न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही तैयार करें ये 4 बॉडी स्क्रब, डेड स्किन हटने के साथ ही आएगी चहरे पर चमक

इन घरेलू बॉडी स्क्रब से डेड स्किन हटने के साथ ही चहरे पर चमक आ जाएगी। तो आइये जानते हैं इन बॉडी स्क्रब को बनाने के तरीके के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 4:15:26

घर पर ही तैयार करें ये 4 बॉडी स्क्रब, डेड स्किन हटने के साथ ही आएगी चहरे पर चमक

देखा जाता हैं धुल-मिट्टी, प्रदूषण और चहरे की सही से सफाई ना होने की वजह से चहरे पर डेड स्किन जमा होने लगती हैं और चहरे की चमक खोने लगती हैं। ऐसे में महिलाएं बॉडी स्क्रब की मदद लेती हैं जो स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए डेड स्किन को हटाते हैं और आपकी त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले बॉडी स्क्रब महंगे होते हैं जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू बॉडी स्क्रब लेकर आए हैं जो सस्ते होने के साथ ही बेहद प्रभावी भी हैं। इन घरेलू बॉडी स्क्रब से डेड स्किन हटने के साथ ही चहरे पर चमक आ जाएगी। तो आइये जानते हैं इन बॉडी स्क्रब को बनाने के तरीके के बारे में...

body scrubs,body scrubs recipes,beauty tips,beauty hacks

बॉडी स्क्रब के फायदे

- जब डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती है तो स्किन अधिक जवां और तरोताजा नजर आती है।
- यह आपकी स्किन को जल्दी बूढ़ा होने से रोकती है।

- यह अन्य ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को स्किन में बेहतर तरीके से अब्जार्ब होने में मदद करती है। यदि आप कोई क्रीम लगाने से पहले अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, तो क्रीम स्किन पर बैठने के बजाय अधिक गहराई तक अवशोषित होती है।

- इससे स्किन की मालिश करने से आपको काफी आराम महसूस होता है।

- इस बात का ध्यान रखें कि सप्ताह में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट करना पर्याप्त है। ओवर एक्सफोलिएशन आपकी स्किन के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

body scrubs,body scrubs recipes,beauty tips,beauty hacks

कॉफी बॉडी स्क्रब

कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, यह कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मदद करता है। कॉफी में एंटी-ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को रिंकल फ्री बनाते हैं। साथ ही सन डैमेज को भी कम करते हैं।

स्क्रब के लिए आवश्यक सामग्री

- 1/2 कप कॉफी ग्राउंड
- 2 टेबलस्पून गर्म पानी
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल (गरम किया हुआ)

स्क्रब बनाने की विधि

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में कॉफ़ी ग्राउंड और गर्म पानी डालें।
- आप इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें।
- अब, इसमें नारियल का तेल डालें और मिला लें।
- आप आवश्यकता अनुसार कॉफी ग्राउंड्स की मात्रा को बढ़ा सकती हैं।
- अब आप नहाने से पहले इस कॉफी स्क्रब की मदद से अपनी स्किन को हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें।

body scrubs,body scrubs recipes,beauty tips,beauty hacks

ब्राउन शुगर बॉडी स्क्रब

ब्राउन शुगर बेहद आसानी से मिल जाएगा और यह उतना महंगा भी नहीं है। ऐसे में आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चूंकि ब्राउन शुगर सी-सॉल्ट या एप्सम नमक की तुलना में स्किन पर अधिक कोमल होती है। ऐसे में सेंसेटिव स्किन की महिलाएं भी इसे बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्क्रब के लिए आवश्यक सामग्री

- 1/2 कप ब्राउन शुगर
- अपनी पसंद का 1/2 कप तेल (नारियल, जोजोबा, जैतून, बादाम)
- एसेंशियल ऑयल की एक-दो बूंदे

स्क्रब बनाने की विधि

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें ब्राउन शुगर और तेल मिलाएं।
- अब आप इसमें अपनी पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की एक या दो बूंदें मिलाएं। हालांकि, यह वैकल्पिक है और आप एसेंशियल ऑयल को स्किप भी कर सकती हैं।
- अब आप नहाने से पहले अपनी बॉडी को हल्का गीला करें और तैयार होममेड स्क्रब से अपनी बॉडी की हल्की मालिश करते हुए स्क्रब करें।
- ध्यान दें कि आपको इस दौरान अपनी स्किन को लेकर हार्श नहीं होना है।

body scrubs,body scrubs recipes,beauty tips,beauty hacks

ओटमील बॉडी स्क्रब

ओटमील में हल्का दरदरापन आपकी स्किन को बेहतर तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। आप कुछ आसान सामग्री के साथ इसे मिक्स करके एक बेहतरीन होममेड बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं।

स्क्रब के लिए आवश्यक सामग्री

- दो बड़े चम्मच कच्चा ओटमील
- दो चम्मच ब्राउन शुगर
- दो चम्मच कच्चा शहद
- जोजोबा तेल
- 2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

स्क्रब बनाने की विधि

- अब आप ओटमील को हल्का सा पीस लें ताकि यह बिल्कुल महीन पाउडर ना हो, बस हल्का दरदरा ही रहे।
- अब आप एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें ओटमील डालें।
- साथ ही इसमें अन्य सामग्री ब्राउन शुगर, शहद जोजोबा ऑयल व एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- आप इसमें कंसिस्टेंसी को ध्यान में रखते हुए ऑयल व ओट्स को एडजस्ट कर सकते हैं।
- अब अपनी स्किन को साफ करें और इस पेस्ट को उस पर लगाएं।
- आप अपनी स्किन पर सर्कुलर मोशन में उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए धीरे से मालिश करें।
- अंत में गुनगुने पानी का उपयोग करके मिश्रण को धो लें।

body scrubs,body scrubs recipes,beauty tips,beauty hacks

दही बॉडी स्क्रब

अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप उसे एक्सफोलिएट करने के लिए इस बॉडी स्क्रब की मदद ले सकती हैं। दही ना केवल आपकी स्किन को क्लीन करता है, बल्कि यह स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। जिससे आपकी स्किन में नमी बनी रहती है।

स्क्रब के लिए आवश्यक सामग्री

- 1 बड़ा चम्मच दही
- आधा कप जैतून का तेल
- 1 चम्मच शहद
- 3-4 बड़े चम्मच दानेदार चीनी

स्क्रब बनाने की विधि

- एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही, तेल, शहद व चीनी डालकर मिक्स करें।
- अब, अपनी त्वचा को साफ करें और इस पेस्ट को उस पर लगाएं।
- इसके बाद अपनी स्किन पर सर्कुलर मोशन में उंगलियों की मदद से धीरे से मालिश करें।
- अब, गुनगुने पानी का उपयोग करके मिश्रण को अपने शरीर से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस