Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए दही खाना होता है सही! इसे लगाने के भी हैं बड़े फायदे, त्वचा-बाल का बदले हाल, देखें...

ये तो सभी जानते हैं कि दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। हालांकि यह त्वचा और बालों का भी विशेष ख्याल रखता है। दही से बालों का...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 1:10:18

सेहत के लिए दही खाना होता है सही! इसे लगाने के भी हैं बड़े फायदे, त्वचा-बाल का बदले हाल, देखें...

ये तो सभी जानते हैं कि दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। हालांकि यह त्वचा और बालों का भी विशेष ख्याल रखता है। दही से बालों का झड़ना कम हो जाता है और चेहरे पर काले घेरे हल्के हो जाते हैं। अगर हम आपसे यह कहें कि एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट अधिकतर सभी लोगों के पास होता है जिससे आपकी स्किन जवान, फ्रैश और पोषण से भरपूर हो सकती है, तो कैसा रहेगा? और आपको बता दें कि वो ब्यूटी प्रोडक्ट आपके फ्रिज में है।

जी हां, घर के किचन में मौजूद कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनसे आप अपनी त्वचा को सेहतमंद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं। हम बात कर रहे हैं दही की, एक प्राकृतिक प्रोडक्ट जिसके कई सारे फायदे सुंदरता से जुड़े हुए हैं। पौष्टिक आहार के साथ-साथ दही हमारी त्वचा और बालों के लिए लाभदायक है।


curd,hair,skin,yogurt,curd skin,curd hair,curd health,dandruff,skin care,hair care,beauty article in hindi दही के फायदे त्वचा के लिए

मुंहासों के लिए

एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल होने के कारण यह मुंहासों पर असरदार है। जहां आपको मुंहासे हैं वहां पर पूरी रात दही लगाकर सो जाएं और सुबह धो लें। उसी दही का इस्तेमाल करें जिसकी क्वालिटी अच्छी हो।

चेहरे से दाने/ दाग हटाने में मदद

मुंहासों के हटने के बाद दाग रह जाते हैं। जैसे आपने मुहांसों को हटाया है वैसे ही आप दही से इनके दागों को भी हटा सकते हैं। आप दही में नींबू की थोड़ी बूंदें मिलाकर भी लगा सकते हैं। दही में विटामिन सी मिलाने से दाग जल्दी चले जाएंगे। नियमित रुप से इस मिश्रण को लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा और नए सेल आ जाएंगे।

सनबर्न के लिए दही

धूप में ज्यादा समय तक रहने से सनबर्न हो जाता है। दही को सनबर्न वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। दही में जिंक होने के कारण त्वचा को आराम मिलता है।


curd,hair,skin,yogurt,curd skin,curd hair,curd health,dandruff,skin care,hair care,beauty article in hindi धब्बों को हल्का करने में मदद

नींद की कमी, बढ़ती उम्र, टेंशन या फिर शरीर में पानी की कमी होने से चेहरे पर धब्बे आ जाते हैं। इन धब्बों पर दही लगाकर हल्का किया जा सकता है। दही के एंटी इंफ्लेमेट्री होने के कारण काले धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।
त्वचा के लिए पौष्टिक

दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है। प्राकृतिक एक्सफ़ोलीएटर होने के कारण जब दही को त्वचा पर लगाया जाता है जिससे धोने के बाद त्वचा से डेड सेल चले जाते हैं। इससे स्किन ब्राइट और फ्रैश हो जाती है।
टैनिंग को दूर करने के लिए

टैनिंग का मतलब होता है जब आपकी त्वचा का रंग, धूप में ज्यादा समय रहने से दब जाता है। टैनिंग को आप दही से हटा सकते हैं। आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन के साथ 2 बूंद नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डालें। इन सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लें और जहां टैनिंग हो रही है वहीं लगाएं। नियमित रुप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा का असली रंग वापस आ जाएगा।
सूखी त्वचा के लिए

अगर आपकी त्वचा सूखी है तो आप दही का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को कोमल बना सकते हैं।

curd,hair,skin,yogurt,curd skin,curd hair,curd health,dandruff,skin care,hair care,beauty article in hindi दही के फायदे बालों के लिए

बालों का झड़ना रोके

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण दही आपके बालों को भरपूर पोषण देता है। दही के साथ शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से दही आपके बालों को पोषण देगा वहीं शहद आपके बालों को नमी देगा जिससे जड़े मजबूत हो जाएंगी।

curd,hair,skin,yogurt,curd skin,curd hair,curd health,dandruff,skin care,hair care,beauty article in hindi डैंड्रफ हटाने के लिए

एंटी फंगल होने के कारण दही को बालों में लगाने से डैंड्रफ चला जाता है। डैंड्रफ फंगल इंफेक्शन होता है इसलिए दही इस्तेमाल करना बेस्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology