न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीम से बने ये 8 फेस मास्क देंगे आपको निखरी और बेदाग त्वचा, जानें और आजमाए

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको नीम से बने कुछ बेहतरीन फेस मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाते ही आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं नीम से बने इन फेस मास्क के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 4:31:30

नीम से बने ये 8 फेस मास्क देंगे आपको निखरी और बेदाग त्वचा, जानें और आजमाए

जब भी कभी त्वचा को पोषण देने और प्रदूषण से खराब हो चुकी स्किन को चमक देने की बात की जाती हैं तो प्राकृतिक उपायों के नीम का नाम जरूर सामने आता हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। स्किन की कई परेशानियों को दूर करने का नीम आसान और असरकारी उपाय है। आजकल तो बाजार में मिलने वाले कई कॉस्मेटिक आइटम भी नीम पर ही आधारित मिलते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको नीम से बने कुछ बेहतरीन फेस मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाते ही आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं नीम से बने इन फेस मास्क के बारे में...

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और शहद का फेस मास्क

नीम और शहद का फेस मास्क ऑयली त्वचा के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। ये मास्क तेल उत्पादन को नियंत्रित करने और आपकी थकी हुई त्वचा को फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए मुट्ठी भर नीम की पत्ती लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और इसे पीसकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं, अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट के बाद, इसे धो लें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और दही से बना फेस मास्क

पुराने जमाने से ही नीम का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे दाग दूर हो जाते हैं। और अगर दही और नीम को मिला लिया जाये फिर तो क्या कहना। सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। फिर इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर इसमें दही मिला लें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके पैक तैयार कर लें। अब इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और गुलाब जल का फेस मास्क

नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के दाग-धब्बों और निशानों को दूर करते हैं। रोमछिद्रों को सिकोड़ने के लिए गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। नीम और गुलाबजल का फेस मास्क बनाने के लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को सुखाकर इसका बारीक पाउडर बना लें। एक पेस्ट बनाने के लिए पाउडर को गुलाब जल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और हल्दी का फेसमास्क

नीम और हल्दी मिलकर रूखी त्वचा और एक्ने से छुटकारा दिलाकर स्किन को चमकदार बनाते हैं। इस फेसपैक के लिए 2 चम्मच नीम का पेस्ट, 3 से 4 चुटकी हल्दी पाउडर और 1 चम्मच फेंटी हुई क्रीम लेकर मिक्स कर लें। जरूरत हो तो इसमें पानी की कुछ बूंद भी डाल सकते हैं। ऑयली त्वचा है तो क्रीम न डालें। इस मास्क को 10 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और बेसन का फेस मास्क

ये फेस मास्क पिंपल्स की समस्या को दूर करता है, निशान कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम पाउडर और थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर इस मास्क को अच्छे से लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और नींबू का फेस मास्क

नीम और नींबू दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बहुत ही असरकारी होते हैं। ये फेसपैक बनाने के लिए नीम की कुछ पत्तियां लें और उन्हें पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसकी जगह आप नीम पाउडर भी ले सकती हैं। अब इस पेस्ट में एक पूरा नींबू निचोड़ दें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगभग 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और एलोवेरा का फेस मास्क

नीम की तरह, एलोवेरा भी एक बेहतरीन सामग्री है। आप इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये मास्क त्वचा पर जमा गंदगी को दूर करने में मदद करेगा। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच नीम का पाउडर और दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। सबसे पहले अपनी त्वचा को थोड़े से गुलाब जल से पोंछ लें और फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे अच्छे से धो लें और एक साफ तौलिये से अपना चेहरा पोंछ लें।

face masks of neem for glowing and spotless skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और तुलसी का फेस मास्क

नीम और तुलसी फेस पैक बनाने के लिए आप एक मुठ्ठी नीम और इतनी ही तुलसी की पत्तियां लें। फिर इनको सुखाकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच चंदन पाउडर मिक्स करें और दो चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और हल्के हाथों से पांच मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इस पैक को बीस मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें फिर धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद