न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी है एक अच्छा एक्सफोलिएटर, इससे बने ये 7 स्क्रब बनेंगे निखरी त्वचा का कारण

ज्यादातर लोग कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 9:40:17

कॉफी है एक अच्छा एक्सफोलिएटर, इससे बने ये 7 स्क्रब बनेंगे निखरी त्वचा का कारण

ज्यादातर लोग कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करती हैं। जी हां, कॉफी एक अच्छा एक्सफोलिएटर हैं जिसका स्किन पर इस्तेमाल करने से डेड स्किन खत्म होती हैं और त्वचा को निखार मिलता हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कॉफी स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोर्स को क्लीन करता है और आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। साथ ही स्किन बैक्टीरिया मुक्त भी बन जाती है। आइये जानते हैं कॉफी से बने इन स्क्रब के बारे में...

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और दही से बना स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए दही और कॉफी से स्क्रब बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच कॉफी पाउडर। इसके अलावा एक बड़ा चम्मच दही लें। एक बर्तन में दोनों सामग्री डालें। अब इन दोनों सामग्रियों को फेंटें। इस तरह फेंट लें कि सामग्री में कहीं गांठें न रह जाएं। जब आपके सामने एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो समझ लीजिए कि अब इस मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। इसे लगाने के लिए आप ब्रश का यूज कर सकते हैं या फिर अपनी उंगली में लगाकार पूरे चेहरे पर मिश्रण को फैला सकते हैं। चेहरे पर लगाने के बाद 10-12 मिनट तक मिश्रण को अच्छी तरह रगड़ें। लेकिन, ध्यान रखें कि सर्कुलर मोशन में और आराम से रगड़ना है। स्क्रबिंग के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा साफ होने के बाद चेहरे को तौलिए की मदद से न पोंछे। इसके बाजय इसे अपने आप सूखने दें। आप चाहें, तो हल्के हाथों से चेहरे को थपथपा सकते हैं।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और चीनी से बना स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको एक छोटी बाउल में आधा चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं। इसे मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे कुछ देर त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को गर्म पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और नींबू के रस से बना स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और नारियल तेल से बना स्क्रब

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको कॉफी से बने इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। कॉफी आपके स्किन में मौजूद ऑयल को सोखने में मदद करेगा। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ एक चम्मच बेंटोनाइट क्ले डालें। अब इसमें पिघला हुआ नारियल का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी से बना स्क्रब। इस कॉफी स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। टी-जोन पर अधिक ध्यान दें। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सुख जाए तब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अब अपने चेहरे पर टोनर या मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और हल्दी से बना स्क्रब

इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। आप ग्लोइंग त्वचा को लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और चावल के आटे से बना स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है। जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है। इसलिए आपको इस कॉफी स्क्रब को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

diy coffee scrub,homemade coffee scrub,coffee scrub recipe,natural exfoliant,beauty diy,skincare routine,organic ingredients,coffee grounds,body scrub,moisturizing,anti-aging,revitalizing,sustainable skincare,eco-friendly beauty,affordable skincare,spa at home,relaxing beauty treatment,aromatherapy skincare,gentle exfoliation,brightening scrub

कॉफी और ओटमील से बना स्क्रब

इस कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से इन्फ्लेमेशन खत्म होता है साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को भी खत्म करता है। आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच ओटमील पाउडर में लगभग एक चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक के लिए रहने दे। चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से अपने चेहरे को इस मास्क के साथ स्क्रब करें और बाद में चेहरा अच्छे से धो लें। आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत