न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनचाही नौकरी मिलने की ओर इशारा करती हैं हथेली में बनी ये रेखाएं, जानें इसके संयोग

आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको अपनी मनचाही नौकरी मिलेगी या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 8:43:36

मनचाही नौकरी मिलने की ओर इशारा करती हैं हथेली में बनी ये रेखाएं, जानें इसके संयोग

बेरोजगारी के इस दौर में नौकरी मिलना आसान काम नहीं हैं, खासतौर से मनचाही नौकरी। कई लोग होते हैं जिन्हें अथक प्रयासों के बावजूद मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती हैं जबकि कईयों के काम बिना किसी मेहनत के हो जाते हैं। इसका कारण बनती हैं आपके हथेली में बनी रेखाएं जो दर्शाती हैं कि नौकरी में आपके संयोग किस तरह के हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको अपनी मनचाही नौकरी मिलेगी या नहीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,job palmistry

यह संकेत हैं मनचाही नौकरी के

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा शनि पर्वत पर समाप्त हो जाती है तो यह अत्‍यंत शुभ संकेत होता है। मान्‍यता है क‍ि भाग्‍य रेखा की यह स्थिति जातकों को मनचाही नौकरी द‍िलाने का योग बनाती है। इसके अलावा अगर शन‍ि उंगली की लंबाई सामान्‍य से थोड़ी अध‍िक हो और उस पर कोई कटी-फटी रेखा न हो। इसे उंगली की उत्‍तम स्थिति मानते हैं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा होने से जातकों को मनचाहे क्षेत्र में सफलता म‍िलती है।

इसे भी मानते हैं अत्‍यंत शुभ संकेत

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हथेली में शन‍ि पर्वत पूर्ण रूप से व‍िकस‍ित हो। उस पर क‍िसी तरह का क्रॉस का च‍िह्न भी न हो तो यह बहुत शुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि ऐसे जातकों को नौकरी के ल‍िए दर-दर भटकना नहीं पड़ता बल्कि इन्‍हें पहले प्रयास में ही नौकरी म‍िल जाती है। इसके अलावा अगर क‍िसी जातक की हथेली में बृहस्पति और सूर्य पर्वत भी पूर्ण रूप से व‍िकस‍ित और साफ-सुथरे हों यानी क‍ि उनपर कटी-फटी रेखाएं न हों, तो ऐसे जातकों को मनचाही नौकरी-व्‍यवसाय के प्रथम प्रयास में ही सफलता म‍िल जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,job palmistry

मनचाही नौकरी के ल‍िए इसे भी मानते हैं शुभ

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा की स्थिति पूर्ण रूप से स्‍पष्‍ट हो तो यह अत्‍यंत शुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि यह स्थिति जातकों को मनचाही नौकरी पाने में सफलता द‍िलाती है। इसके अलावा अगर क‍िसी जातक की हथेली में चंद्र पर्वत पूर्ण विकसित हो। साथ ही उससे एक सीधी व सरल रेखा बुध पर्वत की ओर जाती हो। या फ‍िर उससे कोई सहायक रेखा निकलकर शनि, गुरु, शुक्र, मंगल अथवा सूर्य पर्वत की ओर जाती हो तो यह भी शुभ संकेत होता है। कहा जाता है क‍ि ऐसे जातकों को व‍िदेशी व्‍यापार में अपार सफलता म‍िलती है।

ऐसी हो रेखाएं तो म‍िलती है यह व‍िशेष नौकरी

मनचाही नौकरी या फिर क‍िसी व‍िशेष नौकरी में सफलता प्राप्‍त करने का हथेली में ही संकेत होता है। हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी की हथेली में मंगल पर्वत अपने स्वाभाविक रूप में विकसित हो। मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखा पूर्ण लंबाई लिए हुए सीधी और स्पष्ट हो तो ऐसे योग वाला व्यक्ति मिलिट्री में या पुलिस में उच्च पद प्राप्त करता है। इसके अलावा शनि पर्वत पर अगर चक्र का चिह्न दिखाई दे तो ऐसे जातकों को उच्‍च प्रशासन‍िक पद म‍िलता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?