतना ही नहीं बालों की शाइनिंग बढ़ाने में भी ये शैम्पू आपकी मदद करेगा। इस शैम्पू के इस्तेमाल से डैंड्रफ की दिक्कत से भी आपको निजात मिल जाएगी। इस हर्बल शैम्पू बनाने के लिए आप सबसे पहले 100 ग्राम आंवला, 100 ग्राम रीठा, 100 ग्राम शिकाकाई और 50 ग्राम मेथी दाना को साफ़ पानी से धो लें। फिर इनको एक साथ रात भर के लिए दो गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन सबको अच्छी तरह से हाथों से मसल लें और इनको पकाने के लिए किसी पैन में गैस पर रखें। ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम इस दौरान धीमी ही रखनी है। जब इसका पानी दो गिलास से एक गिलास रह जाये, तो गैस को बंद कर दें और इसको ठंडा होने दें। जब ये अच्छी तरह से ठंडा हो जाये तो इसको किसी दूसरे बर्तन में छान लें और फिर किसी शीशी में भरकर रख दें। होममेड हर्बल शैम्पू तैयार है।

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

एलोवेरा से बना शैम्पू

एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी किया जा सकता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा पल्प को बालों पर लगाया जाता है। लेकिन आप फ्रिजी बालों की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा का शैंपू भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप एलोवेरा जेल लें, इसमें कोई लिक्विड साबुन, ग्लिसरीन और आधा छोटा चम्मच विटामिन ई ऑयल की डालें। एलोवेरा शैंपू के इस्तेमाल से बालों को मुलायम, लंबा और घना बनाया जा सकता है। अगर आप बाल धोने के लिए घर पर बने इस एलोवेरा शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल हमेशा खूबसूरत बने रहेंगे। साथ ही बालों में नमी भी बनी रहेगी। एलोवेरा बालों को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

शहद से बना शैम्पू

शहद आपकी हेल्थ और स्किन के लिए ही नहीं बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी हां शहद में प्राकृतिक नमी होती है जो आपके बालों को नमीयुक्त और हाइड्रेटेड रखता है। शहद बालों के घुंघरालेपन को कम करता है और बालों को अच्छे से मैनेज करता है। बालों को सॉफ्ट बनाता है जिससे वह सिल्की और स्मूथ दिखते है। इसका शैम्पू बनाने के लिए एक बाउल में ½ कप पानी और 1 कप लिक्विड कास्टाइल सोप मिलाएं। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और अपने पसंदीदा आवश्यक तेल की कुछ बूंदों में मिलाएं। इसे धीरे-धीरे मिलाएं और एक पंप की बोतल में डालें। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

जोजोबा ऑयल से बना शैम्पू

अगर आपके बाल फ्रिजी या रूखे हैं, तो आप जोजोबा ऑयल शैंपू भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। साथ ही जोजोबा ऑयल शैंपू फ्रिजी बालों को मैनेज करने में मदद करता है। जब आप जोजोबा ऑयल शैंपू लगाते हैं, तो उसके बाद बालों को अच्छी तरह से सुलझाया जा सकता है। इस शैंपू को आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच माइल्ड शैंपू लें। इसमें एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन, आधा चम्मच जोजोबा ऑयल, आधा चम्मच नारियल का तेल और आधा कप डिस्टिल्ड वॉटर लें। इस सभी को अच्छी तरह से मिलाएं और एक जार में स्टोर कर लें। इस शैंपू में झाग नहीं होता है, लेकिन यह बालों को अच्छी तरह से साफ करने में मदद करता है। बालों के लिए जोजोबा ऑयल काफी फायदेमंद होता है।

बालों की समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये 6 शैम्पू

नीम से बना शैम्पू

एक औषधी होने की वजह से नीम हर तरह से फ़ायदेमंद होता है। इससे सिर में खुलजी नहीं होती और काफ़ हद की डैंड्रफ भी नहीं होता। इसे बनाने के लिए 2 कप सूखकर पीसी हुई नीम की पत्तियां, 1/2 किलो बेसन, 1/2 किलो शिकाकाई पाउडर व 125 ग्राम चंदन पाउडर को मिलाकर एयरटाइट बर्तन में स्टोर कर लें। जब भी बाल धोना हो, तो एक कप पानी में 2 चम्मच पाउडर भिगोकर यूज़ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री