न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से ज्यादा कारगर हैं केसर से बने ये 8 फेस पैक

चांदी जैसा खूबसूरत रंग पाने की चाहत में महिलाएं पार्लर जाकर कई महंगे ट्रीटमेंट करवाना पसंद करती हैं। घंटों पार्लर में बिताकर भी वह रंगत नही मिल पाती हैं जिसकी चाहत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 4:15:47

पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से ज्यादा कारगर हैं केसर से बने ये 8 फेस पैक

चांदी जैसा खूबसूरत रंग पाने की चाहत में महिलाएं पार्लर जाकर कई महंगे ट्रीटमेंट करवाना पसंद करती हैं। घंटों पार्लर में बिताकर भी वह रंगत नही मिल पाती हैं जिसकी चाहत होती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाने की जो कुदरती निखार देने का काम करें। आप इसके लिए केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे न केवल चेहरे पर निखार आता है बल्कि स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाती हैं। केसर के प्राकृतिक गुणों की वजह से कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको केसर से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से त्वचा संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

चंदन और केसर से बना फेस पैक

इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, 2-3 केसर के धागे और 2 चम्मच दूध की जरूरत होगी। एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह डालकर मिला लें। पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब ये सूखने लगे तो कुछ मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। अपना चेहरा धो लें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। चंदन और केसर बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

जैतून तेल और केसर से बना फेस पैक

केसर और जैतून के तेल के मिश्रण से मालिश करने से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और त्वचा में एक सुंदर चमक आएगी। मालिश करने से सामग्रियों के पोषक तत्व त्वचा में आसानी से अवशोषित भी होंगे। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका- एक चम्मच जैतून के तेल में तीन-चार केसर के धागों को मिलाएं। अब इस तेल से त्वचा की मालिश करें। एक घंटे के बाद गीले टिश्यू से तेल को पोंछ लें।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

एलोवेरा और केसर से बना फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए कुछ रेशे केसर के ले, और उसके बाद एलोवेरा जैल में इसे अच्छे से मिक्स करें, जब ये अच्छे से मिक्स हो जाएँ तो इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं, उसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं, और दस मिनट के बाद पानी की मदद से अपने चेहरे को धो दें, ऐसा करने से आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो जायेगी, और आपके चेहरे को गुलाबी निखार पाने में मदद मिलेगी।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

चना दाल और केसर से बना फेस पैक

केसर और चना दाल फेस मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तीनों को एक बर्तन में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह तीनों चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को कटोरी में निकाल कर फेस पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन की ड्रायनेस को दूर करने में मदद करेगा।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

दालचीनी और केसर से बना फेस पैक

इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर होने वाली पिम्पल्स, और मुहांसे की समस्या से राहत पाने में मदद मिलने के साथ आपके चेहरे पर निखार लाने में भी मदद मिलती है, इसे बनाने के लिए आप तीन चम्मच क्रीम लें, उसके बाद इसमें केसर को कुछ रेशे लेकर अच्छे से मिक्स करें, उसके बाद इसमें थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर मिलाएं, कम से कम दस मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर छोड़ दें, और उसके बाद पानी से मुँह को धो लें, हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल करने से आपके चेहरे को क्लीन होने में मदद मिलेगी।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

दूध और केसर से बना फेस पैक

इस फेस पैक के लिए आपको चुटकी भर केसर और 4 बड़े चम्मच दूध की जरूरत होगी। एक बाउल में दूध डालें और केसर को कुछ घंटों के लिए भिगो दें। कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। ये फेस पैक आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। ये एक्ने और पिंपल्स को कम करता है।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

तुलसी और केसर से बना फेस पैक

चेहरे पर तुलसी और केसर का फेस मास्क लगाने के लिए केसर को तीन चम्मच पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। अब तुलसी की पत्तियों को पीस कर केसर वाले पानी में मिलाएं। इस पानी में हल्दी को भी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क चेहरे के दाग धब्बों को कम करके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

saffron face pack,8 saffron face pack,homemade saffron or kesar face packs,use saffron face packs for glowing skin,homemade saffron face packs for flawless skin,saffron face packs for glowing skin,skin care tips,beauty,beauty tips in hindi

शहद और केसर से बना फेस पैक

जिनकी ड्राई स्किन होती है, यह फेस पैक उनके लिए बहुत लाभदायक होता है, इसके कारण उनकी त्वचा में नमी और निखार दोनों लाने में मदद मिलती है, इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच केसर में दो चम्मच शहद को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें, और उसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद ठन्डे पानी से अपने मुँह को धो लें, ऐसा करने से आपको खुद ही इसका असर दिखाई देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?