न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल से पहले निकाल दें अपने घर से ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखना अशुभ होता हैं और ये आपके लिए परेशानियां लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:18:55

नए साल से पहले निकाल दें अपने घर से ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

साल को खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं और नया साल आने वाला हैं। सभी चाहते हैं कि नया साल उनके जीवन में सौभाग्य का आगमन करें और खुशहाली लेकर आए। ऐसे में जरूरी होता हैं कि अपने घर से उन चीजों को बाहर निकाला जाए जो आपके घर में नकारात्मकता का संचार करते हैं और दुर्भाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखना अशुभ होता हैं और ये आपके लिए परेशानियां लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में और नया साल आने से पहले इन्हें घर से बाहर कर दें।

इससे आती हैं नेगेट‍िव वाइब्‍स

घर में कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाह‍िए। इस पौधे में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है। इसल‍िए अगर क‍िसी जमीन पर यह पौधा हो तो वहां मकान बनवाने से बचना चाह‍िए। साथ ही इसे घर या घर के आसपास भी लगाने और क‍िसी को उपहार में देने से भी बचना चाह‍िए।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants according to vastu

यह पौधा बढ़ाता है वाद-व‍िवाद

बबूल ज‍िसे क‍ि वचेलिया निलोटिका नाम से भी जानते हैं, इसे भी घर में या आसपास नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि यह पौधा औषधीय रूप में काफी महत्‍वपूर्ण होता है। लेक‍िन घर में लगाने के ल‍िए यह ब‍िल्‍कुल भी सही नही हैं। मान्‍यता है क‍ि घर या आसपास भी यह पौधा हो तो घर में रह रहे सदस्‍यों की आपस में नहीं बनती। साथ ही आए द‍िन वाद-व‍िवाद भी होते रहते हैं। इससे कई तरह की मानस‍िक बीमार‍ियों का भी सामना करना पड़ता है।

यह पौधा लाता है दुर्भाग्‍य और गरीबी


वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, भूलकर भी घर में कपास या फ‍िर रेशमी कपास का पौधा नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि कुछ लोग इन्‍हें सजावटी पौधों के रूप में घर ले आते हैं क्‍योंक‍ि ये काफी खूबसूरत द‍िखते हैं। लेकिन वास्‍तु में इसे अशुभ पौधा माना गया है। मान्‍यता है कि इसमें धूल-म‍िट्टी आसानी से इकट्ठा हो जाती है जो क‍ि घर-पर‍िवार में रहने वाले सदस्‍यों के जीवन में दुर्भाग्य और गरीबी लेकर आती है। इसल‍िए भूलकर भी ये पौधा घर न लेकर आएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants according to vastu

इसमें रहती हैं बुरी आत्‍माएं

घर में या आसपास कभी भी मेंहदी का पौधा नहीं लगाया जाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस पौधे में बुरी आत्‍माओं का वास होता है। इसल‍िए यह जहां भी होता है वहां आसपास नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। इसल‍िए इसे भी कभी घर में न लगाएं और न ही भूलकर क‍िसी को उपहार में दें।

ऐसे पौधे तुरंत हटा दें


वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, ऐसे पौधे जो सूख रहे हों या फ‍िर सड़ने लगें यानी क‍ि डेड प्‍लांट हों तो उन्‍हें तुरंत ही हटा दें। मान्‍यता है क‍ि ये पौधे घर में आने वाली सकारात्‍मक ऊर्जा को रोकते हैं और नेगेट‍िव वाइब्‍स का संचार करते हैं। इसकी वजह से घर में रहने वाले सदस्‍यों को दु:ख और परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका