Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों का झड़ना बन चुका हैं एक बड़ी समस्या, ये 8 प्राकृतिक उपाय दूर करेंगे परेशानी

ऐसे में आपको जरूरत हैं प्राकृतिक उपायों की जो बिना नुकसान पहुंचाए बालों को मजबूती प्रदान करें और इन्हें झड़ने से रोके। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 4:31:44

बालों का झड़ना बन चुका हैं एक बड़ी समस्या, ये 8 प्राकृतिक उपाय दूर करेंगे परेशानी

प्रदूषण, धुल-मिट्टी और खराब खानपान की वजह से बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता हैं, खासतौर से सर्दियों के दिनों में। इन वजहों से बालों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती हैं। देखा जाता हैं कि आजकल बालों का रूखापन बढ़ने लगा हैं और ये कमजोर होते हुए बहुत झड़ने लगे हैं। इसकी वजह से सिर में बालों की कमी हो गई हैं बहुत पतले बाल हो गए हैं जिनकी सही से चोटी भी नहीं बन पाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं प्राकृतिक उपायों की जो बिना नुकसान पहुंचाए बालों को मजबूती प्रदान करें और इन्हें झड़ने से रोके। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks
एवोकाडो

यह बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है जिससे बाल घने होतें हैं। इसमें मौजूद विटामिन इ बालों को मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए एक एवोकाडो और केले को क्रश कर लें और फिर उसमे जैतून का तेल मिला लें। अच्छे से मिलाकर बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। आधा घंटे मिश्रण को बालों में रखें। फिर शैम्पू कर लें।

natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks मेथी के बीज

यह बालों का झड़ना रोकने में मदद करती है और बालों को ग्रोथ अच्छी करती है। इस्तेमाल के लिए 1-2 चम्मच मेथी के बीजों को पानी में 8 से 10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद मेथी को छानकर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। और अपने बालों में अच्छे से लगाएं। आधा घंटे रखें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें। एक हफ्ते तक रोजाना इसका इस्तेमाल करें बालों का रूखापन और झड़ना बंद हो जाएगा।

natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks
आंवला

आंवला में बहुत से लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते है जो बालों की जड़ों को मजबूत करके लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर को 2 चम्मच नारियल तेल में मिलाकर उबालने तक अच्छे से गर्म कर लें। अब तेल को छान लें और हल्का गुनगुना होने से पहले जड़ों में अच्छे से लगा लें। उसके बाद अगली सुबह बाल में शैम्पू कर लें। इस उपाय का इस्तेमाल तब तब करें जब आप बाल धोने वाले हों। अच्छे बालों के लिए आंवला फल और आंवला फ्रूट जूस का सेवन भी किया जा सकता है। natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में बहुत से गुण पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाने में मदद करते है। इस्तेमाल के लिए अरंडी के तेल की 1/4 और नारियल तेल की 3/4 मात्रा मिलाकर गर्म कर लें। अब इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें। फिर बालों में कंघी कर लें जिससे तेल पुरे बालों में फ़ैल जाए। उसके बाद बालों को गर्म तौलिया से ढक लें। एक घंटे तक ऐसे ही रखें और उसके बाद बालों में शैम्पू कर लें। लंबे बालों के लिए हफ्ते में एक बार इस उपाय का इस्तेमाल करें।

natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks संतरे का रस

संतरे के रस में विटामिन सी होता है जो बालों की प्राकृतिक चमक लौटाने में मदद करता है और साथ ही बालों को हुए नुकसान को भी ठीक करता है। इस्तेमाल के लिए एक संतरा लेकर उसे मिक्सी में पीस लें। छिलका उतारने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह भी बालों के लिए लाभकारी होता है। पीसने के बाद संतरे के गूदे को बाल में लगा लें। आधे घंटे तक रखें और फिर बाल धो लें। शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं, क्योंकि रस का एसिड बालों को रुखा बना सकता है। अच्छे बालों के लिए सप्ताह में एक बार इस उपाय का इस्तेमाल करें फायदा होगा। natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks अलसी

अलसी में ओमेगा – 3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों को घना करने में मदद करता है। इस्तेमाल के लिए रात में अलसी को पानी में भिगों दें। सुबह जागकर उस अलसी को छानकर 2 कप पानी में तेज आंच पर उबाल लें। जब मिश्रण जेल लगने लगे तो गैस बंद कर दें और उसे छान लें। अब इसमें कोई भी बाल में लगाने वाला तेल मिला लें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद बालों में लगाएं। घुंघराले और रूखे बालों के लिए ये उपाय बहुत लाभकारी होता है।

natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks अंडा
इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए जरुरी होता है। इस्तेमाल के लिए बालों की लंबाई के अनुसार 1 या 2 अंडे लें और तोड़कर अच्छे से मिला लें। अब गीले बालों में इसे लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 या 2 बार कर सकते है। अगर आप चाहे तो अंडे के पीले भाग में एक चम्मच बालों में लगाने वाला तेल डालकर भी अपने बालों की जड़ों में लगा सकती हैं। इससे बाल घने होंगे।


natural remedies to treat hairfall,beauty tips,beauty hacks
जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों को घना करने में मदद करता है और उन्हें मजबूत और स्मूथ भी बनाता है। इस्तेमाल के लिए बालों में गर्म जैतून के तेल से मालिश करें। 30 से 40 मिनट ऐसे ही रहने दें। उसके बाद बालों में शैम्पू कर लें। आप चाहे तो इसे रातभर लगे रहने दे सकतें है और फिर अगली सुबह शैम्पू कर सकतें हैं। इस तेल को शैम्पू के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इस उपाय का इस्तेमाल हफ्ते में 1 या 2 बार किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology