न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहाने से पहले इन उपायों को कर पाएं नवग्रह की कृपा, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

आज इस कड़ी में हम आपके लिए नहाने से पहले किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में खुशियों का आगमन करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 7:30:51

नहाने से पहले इन उपायों को कर पाएं नवग्रह की कृपा, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

ज्योतिष में ग्रहों और राशियों का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसमें दोनों का एक दूसरे से गहरा संबंध होता हैं। जी हां, राशियों के स्वामी गृह ही होते हैं जिनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन में आने वाले शुभ-अशुभ को तय करती हैं। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की दशा करियर, सम्‍मान, सफलता आदि से जुड़ी होती हैं। ऐसे में ग्रहों की कृपा बनी रहनी जरूरी हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए नहाने से पहले किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में खुशियों का आगमन करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सूर्य को प्रसन्‍न करने का उपाय सूर्य गोचर

सूर्य को सिंह और मीन राशि का स्‍वामी माना जाता है। इन राशि के लोगों को अपने राशि स्‍वामी को प्रसन्‍न करने के लिए नहाने के पानी में रोजाना इलाइची केसर, लाल चंदन, मुलेठी या फिर लाल रंग का फूल मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य के अशुभ प्रभाव आपकी कुंडली से दूर होंगे।

चंद्रमा को प्रसन्‍न करने के उपाय

चंद्रमा के शीतल और शांत स्‍वभाव की वजह से उन्‍हें बेहद दयापूर्ण और शांत ग्रह के तौर पर जाना जाता है। चंद्रमा का आपकी कुंडली में अशुभ प्रभाव होने पर व्‍यक्ति रोगों से घिरने लगता है। ज्‍योतिष में चंद्रमा को कर्क राशि का स्‍वामी माना जाता है। चंद्रमा को प्रसन्‍न करने के लिए आपको नहाने के जल में पंचगव्‍य, सफेद चंदन, श्‍वेत फूल, कपूर या फिर इत्र मिलाकर स्‍नान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets remedies,remedies before bath

मंगल को प्रसन्‍न करने के उपाय

मंगल को एक क्रूर ग्रह माना जाता है और यह मेष और वृश्चिक राशि के स्‍वामी माने जाते हैं। बहुत लोगों की कुंडली में मंगल का प्रभाव होता है। किसी की कुंडली में ये शुभ दशा में होते हैं तो किसी की कुंडली में अशुभ दशा में होते हैं। मंगल के अशुभ प्रभाव से दूर रहना चाहते हैं तो नहाने के पानी में रोजाना लाल चंदन, जटामांसी, हींग और गुलाब के फूल की पंखुड़ियां मिलाकर स्‍नान करें। इससे मंगल ग्रह शांत होते हैं और उसके अशुभ प्रभाव समाप्‍त होते हैं।

बुध को प्रसन्‍न करने के उपाय

बुध को बेहद शांत और बुद्धि देने वाला ग्रह माना जाता है। राशि चक्र में बुध को कन्‍या और मिथुन राशि का स्‍वामी माना जाता है। बुध के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आपको नहाने के पानी में गोरोचन, शहद, जायफल या फिर अक्षत मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी त्‍वचा चमकेगी बल्कि आपको बुध की कृपा भी प्राप्‍त होगी।

गुरु को प्रसन्‍न करने के उपाय

गुरु को देवताओं का आराध्‍य और हम सभी के करियर को संवारने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु के बलवान होने पर व्‍यक्ति नाम और पैसा दोनों प्राप्‍त करता है। गुरु को धनु राशि का स्‍वामी माना जाता है। गुरु के शुभ प्रभाव प्राप्‍त करने के लिए हमें नहाने के जल में हल्‍दी, केसर, पीला चंदन और गेंदे के फूल की पंखुड़ियां मिलाकर स्‍नान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets remedies,remedies before bath

शुक्र को प्रसन्‍न करने के उपाय

शुक्र की कृपा से हम सभी को भौतिक सुविधाएं, दांपत्‍य सुख व प्रेम और आकर्षण की प्राप्ति होती है। वहीं शुक्र को राशि चक्र में वृष और तुला राशि का स्‍वामी माना जाता है। शुक्र की कृपा प्राप्‍त करने के लिए हमें नहाने के पानी में कच्‍चा दूध, इलाइची, चंदन और सफेद फूल की पत्तियां मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

शनि को प्रसन्‍न करने के उपाय

बहुत से लोगों की कुंडली में शन‍ि का बुरा प्रभाव होता है। ऐसे लोगों को रोजाना शनि स्‍त्रोत का पाठ करने के साथ ही स्‍नान के बाद हनुमान चालीसा करनी चाहिए। इसके साथ ही नहाने के पानी में सौंफ, काले तिल, कुछ बूंद सरसों का तेल या फिर खसखस मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्‍वामी माना जाता है। शनि के उपाय करने से इन दोनों ही राशियों को लाभ होता है।

राहु को प्रसन्‍न करने के उपाय

शनि के बाद राहु की गिनती सबसे क्रूर ग्रह में होती है। राहु की बुरी नजर किसी पर पड़ने से व्‍यक्ति कंगाल हो जाता है और कई बीमारियां उसे घेर लेती हैं। राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए नहाने के जल में रोजाना कस्‍तूरी, गजदंत, लोबान और दूर्वा मिलाकर नहाना चाहिए।

केतु को प्रसन्‍न करने के उपाय

केतु के अशुभ प्रभाव होने पर व्‍यक्ति को हर तरफ असफलता प्राप्‍त होती है। केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए आपको नहाने के जल में लाल चंदन, सरसों के दाने मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। ऐसा करने से केतु का अशुभ प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड