न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढती उम्र के साथ स्किन होने लगती हैं खुरदरी, इन 8 फेस पैक की मदद से मिलेगी चिकनी और ग्लोइंग त्वचा

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको चिकनी और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 4:47:32

बढती उम्र के साथ स्किन होने लगती हैं खुरदरी, इन 8 फेस पैक की मदद से मिलेगी चिकनी और ग्लोइंग त्वचा

त्वचा शरीर का ऐसा अंग है जिसपर आप जिस वातावरण में रह रहे हैं उसका सीधा असर पड़ता है। जैसे कि प्रदूषण या मौसम में बदलाव सीधे तौर पर त्वचा पर असर डालते हैं। सर्दियों के इस मौसम में बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में खुरदरापन आने लगता हैं और चहरे की चमक खोने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं अपनी स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए त्वचा को पोषित करते हुए इसका खुरदरापन दूर किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको चिकनी और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

केला और दूध फेसपैक

सर्दियों में स्किन के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए आप केला और दूध का फेसपैक लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पका हुआ केला लें। अब इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच दूध मिक्स करें। अब इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस पैक को लगाने से आपकी स्किन पर निखार आ सकता है।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

एप्पल साइडर विनेगर और ऑलिव ऑयल

स्किन के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और ऑलिव ऑयल भी काफी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए दोनों सामाग्री को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धो लें। इससे न सिर्फ स्किन का खुरदुरापन दूर होगा, बल्कि आप झुर्रियों और दाग-धब्बों से भी राहत पा सकते हैं।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

ओट्स और हनी फेसमास्क

ओट्स और शहद मिलाएं और मिक्सचर को तब तक छोड़ दें जब तक ओट्स थोड़ा नर्म न हो जाए। ओट्स को मैश करके त्वचा पर लगाने से पहले इन्हें अच्छी तरह से मिला लें। इसे रात भर छोड़ दें और सुबह इसे धो लें। मिक्सचर खोई हुई नमी को बहाल करता है और हानिकारक केमिकल्स के फ्री एक्सपोजर से आपकी त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करता है।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

केसर और दही

केसर आपके चेहरे की रंगत को सुधारने में लाभकारी माना जाता है। स्किन के खुरदुरेपन को दूर करने के लिए आप केसर और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 2 चम्मच दही लें। अब इसमें 10 केसर के रेशे डालें। इसके बाद इसे पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह एक बार इन्हें फेंट लें। इसके बाद मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। इससे आपकी चेहरे की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ेगी।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

दही, नींबू और शहद फेसपैक

स्किन की बनावट को सही करने के लिए आप दही, नींबू और शहद का फेसपैक भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैँ। इसके लिए 1 चम्मच दही लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा और ग्लिसरीन मास्क

वर्सटाइल एलोवेरा को थोड़े से ग्लिसरीन के साथ मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के से लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। एलोवेरा में एलोइन होता है जो एक नॉनटॉक्सिक हाइपरपिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के रूप में काम करता है और त्वचा को हल्का करने में मदद करता है, पिगमेंटेशन को स्पष्ट रूप से हटाता है।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

गाजर और टमाटर जूस

सर्दियों में स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप गाजर और टमाटर का फेसपैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 1-1 चम्मच गाजर, टमाटर और नींबू का जूस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इस स्किन को आप ऑयली और ड्राई स्किन पर भी लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

face packs to you get smooth and glowing skin,beauty tips,beauty hacks

टमाटर-नींबू का मास्क

एक टमाटर को मसल कर उसमें दो बड़े चम्मच नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और इसे अपनी गर्दन और त्वचा पर लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और ब्राइटर, शाइनी स्किन पाएं। नींबू टैनिंग में मदद करता है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं। बेहतर और अहम रिजल्ट्स के लिए इस मास्क को हफ्ते में तीन बार लगाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद