Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केले का छिलका दिलाएगा आपको खूबसूरती, दूर करेगा त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं

केले के छिलकों का इस्तेमाल कर त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 3:40:41

केले का छिलका दिलाएगा आपको खूबसूरती, दूर करेगा त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं

गर्मियों के इन दिनों में धूल-मिटटी और पसीने की वजह से त्वचा और बालों को बहुत नुकसान झेलना पड़ता हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए बाजार में उपलब्ध कई उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई पोषक तत्वों से युक्त केले के छिलके भी आपकी इस समस्या का निवारण कर सकते हैं। जी हां, केले के छिलकों का इस्तेमाल कर त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं, बस जरूरत हैं इसे इस्तेमाल करने के तरीकों को जानने की। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।
beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by banana peel,skin care tips,hair care tips डैंड्रफ से दिलाए राहत

केले के छिलकों से बना हेयर मास्क डैंड्रफ की समस्या से राहत देता है। इसके लिए किसी कांटे या चम्मच की मदद से केले के छिलके के अंदर के हिस्से को निकालें। अब 1 छोटा चम्मच दही, 2 चम्मच नारियल का दूध, गुलाब जल और केले के छिलके से निकाले हिस्से को एक साथ मिक्स करें। इस पैक को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें। बालों पर केले से बने इस हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें। सूखने पर बालों बिना शैम्पू किए पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

दाग-धब्बों को दूर करे

इसके लिए 1 केले के छिलके को को पीस कर तैयार किए गए पेस्ट में 1 टेबलस्पून शहद डालें। अब इस पैक को हल्के हाथों से मसाज करते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके साथ ही चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बनता है। beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by banana peel,skin care tips,hair care tips एक्ने की समस्या करे दूर

इसके लिए पके हुए केले के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे एक्ने या मुहांसों वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो पूरे चेहरे पर भी इस पेस्ट को लगा सकती हैं। चेहरे पर लगे फेसपैक को 15 मिनट बाद सूखने पर पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार केले से बने इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से एक्ने और मुहांसों से राहत मिलेगी।

डार्क सर्कल करे दूर

इसके लिए 1 केला का छिलका लेकर उसे ब्लेंडर में पीस कर स्मूद पेस्ट बना ले। अब उसमें 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा मिलाएं। तैयार पेस्ट को आंखों के नीचे 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो केले के छिलकों को पतली परत में काटकर आंखों के नीचे रख सकती हैं। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology