न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बॉलीवुड स्टार जैसी बियर्ड, ग्रोथ के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

लेकिन उनके बियर्ड की ग्रोथ नहीं हो पाती हैं जिस वजह से मन मुताबिक़ लुक नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक रूप से आपकी बियर्ड ग्रोथ में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 4:08:02

चाहते हैं बॉलीवुड स्टार जैसी बियर्ड, ग्रोथ के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

फैशन को बदलने में देर नहीं लगती हैं और आए दिन नया फैशन देखने को मिलता हैं, हांलाकि पुरुषों में फैशन के नाम पर ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिलता हैं। लेकिन हेयर स्टाइल और बियर्ड से अलग लुक का चलन बन गया हैं। देखा जाता हैं कि आजकल लोग क्लीन शेव की जगह बियर्ड रखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड स्टार हो या फिर क्रिकेटर हर कोई दाढ़ी को बेहद स्टाइलिश लुक मान रहा है। ऐसे में कई लोगों के सामने यह परेशानी आती हैं कि वे बियर्ड तो रखना चाहते हैं लेकिन उनके बियर्ड की ग्रोथ नहीं हो पाती हैं जिस वजह से मन मुताबिक़ लुक नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक रूप से आपकी बियर्ड ग्रोथ में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

त्वचा की देखभाल

डेड-स्किन सेल्स भी दाढ़ी की ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिये दाढ़ी को सही तरीके से रखने के लिये यह जरूरी है कि उसके नीचे की त्वचा में रक्त-संचार अच्छी तरह से होता रहे। इसके लिये आपको मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिये। साथ ही दाढ़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिये। इसके अलावा दाढ़ी पर कंघी करते रहने से भी उनकी जड़ों में रक्त-संचार अच्छा बना रहता है।

प्याज का रस

प्याज का रस आपकी दाढ़ी को बढ़ाने में मदद करेगा, अगर आप देखें तो मार्केट में मिलने वाले कई सारे बियर्ड ग्रोथ ऑयल में प्याज का रस होता है। ऐसे में आप घर ही प्याज का रस निकालकर उसमें 2-3 बूंद कैस्टर ऑयल या पानी डालें और उन जगहों पर लगाएं जहां दाढ़ी आती है। इसे कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद सोने से पहले इसे धुल लें।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

यूकेलिप्टस तेल

मेंहदी के तेल की तरह चेहरे के बालों की बढ़त के लिए यूकेलिप्टस तेल भी बहुत उपयोगी होता है। हालांकि इस सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए इसे जैतून या तिल के तेल में मिलाकर लगाएं।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल

नारियल का तेल वैसे भी हर चीजे के लिए फायदेमंद है। ऐसे में आप अपने दाढ़ी बढ़ाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नायिल और गुलमेंहदी के तेल को दस और एक के अनुपास में मिक्स करें और अच्छे से मालिश करें। इस 15 मिनट तक रखें और ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में चार बार आपको ये करना है, परिणाम आपको जल्द देखने को मिलेगा।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

दालचीनी और नींबू

दालचीनी और नींबू की मदद से आप घने दाढ़ी का सपना पूरा कर सकेत हैं। इसे बनाने के लिए आपको दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिलाना है 2-4 मिनट कर फेंट कर उसका पेस्ट बना लेना है। इसके बाद इसे चेहेर पर लगाए और 20 मिनट बाद इसे धो लें।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

आंवला

आंवले में फेशियल हेयर ग्रोथ को बढ़ाने की क्षमता होती है। आप इसके साथ सरसों की पत्तियों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। दाढ़ी बढ़ाने के लिए आंवले के तेल का उपयोग सबसे उत्तम है। आंवले के तेल से रोज अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। आंवले के तेल में सरसों की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाकर दाढ़ी वाले हिस्से पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा सप्ताह में 3 या 4 बार करने से आप घनी दाढ़ी पा सकते हैं।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

बायोटिन

बायोटिन (विटामिन बी7) बालों को बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल आपके बालों को बढ़ाता है बल्कि आपकी त्वचा और नाखूनों पर भी एक अच्छा प्रभाव डालता है। आपको नट्स और कच्चे अंडे की जर्दी में बायोटिन प्राप्त होगा लेकिन बालों को बढ़ाने का लाभ लेने के लिए आप सप्लीमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं। आपकी दाढ़ी को तेजी से बढ़ने के लिए प्रति दिन 2.5 मिलीग्राम बायोटिन लें। ध्यान रखें कि अगर आप इसे लगातार लेते हैं तभी आपको एक अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। इसमें कुछ समय भी लग सकता है। किसी भी दवाई को लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श ज़रूर कर लें।

beard growth tips for men,beauty tips,beauty hacks

अच्छी डाइट भी है जरूरी

हमारी दाढ़ी के बाल असल में प्रोटीन के रेशे ही होते हैं। इसलिये हमें अपनी दाढ़ी की देखभाल करते हुये अपनी डाइट पर भी खास ख्याल रखना चाहिये। इसके लिये आपको अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त पदार्थों को शामिल करना चाहिये जैसे सोयाबीन, नट्स, अंडे वगैरह ताकि आपकी दाढ़ी की ग्रोथ बरकरार रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद