न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pimples और पुराने दाग-धब्बे हटाने के लिए आजमाएं ये 10 Face Mask, मिनटों में चमकेगा चेहरा

चेहरे पर से पिंपल्स और पुराने दाग-धब्बे हटाने के लिए ये 10 फेस मास्क लगाएं मिनटों में चमकने लगेगा चेहरा

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 9:06:33

Pimples और पुराने दाग-धब्बे हटाने के लिए आजमाएं ये 10 Face Mask, मिनटों में चमकेगा चेहरा

पिंपल्स और पुराने दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। ऐसे में केमिकलयुक्त कॉस्मेटिक लगाकर स्किन और खराब हो सकती है। ये 10 होममेड फेस मास्क लगाइए, आपका चेहरा मिनटों में चमकने लगेगा!

1) अगर आपके चेहरे पर लंबे समय से मुंहासों के दाग-धब्बे हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए अनार के दानों का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस और दूध मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इस होममेड फेस पैक से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

face masks for treating pimples,acne problem,beauty tips,beauty hacks

2) मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करने के लिए प्याज़ का प्रयोग बहुत लाभकारी है। मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के लिए फूड प्रोसेसर में प्याज़ की प्यूरी बनाकर मुंहासों पर लगाएं। यह उपाय हफ़्ते में एक बार करने से बहुत फायदा होता है।

3) यदि आपके चेहरे पर मुंहासों के दाग-धब्बे नज़र आते हैं, तो मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी के पेस्ट में बेसन मिलाकर गाढ़ा फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक मुंहासों के दाग-धब्बे हटाता है और ब्लैक हेड्स से भी छुटकारा देता है।

4) यदि आपकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल हैं, तो डार्क सर्कल दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके जूस निकालें। इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण में रूई डुबोकर आंख के ऊपर रखें और थोड़ी देर आराम करें। रोज़ाना दिन में 2 बार ऐसा करने से डार्क सर्कल (आंखों के काले घेरे) दूर हो जाते हैं।

face masks for treating pimples,acne problem,beauty tips,beauty hacks

5) मुंहासों के दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी, आधा टीस्पून संतरे के छिलके का पाउडर, चुटकीभर स़फेद चंदन और 1 टीस्पून पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से मुंहासों के दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलता है और स्किन खूबसूरत बन जाती है।

6) बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। बढ़ती उम्र के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए जीरा पाउडर और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर लगाकर छोड़ दें। इससे बढ़ती उम्र में चेहरे पर होने वाले दाग़-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

7) पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी या कच्चे पपीते का पेस्ट या कच्चे आलू का रस लगाएं। पिग्मेंटेशन से राहत पाने का ये आसान घरेलू उपाय है।

8) तिल-मस्सों से छुटकारा पाने के लिए हरे धनिया को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रोज़ाना तिल-मस्सों पर लगाएं। तिल-मस्सों से छुटकारा पाने का यह एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है।

face masks for treating pimples,acne problem,beauty tips,beauty hacks

9) अगर आपकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल या दाग-धब्बे हो गए हैं, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस डार्क सर्कल और दाग-धब्बे दूर करने में बहुत सहायक है।

10) डार्क सर्कल पर किसा हुआ खीरा लगाने से डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और आंखों को ठंडक मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद