Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे, ये 7 योगासन दूर करेंगे यह परेशानी

ऐसे में आपको पर्याप्त नींद के साथ अपनी दिनचर्या में कुछ योगासन को शामिल करने की जरूरत हैं जो इन काले घेरों को दूर करते हुए चहरे की चमक को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 5:52:38

क्या आपकी आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे, ये 7 योगासन दूर करेंगे यह परेशानी

आजकल देखा जाता हैं कि लोग कई घंटों लैपटॉप या मोबाइल के सामने अपना काम करते रहते हैं और काम की व्यस्तता के चलते पूरी नींद भी नहीं मिल पाती हैं जिस वजह से थकान के साथ आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या आने लगती हैं जिसे डार्क सर्कल्स भी कहा जाता हैं। डार्क सर्कल्स चहरे के आकर्षण और सुंदरता में कमी लाने का काम करते हैं जिससे सभी छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको पर्याप्त नींद के साथ अपनी दिनचर्या में कुछ योगासन को शामिल करने की जरूरत हैं जो इन काले घेरों को दूर करते हुए चहरे की चमक को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...
yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks सांभवी मुद्रा आसन (Sambhavi Mudra Posture)

डार्क सर्कल्स की परेशानी को दूर करने के लिए सांभवी मुद्रा आसन लाभकारी हो सकता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आसन पर बैठें जाएं। इस दौरान आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए। इसके बाद आप अपने कंधे और हाथ को बिल्कुल फ्री छोड़ दें। अब हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें। अब आप सामने की ओर किसी एक बिंदु पर फोकस करें। इसके बाद ऊपर देखने का प्रयास करें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपका सिर स्थिर होना चाहिए। वहीं, इस दौरान आप अपने विचारों को भी कंट्रोल करने की कोशिश करें। इस दौरान आपके मन में ज्यादा विचार नहीं आने चाहिए। वहीं, आपकी आंखो नीचे नहीं आनी चाहिए। इस स्थिति में कम से कम 2 मिनट रहने की कोशिश करें। करीब 5 बार इस प्रक्रिय को दोहराएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks वी शेप फिंगर योग (V Shape Finger Yoga)

यह बहुत ही आसान फेस योगा है। इस योग को करने से आपकी आंखों को काफी रिलैक्स महसूस हो सकता है। इस योग को करने के लिए अपनी इंडेक्ट फिंगर और मिडिल फिंगर से v शेप बनाएं। अब इसे अपनी आंखों को पास ले जाएं। फिर बिना रूके कुछ सेकेंड्स तक अपनी पलकें झपकें। इससे आपको काफी रिलैक्स फील होगा। साथ ही डार्क सर्कल्स की परेशानी दूर होगी। वहीं, इसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks लायन पॉश्चर (Lion Posture Yoga)

आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने में लायन पॉश्चर योग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। उसके बाद बच्चे के रेंगने (घुटनों के बल चलने की स्थिति) की स्थिति में आने की कोशिश करें। इस दौरान आप गहरी सांस लें और अपनी पीठ को फैलाते हुए ऊपर की ओर झुकें। फिर आप अपने मुंह को शेर की तरह दहाड़ते हुए खोले। घुटनों के बल में चलने की स्थिति में रहते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं और अपने शरीर से हवा को बाहर निकालें। यह प्रक्रिया कम से कम 5 बार दोहराएं। yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks सर्वांगासन आसन (Sarvangasana Posture)

इस आसन की मदद से आप डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछा कर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपनी दोनों आंखें बंद कर लें। अब अपने संपूर्ण शरीर को शिथिल छोड़ दें। अब शरीर के अंदर गहरी सांस लें और अपने शरीर को सामान्य गति से ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। अपने पैरों को उठाते हुए अपनी कमर को भी धीरे धीरे ऊपर उठाएं। पैरों को ऊपर खड़े करते वक्त 90 डिग्री का ओर बनाएं। इसके बाद अपनी कमर और पीठ को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान आप अपने हाथों का सहाला ले सकते हैं। दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिकाकर के कमर को सपोर्ट दें। सर्वांगासन करते समय अपने पैरों, कमर और पीठ को इतना ऊपर ले जाए की आपका सिर और गर्दन का पिछला हिस्सा जमीन पर ही रहे। इस स्थिति में कम से कम 1 से 2 मिनट रहने की कोशिश करें। करीब 5 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में आपको काफी मदद मिलेगी।
yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks पर्वतासन मुद्रा (Parvatasana Posture)

डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए पर्वतासन मुद्रा भी आपके लिए असरकारी हो सकता है। इस आसान को करने के लिए आपको पहाड़ जैसी स्थिति बनानी होती है। इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जोड़ते हुए ऊपर की ओर ले जाएं। इस आसन में सिर्फ शरीर के मध्य भाग को अधिकतम स्तर तक उठाने की कोशिश की जाती है। साथ ही आपको अपनी एड़ियों को जमीन पर टिकाकर रखना चाहिए। इस मुद्रा में करीब 3 मिनट तक रहें। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि आपका श्वास सामान्य रहे।
yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks फेस योगा - 6 (face yoga 6)

फेस योगा-6 की मदद से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से अंडर आइज पर हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आप अपनी आंखें खुली रख सकते हैं। हालांकि, बंद आंखों से आपको अधिक रिलैक्स फील हो सकता है।


yogasanas to get rid of dark circles,beauty tips,beauty hacks त्राटक योग (Trataka Yoga)

योगा मैट बिछाकर बज्रासन स्थिति में बैठ जाएं। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर अपने से दो फीट की दूरी पर रखें। अब अपनी नजरों को बिना पलक झपकाएं मोमबत्ती की लो पर रखें। इस दौरान आपका पूरा फोकस मोमबत्ती की लौ पर होनी चाहिए। अगर आप चाहें, तो कुछ धार्मिक मंत्रों का उच्चारण भी कर सकते हैं या फिर संख्याओं को भी गिन सकते हैं। आप मोमबत्ती पर जितनी देर तक अपनी निगाहें टिकाकर रखते हैं, आपको उतना ही अधिक लाभ मिलेगा। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए भी आप इस आसान को कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology