न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आफ्टर शेव की जगह करें इन 10 चीजों का इस्तेमाल, स्किन रहेगी स्मूद और ग्लोइंग

मौजूदा वक्त में कई पुरुषों को शेव करना नहीं है क्योंकि दाढ़ी बढ़ाने का चलन जोरों पर है लेकिन अभी भी बहुत से लोग शेव करना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jun 2023 8:03:06

आफ्टर शेव की जगह करें इन 10 चीजों का इस्तेमाल, स्किन रहेगी स्मूद और ग्लोइंग

मौजूदा वक्त में कई पुरुषों को शेव करना नहीं है क्योंकि दाढ़ी बढ़ाने का चलन जोरों पर है लेकिन अभी भी बहुत से लोग शेव करना पसंद करते हैं। कुछ पुरुष खुद को गुड लुक देने के लिए हर रोज शेविंग करते हैं।रोजाना शेविंग करने से पुरुषों की स्किन रफ और रुखी हो जाती है। रफनेस से बचने के लिए पुरुष ऑफ्टर शेव का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोग रोजाना ऑफ्टर शेव का इस्तेमाल करने से कतराते हैं और इसके अन्य विकल्प की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी नेचुरल चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन स्मूद और ग्लोइंग रहेगी और आफ्टरशेव लोशन के साइड इफेक्ट से भी बचा जा सकता है। ये सारी चीजें आपको अपने घर में आसानी से मिल जाएंगी। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जिससे शेविंग के कारण आए रैशेज और जलन को कम करने में मदद करता है। शेविंग के बाद ऐलोवेरा के जेल को निकालकर चेहरे पर पूरी तरह से लगा लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

फिटकरी

दाढ़ी बनाने के बाद फिटकरी का प्रयोग बरसों से होता आ रहा है। आज भी कुछ लोग शेव के बाद फिटकरी से चेहरे को साफ करते हैं। दरअसल फिटकारी में कीटाणुनाशक तत्व होने के साथ-साथ एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं। होता यूं है कि शेविंग ब्रश या रेजर के इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है लेकिन फिटकरी के इस्तेमाल से आप इन दोनों प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

केला

केले में मौजूद मिनरल्स स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। शेविंग के बाद स्किन की रफनेस और ड्रायनेस दूर हो जाती है। इसके लिए आप केले को मैश करके उससे अपने चेहरे पर मसाज करें। फिर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

आलू

आलू का रस चेहरे पर कॉटन बॉल की मदद से लगाएं या फिर इसके स्लाइस से चेहरे की स्किन को हल्का प्रेशर देते हुए रगड़ें। दोनों तरीके से स्किन को खराब होने से बचाते हैं। आलू में कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा में पोषक तत्व भर उसमें नमी बनाए रखते हैं।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

बर्फ

कई बार शेविंग करते हुए चेहरे पर रेजर के कट्स लग जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे से खून बहने लगता है, त्वचा पर रेडनेस, जलन और घाव हो जाता है। बर्फ शेविंग के बाद होने वाली इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके लिए एक आइस क्यूब लें, शेविंग के बाद इससे अपने चेहरे की मसाज करें। बर्फ से त्वचा को ठंडक मिलती है, जलन कम होती है।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

काली चाय

काली चाय शेविंग के बाद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद टैनिक एसिड स्किन को जलन और लाल पड़ने से बचाता है। त्वचार की खुजली और जलन को दूर करता है। ठंडी काली चाय को स्किन पर कॉटन से लगाएं या टी बैग भिगोकर चेहरे पर मसाज करें।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

नारियल का तेल

नारियल का तेल भी शेविंग के बाद होने वाली जलन, रेडनेस को कम करने में कारगर माने जाते हैं। इसके लिए नारियल तेल को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं, कुछ देर त्वचा पर लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। इससे त्वचा नरम और हाइड्रेट होगी। रेडनेस, जलन भी शांत होगी।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

हल्दी का पानी

ये एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है। शेविंग के बाद कटने, छिलने व जलन से राहत मिलती है? शेविंग के बाद इसे स्किन में लगाने से स्किन में ग्लो आता है। इसके लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी घोलकर कॉटन की सहायता से फेस पर लगाएं।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

सेब का सिरका

यह भी एक ऐसी चीज है जो अमूमन सभी घरों में मिल जाती है। एप्प्ल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शेविंग के बाद जली या खुरदरी हो गई स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं। एक कटोरी में थोड़ा पानी लेकर उसमें एक चम्मच सिरका मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

smooth skin alternatives,glowing skin substitutes,after-shave alternatives,natural remedies for smooth skin,skincare tips for glowing skin,after-shave replacements,achieving smooth and glowing skin,skincare alternatives to after-shave,natural ingredients for skin care,healthy skin tips

शहद

शेविंग के बाद आप अपनी त्वचा को शहद से मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद में 5 से 6 बूंद गुलाब जल मिक्स कर दें, अब इसे अपने हाथों में लेकर चेहरे को अच्छी तरह मसाज करें। मसाज करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गीले तौलिए की मदद से पोंछ दें। आप चाहें तो पानी से सिंपल फेस वॉश भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत