न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंदगी में गुडलक लेकर आएगा चुटकीभर नमक, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

समय रहते उपाय कर आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट किया जाए। इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी चुटकीभर नमक की जिससे जुड़े वास्तु उपाय कर जिंदगी में गुडलक लाया जा सकता है और सभी दुख-दर्द दूर करते हुए खुशियों का आगमन कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 7:23:41

जिंदगी में गुडलक लेकर आएगा चुटकीभर नमक, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

हर किसी की जिंदगी में अपने दुख-दर्द और परेशानियां हैं जो इंसान का तनाव बढ़ाने का काम करते हैं। इससे जीवन में नकारात्मकता आने लगती हैं और हर काम में असफलता मिलना शुरू हो जाता हैं। कई बार यह नकारात्मकता घर में बीमारियां भी लेकर आती हैं और घर की सुख-शांति छीन लेती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते उपाय कर आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट किया जाए। इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी चुटकीभर नमक की जिससे जुड़े वास्तु उपाय कर जिंदगी में गुडलक लाया जा सकता है और सभी दुख-दर्द दूर करते हुए खुशियों का आगमन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं नमक के इन उपायों के बारे में...

घर-दुकान में गुडलक के लिए


नमक की डली को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर व दुकान के प्रवेश द्वार पर लटका दें। वास्तु अनुसार, घर व दुकान के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी। ऐसे में जीवन में गुडलक बढ़ने में मदद मिलेगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,salt vastu tips

वास्तुदोष दूर करने के लिए

कांच की शीशी में नमक भरकर बाथरूम में रखें। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। वास्तु अनुसार, इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

बीमारियों से बचने के लिए


अगर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ जाता है तो तांबे के बर्तन नमक भरकर उसके कमरे में रखें। वास्तु अनुसार, इससे बीमारी से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। मगर इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा दी दवा खाना ना भूलें।

कारोबार व नौकरी में उन्नति के लिए


लाल कपड़े में एक नमक की डली बांधकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह के ऊपर लटका दें। मान्यता हैं कि इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,salt vastu tips

अनजाना भय दूर करने के लिए

अक्सर कई लोगों को अनजाना भय सताता है। वास्तु अनुसार, इसके पीछे का कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का होना हो सकता है। इसके लिए घर के किसी कोने में कांच की कटोरी में नमक डालकर रख दें। इस नमक को हर हफ्ते बहते जल में बहा दें। इसके साथ ही उस जगह पर नई नमक की कटोरी रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए


पानी में चुटकीभर नमक मिलाकर नहाएं। इससे सेहत सही रहने के साथ दिनभर तरोताजा महसूस होगा। वास्तु अनुसार, इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से सभी कामों में शुभफल मिलेगा।

नजरदोष से होगा बचाव


बच्चे को नजर लग जाने पर वे बार-बार बीमार पड़ता है। इसके अलावा शिशु लगातार रोता रहता है। ऐसे में आप चुटकीभर नमक लेकर उसके सिर से पांव तक घुमाएं। फिर उस नमक को बहते पानी में बहा दें। वास्तु अनुसार, इस उपाय से बच्चे पर लगी नजर दूर हो जाती है। आप घर के अन्य सदस्य पर भी यह टोटका अपना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका