Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खराब हो चुके इन 6 आहार को फेंकने की बजाय बढाएं इनसे अपनी खूबसूरती, जानें कैसे

आ जाते हैं और आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्चा भी नहीं करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं खाने की ऐसी चीजों के बारे में जिनका खराब होने के बावजूद स्किन और बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 9:21:17

खराब हो चुके इन 6 आहार को फेंकने की बजाय बढाएं इनसे अपनी खूबसूरती, जानें कैसे

अक्सर घर में देखा जाता हैं कि बचा हुआ खाना या खराब हुआ आहार कचरे में फेंक दिया जाता हैं जो नुकसान की बात हैं। हांलाकि इस आहार को खा तो सकते नहीं हैं लेकिन इनका उपयोग अपनी खूबसूरती में इजाफा करने में किया जाए तो। जी हां, घर पर पड़े कुछ खराब आहार ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती में इजाफा किया जा सकता हैं। स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जो बेहद महंगे दाम में आते हैं। ऐसे में ये आहार फेंकने की जगह कामा भी आ जाते हैं और आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्चा भी नहीं करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं खाने की ऐसी चीजों के बारे में जिनका खराब होने के बावजूद स्किन और बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks बचे हुए फल

बचे हुए फलों को अक्सर हम फेंकने का काम करते हैं। क्योंकि वो ज्यादा पक जाते हैं और उनका स्वाद खराब हो चुका होता है। ऐसे में आप कुछ तरीकों के फलों को अपने स्किन और बॉडी केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा पके हुए केलों को आप छिलके सहित मैश करके और इसमें शहद मिला कर फेस पैक बना सकते हैं। संतरे को आप मैश करके यूं ही फेस स्क्रब और बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब को आप मैश करके और इसका जूस निकाल कर अपने पैरों में लगा सकते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल का काम करेगा। बाकी कीवी और एवोकाडो जैसे ज्यादा पके फलों को भी आप फेस पैक बनाने या बॉडी स्क्रब के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks बची हुई रोटियां

बची हुई रोटियों को आप फेस स्क्रब या बॉडी स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे बारीक-बारीक तोड़ कर शहद या फिर दही में मिला कर फेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, आप इससे बॉडी स्क्रब बनाने के लिए इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं और फिर इससे अपनी बॉडी की सफाई कर सकते हैं।
spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks फटा हुआ दूध

खराब दूध अर्थात फटा हुआ दूध आप अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप हेयर पैक और फेस पैक बना सकते हैं। जैसे कि दूध खराब हो जाने पर उसके पानी को निकाल लें और उसका पनीर अलग कर लें। फिर इस पानी को हल्का गर्म करें और इस ठंडा होने दें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इस पानी को अपने बालों में लगाएं। इसमें प्रोटीन होता है जो कि बालों को जड़ों से न्यूट्रिशन देने का काम करता है। इससे आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks खट्टा हुआ दही

दही एक समय के बाद खट्टा हो जाता हैं जिसे खाया नहीं का सकता हैं तो इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों की खूबसूरती में कर सकते हैं। दही खराब हो जाने पर यानी कि जब वो बहुत पुरानी हो गई हो या बहुत ज्यादा खट्टी हो गई हो तो इसमें आप अंडा मिलाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं। ये स्कैल्प की सफाई कर देगा साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा। आप पुरानी और बहुत खट्टी दही को फेस पैक के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks
बचे हुए चावल

बासी चावल या फिर ज्यादा बन गए चावल को लेकर अक्सर हम परेशान हो जाते हैं। कई बार हम इन्हें खाना नहीं चाहते और इन्हें फेंकने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं होता। ऐसे में आप बचे हुए चावल को अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चावल को उबाल कर और इसका पानी निकाल कर आप अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है बस आपको चावल में पानी मिला कर इसे लगभग आधे घंटे तक उबालना है, ऐसे कि चावल का पानी सफेद नजर आने लगे। फिर इस पानी को छान लें। अब इस चावल के पानी से अपने बाल धोएं या इसे अपने बालों पर लगा लें। दरअसल, चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट और इनोसिटोल होता है, जो कि बालों के लिए न्यूट्रिशन का काम करता है, जिससे हमारे बाल मजबूत और घने हो सकते हैं। spoiled foods to enhance your beauty,beauty tips,beauty hacks ज्यादा भिगोए हुए ओट्स

ओट्स बनाने से पहले अक्सर हम उसे रात में भिगो कर रखते हैं। पर कई बार सुबह हम इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते या फिर ये इस्तेमाल के बाद भी बच जाते हैं, तो हमें इन्हें फेंकना पड़ता है। क्योंकि अगले दिन तक ये भिगोए हुए ओट्स और खराब हो जाते हैं और खाने लायक नहीं रहते। ऐसे में आप इसे अपने स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इससे अपने स्किन के लिए फेस पैक बना सकते हैं या फिर इससे बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology