न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 9 प्राकृतिक चीजों की मदद से पूरी करें लंबे बालों की चाहत, जानें और आजमाए

हम आपको कुछ ऐसे ही प्राकृतिक उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो लंबे, घने, मजबूत और मुलायम बाल दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 3:58:34

इन 9 प्राकृतिक चीजों की मदद से पूरी करें लंबे बालों की चाहत, जानें और आजमाए

बालों को सिर का ताज कहा जाता है जो किसी भी महिला के लिए कितना महत्व रखते हैं यह इसी बात से जाना जा सकता हैं कि वे इनकी देखभाल के लिए महंगे से महंगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं। लंबे-घने और काले बाल लड़कियों की खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं जो चहरे का निखार बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन प्रभावी और सस्ते तरीके चाहते हैं तो आपको प्राकृतिक चीजों की मदद लेनी चाहिए जो लंबे बालों की चाहत को पूरा करने में आपकी मदद करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही प्राकृतिक उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो लंबे, घने, मजबूत और मुलायम बाल दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

प्याज का जूस

बाल बढ़ाने के लिए ये सबसे पुराने उपाय में से एक है। इसमें सल्फर होता है ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। इससे बाल बढ़ने में मदद मिलती है। प्याज का रस इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज के कुछ स्लाइस काट लें और इसका रस निचोड़ लें या कद्दूकस कर लें। इसे अपने स्कैल्प पर लगभग 10-15 मिनट के लिए लगाएं। इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

एलोवेरा जेल

बालों को लंबा करने के लिए 2 चम्मच ताजा एलो वेरा जेल के साथ 1 अंडे का सफेद हिस्सा मिलाएं। फिर इसे बालों में लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें। उसके बास बालों में शैंपू करें। आप चाहें तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकती हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूती बनेंगी और बाल भी नहीं टूटेंगे।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

नारियल का दूध

नारियल का दूध प्राकृतिक रूप से बालों को बढ़ाने में मदद करता है। ये आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है। ताजे नारियल से नारियल का दूध निकालें। इसमें आधा नींबू निचोड़ें, 4 बूंद एसेंशियल लैवेंडर ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और अपने स्कैल्प पर लगाएं, 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

करी पत्ते का तेल

घरों में पाया जाने वाला करी पत्ता बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इससे बनाया गया तेल या हेयर पैक लगाने से बालों का रंग भी बरकरार रहता है और बाल तेजी के साथ लंबे भी होते हैं। इसे लगाने के लिए एक कटोरा करी पत्ता और आधा कप नारियल तेल लें। इन दोनों चीजों को गर्म करें और फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। इस तेल को अपने बालों समेत जड़ों में लगाएं। इस तेल से सिर की मालिश करें और फिर 1 घंटे के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

सेब का सिरका

ये सिरका सिर की त्वचा को साफ करता है और बालों के पीएच संतुलन को बनाए रखता है। ये बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। सिरका पानी में मिलाकर सिर धोना बालों के लिए काफी लाभदायक है। ये बालों को चमकदार बनाता है। बालों को बढ़ाने के लिए ये एक अच्छा तरीका है।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

आंवला

आंवले में मौजूद पोषक तत्वों बालों की मजबूती और वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। अगर आपको घने काले बाल का शौक है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं। आंवले के जूस को सप्ताह में एक बार बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। आंवला खाना भी त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

अंडा का मास्क बनाएं

अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। ये नए बालों के निर्माण में मदद करता है। ये सल्फर, जिंक, आयरन, सेलेनियम, फॉस्फोरस और आयोडीन से भी भरपूर होता है। अंडे के मास्क के लिए, एक कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग अलग करें और एक चम्मच जैतून का तेल और शहद मिलाएं। इसका एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं। इसे ठंडे पानी और थोड़े से शैम्पू से धो लें।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

नींबू का रस

दही और नींबू दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है और ठंड में इसका प्रयोग डैंड्रफ से छुटकारा दिलानेवाला होता। दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को बालों के जड़ों पर हाथ के पोर से लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रुखापन और डैंड्रफ दूर होता है।

natural ingredients for long hair,beauty tips,beuaty hacks

मेथी

बालों के बढ़ने की समस्या के लिए भी ये जड़ी-बूटी सदियों से इस्तेमाल की जा रही है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है। इस जड़ी बूटी का एक बड़ा चम्मच और एक ग्राइंडर में पानी डालें जब तक कि ये एक स्मूद पेस्ट न बन जाए। इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए