न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शास्त्रों के अनुसार करें भाई के लिए राखी का चुनाव, जानें कौनसी रहेगी शुभ फलदायी

आज इस कड़ी में हम आपको शास्त्रों में बताई गई जानकारी देने जा रहे हैं जो बताती हैं कि किस तरह की राखी का चुनाव किया जाना चाहिए जो शुभ फलदायी साबित हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 7:18:14

शास्त्रों के अनुसार करें भाई के लिए राखी का चुनाव, जानें कौनसी रहेगी शुभ फलदायी

रक्षाबंधन अर्थात राखी का पावन पर्व आ चुका हैं जिसमें सभी बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके जीवन में मंगल कामना करती हैं। इसके लिए सभी बहिन खूबसूरत राखी का चुनाव करती हैं जो भाई पर जचें। लेकिन क्या आप जानते हैं की राखी किस तरह की हो इसका भी बहुत महत्व होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शास्त्रों में बताई गई जानकारी देने जा रहे हैं जो बताती हैं कि किस तरह की राखी का चुनाव किया जाना चाहिए जो शुभ फलदायी साबित हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,raksha bandhan,rakhi 2021

कलावे वाली राखी

राखी का मतलब है रक्षा सूत्र। पौराणिक कथाओं में राखी के लिए कच्चे सूत का उल्लेख मिलता है। यह कच्चा सूत कलावा है जिसे किसी भी धार्मिक आयोजन के समय पुरोहित यजमान की कलाई में रक्षा मंत्र बोलते हुए बांधते हैं। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो यह सबसे उत्तम रक्षा सूक्ष यानी राखी है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन पुरोहित लोग इसे ही यजमान की कलाई में बांधकर राखी का त्योहार मनाते हैं।

ऊन से बनी राखी

आज कल बाजार में ऊन से बनी हुई राखी भी खूब मिल जाती है। वैसे शास्त्रों में ऊन की राखी का कहीं कोई जिक्र नहीं मिलता है। वैसे ऊन को शुद्ध माना जाता है इसलिए पूजा-पाठ में ऊन के आसन का प्रयोग किया जाता है लेकिन राखी के तौर पर ऊन की राखी को मध्य श्रेणी का माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,raksha bandhan,rakhi 2021

रेशमी राखी

राखी को लेकर पुराने गानों में रेशम से बनी राखी का बड़ा गुणगान किया गया है। दरअसल रेशम से बनी राखी बहुत ही चमकीली और सुंदर दिखती है। रेशम को धर्म ग्रंथों में पवित्र सूत्र के रूप में बताया गया है। जैसे तुलसी का पत्ता कभी अशुद्ध नहीं होता, सूख जाने पर भी तुलसी के पत्ते को भगवान पर अर्पित किया जा सकता है उसी प्रकार रेशम को भी हमेशा शुद्ध माना गया है। इसलिए रेशम से बनी राखी को बहुत की पवित्र और प्रेम में शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भाई-बहनों की राखी के लिए रेशम की बनी राखी उत्तम है।

धातु की राखी

आज कल सोने चांदी की राखी का भी खूब प्रचलन हो गया है। धातु की राखियों को भी शुद्ध माना जाता है जिसे हर साल बदलने की जरूरत नहीं होती है। आप हर साल चाहें तो एक बार इनकी राखी बनवाकर धारण कर सकते हैं। वैसे रेशम की राखी धातु की राखी से उत्तम है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?