न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

शुक्र का सिंह राशि में गोचर 14 सितंबर 2025 को हुआ है। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा। जानें धनु, कन्या, मिथुन और मीन राशि पर इसके खास प्रभाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 11:11:45

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 14 सितंबर 2025, दिन रविवार को रात 03:20 बजे शुक्र ने अपनी चाल बदलते हुए चंद्रमा की राशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भोग-विलास का कारक माना गया है। सिंह राशि में हुए इस परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों और लग्नों पर देखने को मिलेगा।

हालांकि इस गोचर के दौरान शुक्र के साथ केतु का संयोग बन रहा है और उन पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे योग से शुक्र के शुभ प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाएंगे। इसका असर खासतौर पर महिलाओं और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों पर दिखाई दे सकता है। किसी बड़े कलाकार या प्रतिष्ठित शख्सियत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, कुछ सरकारी निर्णयों से जनता असंतुष्टि भी जता सकती है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशि

इस अवधि में आपके भीतर आंतरिक भय और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। हालांकि करियर और व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा कलात्मक कार्यों से धन प्राप्त होगा। भाइयों, मित्रों और बहनों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है, लेकिन मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और भाग्य आपका साथ देगा।

कन्या राशि

इस समय आपको भोग-विलास और विलासी जीवनशैली पर खर्च बढ़ता दिखाई देगा। लंबी यात्राओं और विदेश से जुड़े खर्च अधिक होंगे। किसी करीबी व्यक्ति से तनाव पैदा हो सकता है। हालांकि विदेशी व्यापार और यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत भी हैं। प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन निराश हो सकता है। पारिवारिक कार्यों पर धन खर्च होगा और मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी आंतरिक रोग आपको तनाव दे सकते हैं।

मिथुन राशि

आपके भीतर अनजाना डर और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। भाई-बहनों और मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। गलत संगति या अनैतिक संपर्कों से बचना होगा, वरना प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। अचानक सामाजिक छवि बचाने के लिए धन खर्च हो सकता है। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। हालांकि प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में हल्का तनाव या मानसिक अशांति बनी रह सकती है।

मीन राशि

इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं तनाव दे सकती हैं। भोग-विलास और नौकर-चाकर पर खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में कटुता और मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी टकराव संभव है। ज्योतिष सलाह देता है कि इस समय नदी या तालाब में स्नान करने से बचें। विदेशी यात्रा के योग प्रबल हैं। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम से काम लेना बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती