न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार को किए गए ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा फल, कुंडली में ग्रह की स्थिति होगी मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार को किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कुंडली में ग्रह की स्थिति मजबूत करेंगे और मनचाहा फल दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 8:55:02

गुरुवार को किए गए ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा फल, कुंडली में ग्रह की स्थिति होगी मजबूत

आज गुरुवार हैं जो कि गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-आराधना भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के साथ ही कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति को भी मजबूत करती हैं। कुंडली में गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति जीवन में आने वाली कई विपदाओं का कारण बनती हैं। इसकी वजह से आर्थिक नुकसान के साथ ही वैवाहिक जीवन में भी तकलीफें आती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार को किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कुंडली में ग्रह की स्थिति मजबूत करेंगे और मनचाहा फल दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,thursday remedies,happiness in life,lord vishnu

संतान प्राप्ति के उपाय

यदि आप संतान चाहते हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको गुरुवार को गुरुग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करने से फायदा होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,thursday remedies,happiness in life,lord vishnu

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए उपाय

अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही है तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें। पीले चावल या पीली मिठाई का प्रसाद लगाएं,फायदा होगा।

रोगों से छुटकारा पाने के लिए

बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की या वृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है। बिना नमक का खाना खाएं एवं भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि भी शामिल करें।

शिक्षा में आ रही बाधा दूर करने के लिए

गुरुवार के दिन धार्मिक या पढ़ाई की पुस्तकों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं व बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?