न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल का पहला सूर्यग्रहण वो भी शनि जयंती पर, इन उपायों से मजबूत करें ग्रहों की स्थिति

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें सूर्यग्रहण के दिन किया जाए तो कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत होने के साथ ही जीवन में बरकत भी आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 7:49:58

साल का पहला सूर्यग्रहण वो भी शनि जयंती पर, इन उपायों से मजबूत करें ग्रहों की स्थिति

कल 10 जून, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा रहा हैं और खास बात यह हैं कि यह शनि जयंती के दिन पड़ रहा हैं। हांलाकि भारत के पूर्वोत्तर राज्य और जम्मू-कश्मीर में आशिंक रूप से ग्रहण दिखाई देगा और सूतक काल नहीं माना जाएगा। लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो इसका असर हर किसी के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें सूर्यग्रहण के दिन किया जाए तो कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत होने के साथ ही जीवन में बरकत भी आती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर में सुख-शांति के लिए

सूर्यग्रहण के बाद पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाकर पितरों को याद करते हुए दूध से तैयार मिठाई के 5 टुकड़े रखें। फिर पेड़ की 7 परिक्रमा करके आसपास मौजूद किसी गरीब, बेसहारा व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दें। इससे सूर्य देव की कृपा होने के साथ पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani jayanti,surya gharan remedies

आय वृद्धि के खुलेेंगे नए रास्ते

सूर्यग्रहण के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे सूर्यदेव की कृपा मिलने के साथ कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रहण के बाद गाय माता के लिए गौ ग्रास निकालें। इससे कारोबार व नौकरी में तरक्की और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

समाज में बढ़ेगा सम्मान

सूर्यग्रहण के बाद परिवार के सभी सदस्यों से कुछ सिक्के लेकर मंदिर में दान करें। इसके साथ ही गेहूं, गुड़, तांबे, चना, तिल आदि का भी दान दें। इससे कुंडली में राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा और करियर में सफलता मिलने के चांसिस बढ़ेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani jayanti,surya gharan remedies

ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल होगा प्राप्त

ग्रहण के बाद घर की अच्छे से सफाई करके गंगाजल से छिड़काव करें। घर के सभी सदस्य भी नहाकर साफ कपड़े पहनें। अगर आपने ग्रहण काल को कोई वस्तु दान देने के लिए रखी थी तो उसका तुरंत दान करें। शाम को मंदिर में जाकर भगवान के दर्सन करके प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी। इसके साथ ही कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों का भी शुभ फल मिलेगा।

ऐसे मिलेगी ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति

सूर्यग्रहण के बाद पूजा स्थल में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। फिर पूरे गुग्गल का धुंआ करके पूरे घर में फैलाएं। इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सूर्यग्रहण के दौरान तिल, नींबू और पका केला लेकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करें। फिर गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इससे कुंडली में राहू-केतु व ग्रहण के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। जीवन की सभी परेशानियां दूर होकर अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?