Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेयर ग्रोथ में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे ये 6 उपाय, मिलेंगे घने और मजबूत बाल

हम आपके लिए कुछ घरेलू ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जो अपने गुणों से बालों को पोषण देते हुए हेयर ग्रोथ में आ रही दिक्कतों को दूर कर इन्हें घने और मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 4:29:46

हेयर ग्रोथ में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे ये 6 उपाय, मिलेंगे घने और मजबूत बाल

आजकल देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी फिक्रमंद रहने लगी हैं क्योंकि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही हेयर ग्रोथ में परेशानी आने लगी हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर महंगे खर्च पर हेयरस्पा, हेयर मसाज और भी कई ट्रीटमेंट करवाती हैं जिनसे बालों को नुकसान भी हो सकता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं बालों को पोषण देने की और इसके लिए जरूरत हैं प्राकृतिक तरीकों को अपनाने की। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जो अपने गुणों से बालों को पोषण देते हुए हेयर ग्रोथ में आ रही दिक्कतों को दूर कर इन्हें घने और मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में...

hair growth tips,beauty tips,beauty hacks
प्याज का रस

प्याज बालों के टूटने और झड़ने को रोकने के साथ-साथ बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। इसकी वजह इसमें मौजूद सल्फर तत्व है जो बालों को मजबूत, चमकदार और घना बनाता है। प्याज की गर्माहट स्कैल्प की रक्त की आपूर्ति को बढ़ाता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। सबसे पहले एक प्याज को पीस ले और उसका रस निकाल लीजिये। इसके बाद उस रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे शैम्पू से अच्छी तरह से धो लीजिये, सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करें। यदि आपको प्याज की महक से दिक्कत होती हैं, तो आप किसी भी एशेंशियल ऑयल को रस में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। hair growth tips,beauty tips,beauty hacks आलू का रस

आलू में विटामिन A, B और C की प्रचुर मात्रा होती हैं। इसका रस लगाने से बालों के रूखेपन में कमी आती हैं, साथ ही बाल मुलायम होते हैं। इसके लिए 3 आलू को पीसकर उनका रस निकले और इस रस से सर की मालिश करे और 1 घंटे बाद बालों को शेम्पू से धो ले। अगर बाल बहुत अधिक रूखे और बेजान हैं तो आलू के रस के साथ एक अंडे को फोड़कर मिलाये और उस मिश्रण से सर की मालिश करे आप जल्द ही असर देखेंगे।

hair growth tips,beauty tips,beauty hacks
आंवला

आंवला बालों के विकास के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। आपने शायद अपनी मां या दादी से आंवले के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा और सच बताएं तो ये घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित होते हैं। आंवला फैटी एसिड से भरा होता है जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है। यदि आपके पास ताज़ा आंवला उपलब्ध है, तो आप इसे निचोड़ कर उसका रस निकाल लीजिये। फिर उस रस से अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से मालिश कीजिए। थोड़ी देर बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लीजिए, बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार इसका उपयोग करें। बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए आप नारियल के तेल के साथ आंवला पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। hair growth tips,beauty tips,beauty hacks अंडा

बालों को प्रोटीन की जरुरत होती हैं और अंडे में प्रोटीन सबसे ज्यादा होता हैं। खासकर अंडे के पीले भाग में प्रोटीन बहुत अधिक होता हैं। जिससे ये बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके लिए अंडे को फोड़कर उसे अच्छे से मिलाएं, अब इसमें 2 चम्मच ओलिव आयल मिलाकर, बालों में हलके हाथों से लगाये इसके बाद आधा घंटा बाद धो ले व शैम्पू कर लें। अगर बाल बहुत झड़ रहे हैं तो अंडे के सफ़ेद भाग के साथ 1 चम्मच जेतून का तेल डालकर उसकी मालिश करें जल्द ही असर होगा।
hair growth tips,beauty tips,beauty hacks
मेथी

मेथी के बीज ऐसे पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो आपके बालों की बनावट में सुधार करते हैं। यह बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है और डैंड्रफ जैसी परेशानियों का इलाज भी करते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और जिससे बालों का टूटना भी कम हो सकता है। रात भर एक कप पानी में कुछ चम्मच मेथी दाना भिगोएं। सुबह इसे पीस कर एक पेस्ट की तरह तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह अपने बालों पर लगाएं और इसे 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। यह सब करने के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लीजिये। आप सप्ताह में एक बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। hair growth tips,beauty tips,beauty hacks हॉट आयल मसाज

जड़ो में मसाज करने से सर में खून का संचार बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। अगर आप हफ्ते 3-4 बार मसाज करते है, तो आपको बहुत जल्दी खुदबखुद फर्क समझ में आएगा। आप मसाज बिना तेल के सिर्फ उँगलियों से भी कर सकती है। उँगलियों को सर्कुलेशन मोशन में बालों की जड़ों में घुमाना है। इससे खून का स्त्राव बढ़ता है। आप रिलैक्स महसूस करेंगें। इसके अलावा आप हफ्ते में 1 बार हॉट आयल मसाज भी कर सकते है। नारियल या ओलिव आयल को हल्का गर्म करें, अब इसे मसाज करें, इससे आप रुसी समस्या भी दूर होगी, और आपको सॉफ्ट चमकदार बाल मिलेंगें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology