न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए बेहद गुणकारी हैं आंवला, आजमाएं इससे बने ये 7 हेयर मास्क

आज इस कड़ी में हम आपको आंवले से बने कुछ हेयर मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके बाल मोटे और घने बन जाएंगे। आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 4:07:31

बालों के लिए बेहद गुणकारी हैं आंवला, आजमाएं इससे बने ये 7 हेयर मास्क

मॉनसून के इन दिनों में बालों को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं जिनका ख्याल रखने के लिए बालों को पोषण देने की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप बालों के लिए औषधि से भरपूर आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, विटामिन बी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को फायदे पहुंचाते हुए बाल झड़ना, बालों का पतला होना और रूसी जैसी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आंवले से बने कुछ हेयर मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके बाल मोटे और घने बन जाएंगे। आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस और आंवला हेयर पैक

इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल करें। एक कटोरी में तीन चम्मच आंवला पाउडर लें और इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस और कुछ बूंद पानी मिलाएं। एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं, अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें। इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें। बालों की देखभाल के लिए इस उपाय को आंवला के साथ हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

शिकाकाई और आंवला हेयर पैक

आंवला बालों को टूटने से बचाता है, वहीं शिकाकाई बालों के ग्रोथ के लिए अच्छी मानी जाती है। इसलिए इनका हेयर पैक आप बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरे में आंवला और शिकाकाई का पाउडर लें। इन्हें आप बराबर की मात्रा में लें। फिर पानी डालकर इनका पेस्ट तैयार करें। उसके बाद अच्छी तरह से बालों के स्कैल्प से लेकर लेंथ तक लगा लें। फिर लगभग 1 घंटे तक बालों को छोड़ दें। उसके बाद इसे धोएं। हफ्ते में इस हेयर पैक्स का दो बार यूज़ किया जा सकता है। आंवला और शिकाकाई दोनों ही बालों के लिए अच्छे होते हैं।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल और आंवला हेयर पैक

एक पैन में 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें और इसे गर्म करें। नारियल के तेल में 1-2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। तेल को तब तक गर्म करते रहें जब तक कि तेल का रंग भूरा न हो जाए। इसे गैस से हटाएं और आंवला के तेल को थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें। तेल को छानकर एक अलग कटोरे में इकट्ठा करें और इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और थोड़ा गर्म करें। अपनी उंगलियों से 10-15 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। एक घंटे तक इसे लगा रहने दें। बालों की देखभाल के लिए इस उपाय को आंवले के साथ हफ्ते में दो या तीन बार दोहरा सकते हैं।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा और आंवला हेयर पैक

एलोवेरा स्कैल्प और बालों को गहरी नमी देता है। इसके अलावा, इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं, जो न केवल रूसी को दूर करते हैं, बल्कि इसे बालों में होने से रोकते हैं। इन दोनों में काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो मुक्त कणों के हानिकारक प्रभावों को कम करते हैं, जिससे आपके बाल आसानी से रिपेयर हो जाते हैं। आंवला को कद्दूकस करें। उसके बाद इसे एक बाउल में डालें। अब कटोरी में एलोवेरा जेल/गूदा डालें। इसके बाद, इस मिश्रण में 2 से 3 चम्मच पानी मिलाएं, यदि आवश्यक हो तो। आपका हेयर मास्क तैयार है। हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाना शुरू करें। फिर सारे बालों में इसे अच्छे से लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप अपने बालों को भाप भी दे सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय न हो, तो अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। हेयर मास्क को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। इस हेयर मास्क के प्रभाव को सही मायने में देखने के लिए, आपको इसे कम से कम सप्ताह में एक बार जरूर लगाना है।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

करी पत्ता और आंवला हेयर पैक

दो ताजे आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर में डाल दें। साथ ही मुट्ठी भर ताजी करी पत्ता और थोड़ा पानी डालें। एक स्मूद पेस्ट तैयार करने के लिए सब कुछ एक साथ मिलाएं। इसे बाहर निकालें और इससे धीरे-धीरे स्कैल्प और बालों की मसाज करें। इसे दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। बालों की देखभाल के लिए इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

अंडे की सफेदी और मेहंदी के साथ आंवला हेयर पैक

एक बाउल में एक अंडे की सफेदी को फेंट लें और एक तरफ रख दें। एक अन्य कटोरे में, एक कप आंवला पाउडर लें और इसमें तीन चम्मच मेंहदी पाउडर और साथ ही फेंटे हुए अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अगर ये बहुत गाढ़ा हो जाए, तो मिश्रण में थोड़ा गर्म पानी डालें। इस पेस्ट को पूरे स्कैल्प के साथ-साथ जड़ों के सिरों से बालों पर भी लगाएं। धीरे-धीरे मसाज करें और फिर हेयर मास्क को 40-45 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद एक माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं।

homemade hair masks of aamla,beauty tips,beauty hacks

मेथी और आंवला हेयर पैक

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर और 2 बड़े चम्मच मेथी पाउडर लेकर इसमें आधा कप गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। सुबह इस हेयर मास्क को अपने बालों व जड़ों में लगाएं और 20 मिनट बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें। इससे स्कैल्प की समस्याएं कम होगी और झड़ते व सफेद बालों से राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद