न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैकहेड्स घटाते हैं चहरे की खूबसूरती, इन्हें निकालते समय न करें ये 6 गलतियां, जानें सही तरीका

अक्सर देखा गया हैं कि घर पर ब्लैकहेड्स निकालते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों और ब्लैकहेड्स निकालने का सही तरीका लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 8:30:37

ब्लैकहेड्स घटाते हैं चहरे की खूबसूरती, इन्हें निकालते समय न करें ये 6 गलतियां, जानें सही तरीका

स्किन पर जमा गंदगी जब स्किन के पोर्स में जमा हो जाती है तो यह काले दानों के रूप में चहरे पर जमा हो जाते हैं जिन्हें ब्लैकहेड्स के तौर पर जाना जाता हैं। ज्यादातर यह नाक पर देखने को मिलते हैं। ब्लैकहेड्स चहरे की खूबसूरती को घटाने के साथ ही स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई लोग इन्हें रिमूव करने के लिए ट्रीटमेंट लेते हैं तो कई लोग घर पर ही इससे छुटकारा पाने के उपाय करते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि घर पर ब्लैकहेड्स निकालते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों और ब्लैकहेड्स निकालने का सही तरीका लेकर आए हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

नाखूनों की मदद से ब्लैकहेड्स न निकालें

कई बार ऐसा होता है कि हम ब्लैकहेड्स से परेशान होकर नाखूनों की मदद से ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश करते हैं जो कि बिलकुल भी ठीक नहीं माना जाता है। नाखूनों से आप ठीक ढंग से ब्लैकहेड्स निकाल भी नहीं सकते हैं इसके अलावा आप इस दौरान अपनी स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। नाखूनों की सहायता से ब्लैकहेड्स निकालने से आपकी स्किन पर इंफेक्शन भी हो सकता है। नाखूनों की रगड़ से आपकी स्किन छिल भी सकती है जिसकी वजह से आपकी स्किन पर दाग-धब्बे भी हो सकते हैं इन समस्याओं से बचने के लिए कभी भी आपको नाखूनों की सहायता से ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप इसके लिए किसी सेफ्टी पिन या अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

स्क्रब को ज्यादा न रगड़ें

स्किन को एक्सफोलिएट करने और डेड सेल्स को बाहर निकालने के लिए लोग स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। कई बार आप ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए स्क्रब को स्किन पर खूब रगड़ती हैं जो कि बिलकुल भी सही नहीं होता है। स्क्रब को स्किन पर अधिक देर तक रगड़ने से आपक स्किन खराब हो सकती है। जरूरत से ज्यादा स्क्रब स्किन पर रगड़ने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है और स्किन को कई अन्य नुकसान हो सकते हैं। सही ढंग से स्क्रब के इस्तेमाल से आप अच्छी स्किन पा सकते हैं लेकिन स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार से अधिक नहीं करना चाहिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

एक साथ सभी ब्लैकहेड्स को न निकालें

अक्सर महिलाएं ब्लैकहेड्स से परेशान होकर एक साथ उन्हें निकालने की कोशिश करती हैं जो कि बिलकुल गलत माना जाता है। ब्लैकहेड्स को सही ढंग से निकालने के लिए थ्री ट्राई रुल का पालन करना चाहिए। इसके हिसाब से सबसे पहले आप उन ब्लैकहेड्स को निकालें जो ज्यादा दिन से हैं बाहर की तरफ सही से दिख रहे हैं। उसके बाद आप उन ब्लैकहेड्स को निकाल सकते हैं जो आसानी से निकल सकते हैं। और आखिर में आप उन ब्लैकहेड्स को निकालें जो अंदर की तरफ हों। एक साथ ब्लैकहेड्स निकालने से आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

मेटल ब्लैकहेड्स रिमूवर का इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए मेटल ब्लैकहेड रिमूवर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप आसानी से ब्लैकहेड्स को स्किन से निकाल सकते हैं। इसे स्किन पर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर दबाकर इस्तेमाल किया जाता है। मेटल से बने ब्लैकहेड्स रिमूवर का इस्तेमाल करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। नीचे की तरफ धंसे हुए या नए ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए इसे जरूरत से ज्यादा स्किन पर नहीं दबाना चाहिए। इससे आपकी स्किन छिल या कट सकती है। इसके अलावा हर बार इस्तेमाल के बाद ब्लैकहेड्स रिमूवर या ब्लैकहेड एक्सट्रैक्टर अच्छी तरह से साफ और स्टेरलाइज जरूर करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

ड्राई स्किन से ब्लैकहेड्स निकालना

वैसे तो ब्लैकहेड्स ऑयली स्किन वाले लोगों को ज्यादा होते हैं क्योंकि ऑयली स्किन पर गंदगी और अतिरिक्त सीबम स्किन के पोर्स में आसानी से जमा हो जाते हैं जो ब्लैकहेड्स का कारण बनते हैं। इसलिए स्किन का माइश्चराइज लेवल मेंटेन करना सबसे जरूरी होता है। स्किन को ड्राई होने देने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर ड्राई स्किन वाले लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्या है तो उन्हें निकालते वक्त बहुत जरूर सावधानी बरतनी चाहिए। आप इसके लिए मॉइश्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

उंगलियों से दबा-दबाकर न निकालें ब्लैकहेड्स

जिन लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्या अधिक होती है वे इससे परेशान होकर खुद उंगलियों से ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश करते हैं जो कि बिलकुल गलत है। आपको कभी भी दबा-दबाकर ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स, ब्लैकहेड्स रिमूवर या घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। बहुत जोर से दबाकर ब्लैकहेड्स निकालने का प्रयास करने से आपकी स्किन पर निशान पड़ सकते हैं या आपकी स्किन को दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,blackheads tips

चेहरे से ब्लैकहेड्स निकालने का सुरक्षित तरीका

सुरक्षित तरीके से चेहरे से ब्लैकहेड्स निकालने के लिए आप स्टीम का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए किसी बर्तन में पानी गर्म करके सिर को तौलिये से ढककर भाप लें। इसके बाद तौलिये से चेहरे को हल्के से रगड़ें। ऐसा करने से आसानी से आपके चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे। इसके अलावा आप ब्लैकहेड्स को आसानी से निकालने के लिए फेसपैक का सहारा ले सकती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद