Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते शेविंग करने के दौरान ये गलतियां, स्किन को हो सकता हैं नुकसान

पूरुषों की ग्रूमिंग के कुछ हिस्सों में से एक हैं शेविंग करना जो उनके चहरे से अनचाहे बालों को हटाने में उनकी मदद करता हैं। कई बार देखा गया है कि पुरुष शेविंग करते हैं तो उनके चेहरे पर दाने निकल आते हैं या फिर रैशेज से पड़ जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 3:48:30

कहीं आप भी तो नहीं करते शेविंग करने के दौरान ये गलतियां, स्किन को हो सकता हैं नुकसान

पूरुषों की ग्रूमिंग के कुछ हिस्सों में से एक हैं शेविंग करना जो उनके चहरे से अनचाहे बालों को हटाने में उनकी मदद करता हैं। कई बार देखा गया है कि पुरुष शेविंग करते हैं तो उनके चेहरे पर दाने निकल आते हैं या फिर रैशेज से पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से तो बहुत सारे लड़के शेविंग से ही कतराने लगते हैं और दाढ़ी बढ़ाकर रख लेते हैं। ऐसे में पुरुष सोचते हैं कि उन्होंने तो क्वालिटी की शेविंग क्रीम और रेजर का इस्तेमाल किया था। लेकिन आपको यह जानने की जरूरत हैं कि सिर्फ अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल करना ही पर्याप्त नहीं है। शेविंग के दौरान पुरुष अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका नुकसान चहरे और त्वचा को उठाना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं...
shaving tips for men,men shaving guide,how to shave properly,achieving a smooth shave,grooming tips for men shaving,expert shaving advice for men,men shaving techniques,shaving tips for sensitive skin,step-by-step men shaving tips,close and comfortable shave for men गर्म पानी का इस्तेमाल ना करना

ठंडे पानी से नहाना स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन, शेविंग करते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें। दरअसल, ठंडे पानी से स्किन पोर्स यानि रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं। जिससे, शेविंग क्रीम स्किन पर ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसीलिए, शेविंग करते समय गुनुगने पानी का इस्तेमाल करें। इससे, दाढ़ी के आसपास की स्किन कोमल बन जाएगी और आप आसानी से शेव कर पाएंगे। shaving tips for men,men shaving guide,how to shave properly,achieving a smooth shave,grooming tips for men shaving,expert shaving advice for men,men shaving techniques,shaving tips for sensitive skin,step-by-step men shaving tips,close and comfortable shave for men सही दिशा में शेव ना करना

बहुत-से लोग बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में रेज़र चलाते हैं। जिससे, स्किन में खुजली और इरिटेशन होने लगती है। इसीलिए, बालों के उगने की दिशा में ही शेविंग करें। कई लोग शेविंग करते वक्त पूरी ताकत लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्हें लगता है ऐसा करके बाल जड़ से हट जाएंगे। बता दें ऐसा करने से आपके चेहरे पर रैशेज पड़ जाते हैं, जिस वजह से खुजली होने लगती है। shaving tips for men,men shaving guide,how to shave properly,achieving a smooth shave,grooming tips for men shaving,expert shaving advice for men,men shaving techniques,shaving tips for sensitive skin,step-by-step men shaving tips,close and comfortable shave for men रेजर की सफाई ना करना

आजकल बाजार में कई ऐसे रेजर मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल एक से अधिक बार किया जा सकता है। ऐसे में रेजर को एक से दूसरी बार इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें। ये सुनिश्चित करें कि उसमें किसी प्रकार की धूल नहीं जमी हो। गंदे रेजर के इस्तेमाल से संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। shaving tips for men,men shaving guide,how to shave properly,achieving a smooth shave,grooming tips for men shaving,expert shaving advice for men,men shaving techniques,shaving tips for sensitive skin,step-by-step men shaving tips,close and comfortable shave for men आफ्टर शेव का इस्तेमाल ना करना

शेव करने के बाद आफ्टर शेव इस्तेमाल करना न भूलें। अगर आफ्टर शेव नहीं है तो उसकी जगह मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वरना जलन हो सकती है। शेव करने के बाद त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में मॉइश्चराइजर या आफ्टर शेव का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इससे, पोषण और नमी मिलेगी और स्किन को आराम भी मिलेगा। shaving tips for men,men shaving guide,how to shave properly,achieving a smooth shave,grooming tips for men shaving,expert shaving advice for men,men shaving techniques,shaving tips for sensitive skin,step-by-step men shaving tips,close and comfortable shave for men हर दिन शेविंग करना

अगर आप हर दिन शेविंग करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है। रोजाना शेविंग करने से आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले आप बालों को बढ़ने दें, तभी शेविंग करें।

ब्लेड ना बदलना

बहुत दिनों तक एक ही ब्लेड से शेविंग करने से भी बहुत नुकसान हो सकता है। किसी भी ब्लेड का इस्तेमाल बहुत अधिक ना करें। इससे, ब्लेड में लगी जंग से स्किन को होने वाले नुकसान से बचने में मदद होती है। इसी के साथ जब कभी आप शेविंग क्रीम खरीदने जाएं तो उस वक्त अच्छे से उसमें इस्तेमाल की गई चीजों को पढ़ें। हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही शेविंग क्रीम का चुनाव करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology