न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी नौकरी ना मिलने से हो रहे हैं परेशान, आजमाए ये वास्तु टिप्स

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके सितारे बुलंद होंगे और मनचाही नौकरी मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 May 2021 9:12:08

क्या आप भी नौकरी ना मिलने से हो रहे हैं परेशान, आजमाए ये वास्तु टिप्स

इस कोरोनाकाल में जहां एक तरफ लोगों की सेहत को नुकसान झेलना पड़ रहा है वहीँ कई लोगों को नौकरी से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा हैं। इस कठिन समय में कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी हैं और नई नौकरी मिलने में भी परेशानी आ रही हैं। ऐसे में आपको मेहनत के साथ किस्मत भी चमकाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके सितारे बुलंद होंगे और मनचाही नौकरी मिलेगी।

गणेश जी की तस्वीर लगाएं

घर के मंदिर में विघ्नहर्ता गणपति की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। मगर इस बार का ध्यान रखें कि गणपति जी की सूंड़ दाई ओर मुड़ी हो। इससे मनचाही नौकरी पाने में आ रही सभी बांधाएं दूर होंगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,job vastu tips,coronavirus

हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

घर के पूजा स्थल में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। साथ ही रोजाना उनकी पूजा करें। इससे आपकी बेहतर नौकरी की मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह नंगे पैर चलकर हनुमान जी के मंदिर में उनके सामने लाल गुलाब फूल अर्पित करें। इस उपाय लगातार 40 दिनों तक करें। इससे जल्द ही नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

इंटरव्यू पर जाने से पहले करें यह उपाय

अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय हाथ में गुड़, चना या फिर आटे के पेड़े में गुड़ रखकर रास्ते में किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं। साथ ही गाय पर हाथ फेरें। इससे आपको कोई शुभफल मिलेगा।

पक्षियों की सेवा करें

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, पशु-पक्षियों की सेवा करना बेहद शुभ माना गया है। वहीं रोजाना सुबह पक्षियों को 7 प्रकार के अनाजों का दाना खिलाने से मनचाही नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,job vastu tips,coronavirus

नौकरी मिलने में नहीं आएगी अड़चनें

हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। साथ ही इस दौरान ‘ओम शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक होगी। ऐसे में नौकरी पाने में होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

घर से मीठा खाकर जाएं

कहते हैं कि किसी भी शुभ काम की शुरुआत मीठा खाकर करनी चाहिए। ऐसे में नौकरी की तलाश या इंटरव्यू पर जाने से पहले घर से कुछ मीठा खा कर जाएं। इससे पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

लाल रंग का रुमाल रखें पास

लाल रंग शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में नौकरी की तलाश या इंटरव्यू पर जाने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो इस रंग का रुमाल जेब में रखें।

घर की उत्तर दिशा में आईना लगाएं

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आईना जरूर लगाएं। इससे जीवन व नौकरी पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका