न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती की चाहत को पूरा करने का काम करेगा नीम तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

हम आपको नीम के तेल से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए ;लाभकारी साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 4:01:41

खूबसूरती की चाहत को पूरा करने का काम करेगा नीम तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

खूबसूरती पाने के लिए जब भी कभी प्राकृतिक उपायों की बात की जाती हैं तो नीम का नाम सबसे ऊपर आता हैं जिसके गुणों की वजह से बालों और त्वचा का ख्याल अच्छे से रखा जा सकता हैं। नीम के तेल का इस्तेमाल सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें प्रयुक्त पोषक तत्व त्वचा और बालों को भी पोषित करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नीम के तेल से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए ;लाभकारी साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल रूसी (डैंड्रफ) से छुटकारा देता है

डैंड्रफ से हम सभी परेशान रहते हैं। डैंड्रफ के कारण बालों में खुजली, बालों का झड़ना जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपने हेयर ऑयल में कुछ बूंदें नीम तेल की मिलाएं और इस तेल को हफ्ते में दो बार बालों कें लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके बालों में डैंड्रफ नहीं होगा और आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल बालों का झड़ना रोकता है

नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित रूप से एक माह तक डालें। भोजन में नियमित रूप से दूध का सेवन करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल संक्रमण से बचाता है

नीम में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। संक्रमित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से अच्छी तरह धोकर वहां पर कुछ बूंदें नीम तेल लगा दें। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

नीम तेल से भौहें और पलकें स्वस्थ बनती हैं

शोधों के अनुसार, जो लोग अपने चेहरे पर नीम तेल लगाते हैं, उनकी भौहें और पलकें भी स्वस्थ बनती हैं। नीम तेल खुले रोमछिद्रों को भी साफ करता है इसलिए आप नीम तेल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल से बढ़ती है त्वचा की खूबसूरती

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल मुंहासों से छुटकारा दिलाता है

नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम तेल मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकता है

नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नज़र आएंगी।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल असरदार एंटी-फंगल एजेंट है

नीम का तेल एक प्रभावी एंटी-फंगल एजेंट भी है। पैर की उंगलियों, एड़ियों और हाथों पर नीम के तेल की कुछ बूंदें नियमित रूप से लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा फंगल इंफेक्शन से बची रहेगी। यदि आपकी त्वचा पर पहले से ही फंगल इंफेक्शन है, तो उस जगह को पहले एंटीसेप्टिक साबुन से साफ करें, फिर वहां पर नीम का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही फंगल इंफेक्शन से छुटकारा मिलेगा। नीम तेल अन्य त्वचा रोग या इंफेक्शन, जैसे दाद, कान के छेद में फंगस आदि को ठीक करने में भी सहायक है।

नीम तेल बालों का असमय सफेद होना रोकता है

नीम का तेल बालों का व़क्त से पहले सफेद होना भी रोकता है। इसके लिए आंवले के तेल में नीम तेल मिलाकर बालों में लगाएं और मालिश करें। सुबह शैम्पू से बाल धो लें। यह प्रयोग हफ्ते में दो बार करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके बाल असमय सफेद नहीं होंगे।

beauty benefits of neem oil,beauty tips,beuaty hacks

नीम तेल हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा देता है

यदि आप रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नीम तेल लगाती हैं, तो इससे आप हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से अपनी त्वचा को बचा सकती हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले नीम तेल से त्वचा की मालिश करें, फिर फेसवॉस से चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से बची रहेगी और आपकी स्किन हमेशा हेल्दी और खूबसूरत नज़र आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद